Media24Media.com: बलरामपुर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बलरामपुर. Show all posts
Showing posts with label बलरामपुर. Show all posts

छत्तीसगढ़ : अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 719.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 229.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 411.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 426.2 मि.मी., गरियाबंद में 348.8 मि.मी., महासमुंद में 385.9 मि.मी. और धमतरी में 337.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 452.8 मि.मी., मुंगेली में 468.7 मि.मी., रायगढ़ में 556.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 542.3 मि.मी., कोरबा में 504.0 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 428.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 412.3 मि.मी., सक्ती में 479.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 343.3 मि.मी., कबीरधाम में 306.8 मि.मी., राजनांदगांव में 344.7 मि.मी., बालोद में 401.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 501.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 290.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 336.3 मि.मी., सूरजपुर में 559.3 मि.मी., जशपुर में 533.8 मि.मी., कोरिया में 521.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 483.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 459.2 मि.मी., कोंडागांव में 280.6 मि.मी., नारायणपुर में 320.8 मि.मी., बीजापुर में 475.5 मि.मी., सुकमा में 269.6 मि.मी., कांकेर में 378.9 मि.मी., दंतेवाड़ा में 416.1 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।


डीएमफ मद से बलरामपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार डीएमफ मद का स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में बेहतरी के लिए उपयोग किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बलरामपुर में गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए इस मद से जिला चिकित्सालय बलरामपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। 

गौरतलब है कि जिला अस्पताल बलरामपुर में लम्बे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। स्त्री रोग विशेषज्ञ के अभाव में गर्भवती माताओं को सुरक्षित प्रसव और चिकित्सीय सलाह और इलाज के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था, परन्तु अब यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से गर्भवती माताओं को अपने जिले में ही इलाज की बेहतर सुविधा प्राप्त हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला खनिज न्यास मद से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम मित्रा (डीएनबी) की नियुक्ति हुई है, जिन्होंने अस्पताल में अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। अस्पताल में लम्बे समय से बंद पड़े सर्जरी विभाग फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं होने से जिले के गर्भवती माता जिन्हें ऑपरेशन की जरुरत पड़ती थी उन्हें अंबिकापुर जिला अस्पताल भेजा जाता था, लेकिन अब यह सुविधा जिला अस्पताल बलरामपुर में ही शुरू हो गयी है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम मित्रा के द्वारा जिला चिकित्सालय बलरामपुर के प्रसूति वार्ड में भर्ती 25 वर्षीय श्रीमती नीलम मिंज का मेजर सर्जरी किया गया, जो सफल रहा। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, बच्चे का वजन लगभग 3.2 किलोग्राम है जोे चिकित्सकों के निगरानी में है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होना जिले के लिए उपलब्धि है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के आ जाने से जिले के सभी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और उपचार की बेहतर सुविधा मिल रही है।

बलरामपुर जिले में 22 लीटर अवैध महुआ शराब और 150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शराब के अवैध निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल का अभियान जारी है। जिला आबकारी विभाग की टीम सीमावर्ती इलाकों में लगातार निगरानी रख रही है।

आबकारी विभाग ने विकासखंड राजपुर के ग्राम कुंदीकला में दो मामलों में कुल 22 लीटर अवैध महुआ शराब और 150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जिला आबकारी अधिकारी एस.के. सूर्यवंशी ने बताया कि थाना राजपुर अंतर्गत ग्राम कुंदीकला निवासी प्रभुराम के पास से 7 लीटर महुआ शराब एवं 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया, जबकि विमला प्रजापति के पास से 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 60 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान और राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे स्थित होटल-ढाबों में शराब रखने, पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अवैध मदिरा का निर्माण या बिक्री हो रही हो, तो इसकी सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर +91-07831-299241 या टोल-फ्री नंबर 14405 पर देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्युत करेन्ट की घटना से छात्रा की मृत्यु पर दुःख जताया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के ग्राम कोटी में विद्युत करेन्ट से एक छात्रा की मृत्यु तथा दो छात्राओं के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक छात्रा के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है, वहीं इस घटना में घायल दोनों छात्राओं के उपचार का बेहतर प्रबंध करने के साथ ही 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

