Media24Media.com: बिलासपुर में दुष्कर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिलासपुर में दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label बिलासपुर में दुष्कर्म. Show all posts

न्यायधानी की दिव्यांग युवती हुई हवस का शिकार, दो युवकों ने मिलकर दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर जिले (Bilaspur district) से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीपारा इलाके (Imlipara area) में रिक्शे से घर लौट रही एक दिव्यांग युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात (rape with physically disabled woman in bilaspur) को अंजाम दिया है।









पीड़िता के मुताबिक युवकों ने उसे जबरदस्ती पकड़कर बाइक पर बैठाया और शनिचरी नदी के रपटे की तरफ ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम (rape with physically disabled woman ) दिया। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की तलाश अभी जारी है।





नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़, महिलाएं भी नहीं हैं सुरक्षित





पुलिस के मुताबिक युवती दिव्यांग है और आजीविका चलाने के लिए एक कपड़ा दुकान में काम करती है। 13 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे वो ड्यूटी से वापस अपने घर जा रही थी। इसी दौरान इमलीपारा मोड़ पर दो युवकों ने रिक्शे को रोककर पहले तो चालक से मारपीट की और फिर जबरदस्ती युवती को बाइक में बिठाकर शनिचरी रपटा ले गए। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।









सरगुजा संभाग में फिर एक 13 साल की नाबालिग हुई दुष्कर्म की शिकार, 2 लड़कों ने अपहरण कर किया गैंगरेप





युवती ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद युवकों ने उसे अपना मुंह बंद रखने और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।









छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म की वारदात बढ़ती जा रही है। प्रदेश में रोजाना दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में हर रोज रेप की 6 से ज्यादा घटनाएं हो रही है। बीते दिनों ही राजधानी रायपुर में पिता पर 7 साल की मासूम बच्ची से रेप का आरोप लगा है।





तमंचे के बल पर राष्ट्रीय एथलीट से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी





पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सरगुजा जिले के सीतापुर में एक 13 साल की नाबालिग का किडनैप (Minor’s kidnap) कर 2 नाबालिगों आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात (Gang rape incident) को अंजाम दिया था।





पुलिस और कोर्ट तक नहीं पहुंच पाते कई केस





नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक भारत में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और रेप के मामले बहुत बार पुलिस और कोर्ट तक पहुंच ही नहीं पाते हैं। कोर्ट में मामला जाने के बाद भी पीड़िताओं को इंसाफ के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ती है।NCRB के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 के अंत तक छत्तीसगढ़ में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित 23 हजार 317 केस लंबित थे।


दुष्कर्म पीड़िता ने गृहमंत्री से लगायी न्याय की गुहार

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (Rape victim ask for justice) से न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता ने मंत्री (Home minister Tamradhwaj Sahu) से दोषी के खिलाफ शिकायत दर्ज न किए जाने की शिकायत की है। पीड़िता ने कहा कि सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट लिखवाने के बाद भी पुलिस केस दर्द करने में आनाकानी कर रहे हैं। अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।





पीड़िता ने गृहमंत्री (Rape victime meet home minister) को आपबीती सुनाते हुए कहा कि एक युवक पिछले एक साल से उसका शोषण कर रहा है। कोरबा का रहने वाला दुर्गेश यादव शादी की बात कहकर लगातार युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने उससे शादी की बात कही तो वह टालने लगा। आखिरकार युवक युवती से अलग रहने लगा और दूसरी शादी कर रहा है।





युवक को पहले फसाया प्यार के जाल में, फिर पति के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट





पीड़िता ने अपने साथ हुए शोषण की शिकायत पुलिस से की थी। पीड़िता ने कहा कि गंभीर आरोप के बाद भी सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इतना ही नहीं उसकी शिकायत भी दर्ज नहीं की गई। यौन शोषण की शिकार पीड़िता (Rape victim ask for justice) ने उन पुलिस वालों के खिलाफ भी एक्शन लेने की मांग की है।


थाने में जाकर खत्म हुई इनकी दास्तान-ए-मोहब्बत

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर के कोटा में एक युवती ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। करीब 3 साल तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद युवती ने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। युवती का कहना है कि दीपक यादव के साथ उसका प्रेम संबंध था, दोनों 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे। युवती जब शादी के लिए बोली, तो प्रेमी ने इंकार कर दिया।





ये भी पढ़ें- खड़ी ट्रक से कार की टक्कर, एक ही परिवार के चार की मौत





युवती के मुताबिक दीपक यादव ने विवाह के लिए लिखित वादा किया था, इसके बाद बिना विवाह के ही दीपक यादव के साथ उसके घर में रहने लगी, लेकिन अब शादी की बात कहने पर युवक शादी से इनकार कर रहा है। इतना ही नहीं लड़की से मारपीट भी की, जिससे उसके सब्र का बांध टूट गया। युवती कोटा थाने पहुंचकर प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।





मां के साथ रोज होता था झगड़ा





युवती के मुताबिक दीपक यादव की मां के साथ उसका हमेशा झगड़ा होता था। इससे परेशान होकर दीपक ने किराये का मकान ले लिया, जहां अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा। एक दिन दीपक यादव प्रेमिका को बगैर बताए घर से भाग गया, जिसके बाद उसकी प्रेमिका वापस अपने मायके लौट आई। अभी कुछ दिन पहले दीपक यादव भी कोटा लौट आया। इस बीच युवती ने फिर शादी की अपील की, लेकिन लड़के ने मना कर दिया।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.