                                

गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कोटी में दोपहर दीर्घ अवकाश के समय खेलते हुए स्कूल की तीन छात्राएं समीप पी. डी. एस. भवन के पास पहुंच गई। भवन के चैनल गेट में विद्युत करेन्ट प्रवाहित था, जिसकी चपेट में यह तीनों छात्राएं आ गई। इस घटना में कुमारी वर्षा पिता विनोद कक्षा पहली की मृत्यु हो गई तथा कुमारी काजल पिता महेन्द्र तिवारी कक्षा पहली एवं कुमारी आरती पिता लालसाय कक्षा दूसरी घायल हो गई। दोनों बच्चियों का इलाज सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

ई-ऑक्शन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ग्रेफाईट ब्लॉक का सफल आबंटन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ खनिज साधन विभाग द्वारा जिला बलरामपुर स्थित केनापारा ग्रेफाईट ब्लॉक को ई-नीलामी के माध्यम से कंपोजिट लायसेंस के रूप में आवंटन हेतु मेसर्स मा कुदारगढ़ी स्टील्स प्रा. लि. द्वारा 111.00 प्रतिशत की अधिकतम बोली (फायनल प्राईस ऑफर) लगाई गई। उक्त ब्लॉक को जीएसआई द्वारा जी-4 लेवल पर अन्वेषण किया गया था।

संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म, जयप्रकाश मौर्य के निर्देशन में एमएसटीसी पोर्टल में 29 मार्च 2023 को प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संचालित ई-नीलामी में कुल 670 बोली लगाई गई जिसमें मेसर्स मां कुदारगदी स्टील्स प्रा. लि. द्वारा 111.00 प्रतिशत अधिकतम बोली लगायी गई। राज्य द्वारा प्रथम बार ग्रेफाइट ब्लॉक की सफलतापूर्वक ई-नीलामी की गई है। इसके पहले देश में केवल ओड़िशा एवं मध्यप्रदेश द्वारा ही अधिकतम 10.50 में ग्रेफाइट ब्लॉक का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया गया है। ग्रेफाइट रिफेक्ट्री, बैटरी, ल्युब्रिकेंट, क्रुसीबुल निर्माण हेतु महत्वपूर्ण खनिज है। वर्तमान में इसके ओडिशा एवं झारखण्ड में ही प्रमुख खानें हैं।

संयुक्त संचालक एवं इंचार्ज ऑक्शन अनुराग दीवान ने बताया कि ई-नीलामी पद्धति से खानों का आबंटन पारदर्शिता एवं राज्य शासन को राजस्व में भागीदारी के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण व्यवस्था है। छत्तीसगढ़ खनिज विभाग द्वारा अब तक इस प्रकार से चूनापत्थर, बाक्साईट, लौह अयस्क, स्वर्णधातु एवं निकल, क्रोमियम एवं पीजीई तथा ग्रेफाइट के कुल 28 खनिज ब्लॉकों का सफलतापूर्वक आबंटन किया जा चुका है जिनसे आने वाले वर्षों में रायल्टी, डीएमएफ, पर्यावरण एवं अधोसंरचना उपकर के अतिरिक्त लगभग 81 हजार करोड़ की अतिरिक्त आय राज्य शासन को होगी।

मृत कर्मचारियों का परिवार भी भर सकता है ओपीएस एवं एनपीएस का विकल्प

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के मध्य नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का चयन करने अथवा अंशदायी पेंशन योजना में यथावत बने रहने हेतु विकल्प प्रस्तुत करने 24 फरवरी 2023 को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उपयुक्त अवधि में यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु हो गई है और उनके परिवार को अंशदायी पेंशन योजना अंतर्गत समस्त लाभ प्राप्त हो गए हैं वे भी यदि पुरानी पेंशन योजना लेना चाहते हैं तो उनका परिवार शासन द्वारा निर्धारित विकल्प पत्र को भरकर पुरानी पेंशन का लाभ ले सकते हैं।

बशर्ते उनको उनके खाते में जमा शासकीय अंशदान राशि और उस पर देय ब्याज को शासन को वापस लौटाना होगा अथवा लौटाने की सहमति देनी होगी। जिला कोषालय अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि यदि कोई मृत शासकीय सेवक का परिवार जिनकी सेवा 10 वर्ष या उससे कम है, वे यदि पुरानी पेंशन का चयन करते हैं तो मृत कर्मचारी के परिवार को कम से कम शासन के द्वारा निर्धारित न्यूनतम पेंशन 7750 और मंहगाई भत्ता मिलाकर परिवार पेंशन प्राप्त होगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब-जब शासन के द्वारा न्यूनतम पेंशन की राशि एवं महंगाई राहत बढ़ाई जाएगी तब-तब उनका परिवार पेंशन भी बढ़ेगा। उपरोक्त के अतिरिक्त मृत कर्मचारी को कम से कम 12 माह के अंतिम वेतन तथा मंहगाई भत्ता के बराबर ग्रेजुएटी भी मिलेगी। 

सिंह ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुरानी पेंशन के लिए न्यूनतम सेवा 9 वर्ष 9 माह की शासकीय सेवा होनी चाहिए परन्तु मृत कर्मचारी के लिए यह बंधन नहीं है। यदि कर्मचारी की मृत्यु जॉइनिंग के अगले दिन ही हो जाती है तो उसे पूरा परिवार पेंशन मिलेगा। उसी प्रकार उक्त अवधि में कोई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं वे भी पुरानी पेंशन का विकल्प भर सकते हैं, यदि वे ओपीएस का विकल्प भरते हैं तो उन्हें शासकीय अनुदान राशि एवं उस पर देय ब्याज की राशि को वापस शासन को लौटाना होगा अथवा सहमति देनी होगी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा न्यूनतम 9 वर्ष 9 माह पूर्ण हो गई है उन्हें भी कम से कम न्यूनतम पेंशन 7750 और उस पर समय-समय पर महंगाई राहत देय होगी।

आबकारी विभाग ने किया 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.के. सूर्यवंशी की टीम ने कार्यवाही करते हुए बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहेजवार निवासी शिवम सोनवानी आत्मज अरूण प्रसाद के घर से 20 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद करते हुए आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1-क) 34 (2) एवं 59 (क) के तहत् आबकारी अधिनियम की गैर जमानती न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

सुरीली आवाज के जादूगर बॉलीवुड सिंगर शान के गानों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों और बॉलीवुड के कलाकारों ने मंच साझा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत जिले के स्कूली बच्चों के नृत्य प्रदर्शन से शुरू हुई। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

बालीवुड सिंगर शान ने सजाई गीतों की महफिल, जमकर झूमे दर्शक

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र बालीवुड सिंगर शान रहे। मंच पर आते ही शान ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे के साथ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। शान ने सभी को नए साल की बधाई देते हुए बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत ’चार कदम चल दो न साथ मेरे’ के साथ अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाना शुरू कर बालीवुड के गानों को गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गानों की प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए सिंगर शान ने भी घंटों तक लगातार अपने गीतों का जादू चलाया।

जीरो ग्रेविटी डांस एवं सौरभ और बैभव बैंड ने बांधा शमां

आयोजन के दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता डांस ग्रुप ने राजस्थानी पारंपरिक घूमर नृत्य से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद जीरो ग्रेविटी डांस ग्रुप ने शिव तांडव पर अपने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में बालीवुड में अपनी जगह बनाने वाले सरगुजा संभाग के मशहूर युवा कलाकार सौरभ और वैभव बैंड ने ’हर हर शंभू’ गाने से शुरुआत कर अलग-अलग बॉलीवुड गानों से श्रोताओं का मन मोह लिया और दर्शकों ने भी पूरी आत्मीयता  से इन सभी कलाकारों का तालियों की आवाज के साथ उनके परफार्मेंस का सम्मान किया।

इस दौरान कार्यक्रम के अंत तक संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक बृहस्पत सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील समेत जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

तातापानी महोत्सव के पहले दिन स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ का बलरामपुर- रामानुजगंज जिला अपनी आदिम संस्कृति और परंपरा की अनूठी विरासत के लिए मशहूर है, इसी विरासत और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में  स्थानीय कलाकारों एवं प्रदेश ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से जिले के विकास की झलक और  पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका आरू साहू तथा सुनील मानिकपुरी ने अपने सुरीली आवाज की जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी .

ऐतिहासिक संक्रांति परब तातापानी महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्रों ने सुआ, कर्मा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों मन मोहा। जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय जनजातीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति झलक प्रस्तुत की।

युवा सूफ़ी गायक नासिर अहमद और नरिन्द्र पाल सिंह ने खूबसूरत सूफी कलाम और नगमे पेश कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। उन्होंने अपनी गायकी में रूहानी संगीत की खुशबू से सूफी के हर रंग को नए अंदाज से पेश कर के श्रोताओं की दिल में अपनी जगह बनायी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान तातापानी महोत्सव स्थल दर्शकों से पूरी तरह से भरा रहा. हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया.

जिला प्रशासन ने किया कलाकारों का सम्मान

तातापानी महोत्सव में अपने प्रदर्शन और कला से लोगों का मन मोह लेने वाले विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों  को जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर विजय दयाराम के.,एसपी मोहित गर्ग और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रैना जमील ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर के आखिरी गांव पुंदाग में आजादी के 75 साल बाद सड़क बनाने का काम शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पुंदाग गांव बलरामपुर जिला मुख्यालय से करीब 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांव की आबादी करीब 22 सौ है। इस गांव की जिला मुख्यालय बलरामपुर से कनेक्टिविटी आजादी के 75 साल बाद भी नहीं हो पायी थी। मगर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है जो यहां के लोगों के सपने के सच होने जैसा है।

पुंदाग गांव के पहाड़ी कोरबा जनजाति के अमावस बताते हैं कि मेरी उम्र करीब 40 साल है। लेकिन मैंने अब तक जिला मुख्यालय बलरामपुर नहीं गया हूं। कारण पूछने पर कहते हैं कि यहां से बलरामपुर जाने के लिये सड़क ही नहीं थी। हमारे गांव के लोग काम पड़ने पर झारखंड के रास्ते छत्तीसगढ़ आना-जाना करते थे। कभी कोई बीमार पड़ता था तो बड़ी परेशानी होती थी। वे कहते हैं कि सड़क बन जाने से हमारे बच्चों को बड़ा फायदा होगा, वे उच्च शिक्षा के लिये गांव से बाहर जा पायेंगे।

भौगोलिक परिस्थिति और नक्सल समस्या थी बड़ी बाधा 

पुंदाग जाने के लिये घने जंगल और कई घाट पड़ते हैं। दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां सड़क बनाना आसान नहीं था। बीच रास्ते में कई सारी चट्टाने और नाले बड़ी बाधा थे। इसके साथ ही ये इलाका अति नक्सल प्रभावित था। इस गांव के तुरंत बाद झारखंड सीमा पर बूढ़ापहाड़ इलाका है जिसे नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। राज्य बनने के बाद से इस इलाके में करीब 435 नक्सल घटनायें हुईं थीं लेकिन विगत 4 वर्षों की बात करें तो मात्र 4 छुटपुट घटनाएं हुईं हैं, साथ ही एक भी जान-माल का नुकसाल नहीं हुआ है। पुलिस ने इस क्षेत्र से नक्सलियों को करीब-करीब खदेड़ दिया है।

नक्सलियों से निपटने खोले 4 कैंप

पूर्व में नक्सली घटनाओं के चलते इस क्षेत्र में विकास कार्यों की गति थोड़ी धीमी हो गयी थी। लेकिन विगत 4 वर्षों में यहां 24 किलोमीटर में 4 कैंप स्थापित किये गये हैं। ये कैंप सबाग, बंदरचुआ, भुताही और पुंदाग में लगाये गये हैं। इन कैंप को खोलने में राज्य सरकार ने पूरी सहायता उपलब्ध करायी है। यहां पर जवानों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कई बोर कराये गये हैं। कैंप खुलने का नतीजा ये हुआ कि यहां नक्सली घटनाएं एकदम शून्य की ओर हैं और इलाके में विकास कार्य तेजी से शुरू हो गया है।

विकास से जोड़ने ग्रामीणों को सभी सुविधायें

बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. बताते हैं कि इस गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य योजनाएं पहुंचाने के लिये सबसे जरूरी था कि सबसे पहले सड़क बनायी जाये। जिला प्रशासन ने दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद बंदरचुआ से भुताही तक करीब 6 किलोमीटर सड़क बना दी है। भुताही से पुंदाग तक सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही भुताही में मोबाइल टॉवर और ट्रांसफॉर्मर लग गये हैं। जिस इलाके में फोन पर बात करना मुश्किल था वहां मोबाइल टावर लगने से ग्रामीण 4 जी सेवा का उपयोग कर रहे हैं पुंदाग गांव में इसी माह सब हेल्थ सेंटर भी शुरू होने जा रहा है। स्कूल भवन का रिनोवेशन किया जा रहा है।

पुंदाग में राशन दुकान, बिजली पोल और धान खरीदी केंद्र जल्द

अंतिम छोर में बसे इस गांव के लोग सड़क ना होने से अब तक राशन लेने के लिये भुताही तक आते थे। लेकिन जिला प्रशासन सड़क बनने के बाद इस गांव में राशन पहुंचाना शुरू कर देगा। यहां के किसान सड़क ना होने की वजह से सामरी धान खरीदी केंद्र में धान बेचने जाते थे पर अब यहां धान खरीदी केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। पुदांग गांव में अब तक सोलर लाइट से ही काम चलता है। सड़क बनते ही यहां बिजली के खंबे लगाने का काम शुरू होने वाला है।

सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिये गौठान भी

पुंदाग गांव में अधिकांश ग्रामीण किसान और पशुपालक हैं। जिला प्रशासन ने यहां गौठान निर्माण का काम शुरु कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गौठान शुरू होने से उनकी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। गोबर और गोमूत्र बेचकर उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज बलरामपुर-रामानुजगंज, धमतरी, बालोद, रायगढ़ और मुंगेली सहित विभिन्न जिलों में मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को विधिक सेवाओं के अलावा विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। बलरामपुर में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैम्प में बयालीस हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत श्रवण यंत्र, ट्राईसिकल, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, राशन कार्ड सहित किसानों को सरसों बीज का वितरण किया गया।



उधर, मुंगेली जिले में आयोजित शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत तेरह हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, तेरह विद्यार्थियों को जाति, निवास तथा आय प्रमाण पत्र, तीन हितग्राहियों को नवीन जॉब कार्ड, दस हितग्राहियों को मिनी किट, सात हितग्राहियों को व्हील चेयर और ट्रायसायकल, नौ हितग्राहियों को राशनकार्ड और सात हितग्राहियों को जाल, आईस बॉक्स तथा प्लेक्टान ग्रोवर प्रदान किया गया। वहीं, धमतरी और बालोद के कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैम्प में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई

शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 06 विकासखण्डों में समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित समावेशी शिक्षा हेतु स्पेशल एजुकेटर के 01-01 पद पर तीन माह कार्य करने हेतु भर्ती की जानी है। 



इस संबंध में अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित प्रारूप में जिला परियोजना कार्यालय राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन, समग्र शिक्षा बलरामपुर में स्पीड पोस्ट एवं पंजीकृत डाक के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि, अपात्र कृषकों से की जायेगी वसूली

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कृषि विभाग के उप संचालक ने जानकारी दी है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले में ई-केवाईसी का कार्य शत्-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। सर्वे रिर्पोट के अनुसार जिले में 40 हजार 875 कृषकों को अपात्र किया गया है, अपात्र कृषकों में अधिकतम जिले के बाहर के कृषक हैं, जिनका कोई भी रिकार्ड उपलब्ध नहीं है तथा 649 ऐसे कृषक हैं जो आयकर दाता धारी हैं, जिन्होंने विभाग को धोखे में रखकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्राप्त कर ली है।



कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इन 649 कृषको से कुल लगभग 47 लाख की वसूली करने के निर्देश कृषि एवं राजस्व विभाग को दिये हैं। कृषि विभाग ने जिन 649 कृषकों से वसूली की कार्यवाही की जानी है उन्हें नोटिस जारी कर 6 दिवस में राशि जमा करने को कहा है तथा जो कृषक राशि जमा करते हैं उनके विरूद्ध राजस्व प्रकरण दर्ज कर वसूली की कार्यवाही की जायेगी।

गिरदावरी कार्य प्राथमिकता से नहीं करने पर पटवारी निलंबित

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राज्य शासन की महत्वपूर्ण गिरदावरी कार्य की समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने गिरदावरी कार्य को प्राथमिकता से नहीं करने पर चांदो तहसील के हल्का नम्बर 08 के पटवारी रामलखन राम को निलंबित करने के निर्देश दिये थे,



जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) के विपरित पाये जाने पर पटवारी रामलखन राम को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा निलंबन अवधि में रामलखन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय चान्दो नियत किया गया है, व निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

’मां का दूध है लाभकारी’, ’घर में गूंजे खुशियों की किलकारी’

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में बलरामपुर-रामानजगंज जिले के दो सेक्टर्स बलरामपुर (ब) और पचावल में विश्व स्तनपान सप्ताह के दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक सुश्री कविता चंद्रा वर्ल्ड विज़न इंडिया और लेखिका शाहू यूनिसेफ के द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई कि 1 से 7 अगस्त 2022 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 



उन्होंने बताया कि प्रसव के एक घंटे के भीतर मां को अपने बच्चे को स्तनपान कराना चाहिए, मां का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए बहुत लाभदायक होता है। बच्चे के जन्म के एक घण्टे के अंदर माँ को अपने बच्चों को स्तनपान कराना शुरू कर देना चाहिए तथा 6 महीने तक बच्चे को केवल मां का ही दूध पिलाना चाहिए। दिन भर में कम से कम 8 से 12 बार स्तनपान कराना चाहिए। स्तनपान कराने से माँ को मानसिक रूप से शांति और खुशी मिलती है। स्तनपान एक स्थान पर स्थिर रहकर और आंचल से ढ़क कर पिलाना चाहिए। स्तनपान कराने से मां और बच्चे दोनो को लाभ मिलता है। स्तनपान कराने से मां और बच्चे के बीच संबंध गहरा बनता है।

मां को गंभीर बीमारियों से बचाव मिलती है जैसे स्तन कैंसर और ओवेरियन कैंसर इसी प्रकार स्तनपान करने वाले बच्चों में मृत्युदर कम होती है तथा डायरिया और निमोनिया जैसे गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। कान के इन्फेक्शन से सुरक्षा होती है, सबसे महत्वपूर्ण बात बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास में मदद करता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती दुर्गावती, सचिव राघवेंद्र सिंह, एएनएम, सीएचओ, बीडीसी, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती ममता पांडे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, 10 आंगनबाड़ी केन्द्र के हितग्राहियों शिशुवती, गर्भवती बुजुर्ग महिलाओं और पुरूष भी उपस्थित थे।

CM बघेल आज सरगुजा और बलरामपुर जिले में 302 कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सरगुजा और बलरामपुर जिले में 324 करोड़ 42 लाख 88 हजार रूपए की लागत के 302 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 107 करोड़ 56 लाख 77 हजार रूपए की लागत के 122 कार्यों का लोकार्पण और 216 करोड़ 86 लाख 12 हजार रूपए की लागत के 180 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।





चौथा मलेरिया मुक्त अभियान 15 जून से 31 जूलाई तक, 16 जून से किया जाएगा कीटनाशक का छिड़काव





मुख्यमंत्री बघेल सरगुजा जिले में 247 करोड़ 91 लाख रूपए के 107 विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 165 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत के 82 कार्यों का भूमिपूजन और 82 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह मुख्यमंत्री बलरामपुर जिले में 76 करोड़ 51 लाख 88 हजार रूपए के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 24 करोड़ 98 लाख 76 हजार रूपए के 97 कार्यों का लोकार्पण और 51 करोड़ 53 लाख 12 हजार रूपए के 98 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।





सरगुजा जिले के लोकार्पण कार्य





सरगुजा जिले के लोकार्पण कार्यों में 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत के लुंड्रा विकासखंड के चिरगा में 1.80 किलोमीटर में पुल सहित सड़क निर्माण, 4 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत के लुंड्रा विकासखंड के ग्राम धौरपुर में 3 किलोमीटर लंबाई के सड़क निर्माण, 26 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत के उदयपुर के ग्राम जरहाडांड़ से मुंदराडांड़ तक 13 किलोमीटर लंबाई के सड़क निर्माण, 3 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत के बतौली विकासखंड के महेशपुर से बटईकेला तक 2.60 किलोमीटर लंबाई के सड़क निर्माण कार्य शामिल है।





तिरकेला जलाशय में निर्माण कार्य





2 करोड़ रुपए की लागत के अंबिकापुर विकासखंड के दरिमा हवाई अड्डे का रनवे के बाद नाली का निर्माण कार्य, 8 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत के अंबिकापुर विकासखंड में कंचनपुर जलाशय में निर्माण कार्य, 18 करोड़ रुपए की लागत के बतौली विकासखंड में लैगू व्यपवर्तन में LBC कार्य, 13 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत के बतौली विकासखंड में मांड व्यपवर्तन कार्य और 3 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत के लखनपुर विकासखंड के तिरकेला जलाशय में निर्माण कार्य शामिल है।





जल जीवन रेट्रोफिटिंग योजना के कार्य





इसी तरह भूमिपूजन के कार्यों में 44 करोड़ रुपए की लागत के मां महामाया एयरपोर्ट का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ रुपए की लागत के व्यवहार न्यायालय सीतापुर में न्यायिक कर्मचारी के लिए शासकीय आवास का निर्माण, 3 करोड़ रुपए की लागत से सीतापुर विकासखंड के रजौटी में जल जीवन रेट्रोफिटिंग योजना, 3 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से सीतापुर विकासखंड में जल जीवन रेट्रोफिटिंग योजना, 2 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से सीतापुर विकासखंड में जल जीवन रेट्रोफिटिंग योजना के कार्य शामिल है।





सोलर आधारित नल कनेक्शन कार्य





2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से सीतापुर विकासखंड के देवगढ़ में जल जीवन रेट्रोफिटिंग योजना, 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से सीतापुर विकासखंड के रायकेरा में जल जीवन रेट्रोफिटिंग योजना, 3 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से लुंड्रा विकासखंड में जल जीवन रेट्रोफिटिंग योजना, 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बतौली विकासखंड में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत सोलर आधारित नल कनेक्शन कार्य और 2 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से अंबिकापुर विकासखंड में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत सोलर आधारित नल कनेक्शन कार्य शामिल हैं।





विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन





मुख्यमंत्री बघेल बलरामपुर जिले में 76 करोड़ 51 लाख 88 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें मुख्य रूप से जलाशय, स्टापडेम, पुल-पुलिया, नवीन पंचायत भवन और आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन शामिल है।


मास्क नहीं लगाने पर 2,274 लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई, 3 दुकानों को किया गया सील

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा में कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले 2,274 लोगों पर 3 लाख 13 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए वसूली की कार्रवाई की गई। चांपा नगर पालिका क्षेत्र में SDM सुभाष राज के मार्गदर्शन में राजस्व, पुलिस और नगर पालिका चांपा की संयुक्त टीम द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।





जनरल स्टोर, सेलून और बेकरी सील





इसी कड़ी में चांपा नगर पालिका क्षेत्र में 5 जून तक सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर राशि की वसूली की गई। इसी तरह संयुक्त टीम द्वारा कलेक्टर के आदेशानुसार और चांपा SDM के मार्गदर्शन में चांपा तहसील के कुरदा में विनय जनरल स्टोर, कन्हैया सेलून, और मोहन बेकरी को 6:30 बजे खुले पाए जाने पर तीनों दुकानों को मौके पर सील करने की कार्रवाई की गई।





कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले 3949 लोगों से वसूला गया 9 लाख 75 हजार 430 का जुर्माना





कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर के निर्देश पर पूरे जिले में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें।





अवैध रेत उत्खनन की शिकायत





बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर विकासखंड में प्रवाहित होने वाली पांगन नदी पर राज्य सरकार के नए खनिज नीति के तहत रेत खदानें आवंटित की गई है। साथ ही आवंटित रेत खदानों में इन दिनों रेत का उत्खनन और भंडारण किया जा रहा है। इसी बीच कलेक्टर बलरामपुर को शिकायत प्राप्त हुई थी की रेत ठेकेदार द्वारा पांगन नदी पर कुदरु-पचावल मार्ग पर बने पुल के नीचे से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जिसके बाद कलेक्टर श्याम धावड़े ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए SP रामकृष्ण साहू के साथ मौके का मुआयना किया।





2उत्खनन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश





कलेक्टर श्याम धावड़े और SP रामकृष्ण साहू औचक निरीक्षण करते हुए कुदरु और पचावल मार्ग पर पांगन नदी में निर्मित पुल पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वीकृत रेत खदान का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद ग्रामीणों को पुल के नीचे से रेत का उत्खनन नहीं करने की समझाइश दी। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद खनिज विभाग के अधिकारियों और सनावल के थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देत हुए पुल के नीचे से रेत का उत्खनन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।


कस्टम मिलिंग के धान उठाव में लापरवाही, 42 राइस मिलरों को नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान का मिलिंग क्षमता के अनुरूप कस्टम मिलिंग का कार्य नहीं करने पर बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिले में संचालित 14 राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने समय-सीमा पर नोटिस का जवाब नहीं देने पर राइस मिल को काली सूची में दर्ज करने की बात कही है। जिसमें जय बालाजी राइस मिल, लक्ष्मी राइस मिल, संतोषी राइस मिल, महामाया राइस मिल, मनोकामना राइस मिल, हरिओम राइस मिल, नवदुर्गा राइस मिल, ओम राइस मिल, राजकुमार राइस मिल, आर.के. राइस मिल, सर्वमंगला राइस मिल, शिवशक्ति राइस मिल, हनुमान राइस मिल और नालंदा एग्रो राइस मिल शामिल हैं।





महासमुन्द : एक निजी अस्पताल को उपचार की अनुमति रद्द, दो को कारण बताओ नोटिस





बता दें कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान कस्टम मिलिंग कर चावल जमा करने के लिए इन मिलर्स द्वारा अनुबंध निष्पादन किया गया है, इसके बावजूद इनके द्वारा स्थापित मिलिंग क्षमता के अनुरूप कस्टम मिलिंग का काम नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान का निराकरण प्रभावित हो रहा है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का स्पष्ट उल्लंघन है। जिससे कलेक्टर ने इन राइस मिल को काली सूची में दर्ज करने बात कही है।





कलेक्टर ने जारी किया आदेश





कलेक्टर ने राइस मिलरों से तत्काल अपने मिल के क्षमता के अनुरूप समितियों से शेष धान का DO जारी कराते हुए नोटिस मिलने के 2 दिन के अंदर जवाब खुद उपस्थित होकर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। जवाब समयावधि में प्राप्त नहीं होने या संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





कोरोना जांच डाटा समय पर पोर्टल में अपलोड नहीं करने पर 7 लैब को नोटिस जारी





28 राइस मिलर्स को कलेक्टर का नोटिस





कस्टम मिलिंग के लिए आवंटित धान के उठाव में लापरवाही बरतने पर जिले की 28 राइस मिल मालिकों को शो कॉज नोटिस थमाया गया है। बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। नहीं तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।





चेतावनी के बावजूद नहीं किया मासिक विवरण जमा





गौरतलब है कि राइस मिल मालिकों के आवेदन पर खाद्य विभाग ने कस्टम मिलिंग के लिए संग्रहण केन्द्रों पर रखे धान आवंटित कर दिया है। इसके बावजूद अधिकांश राइस मिलर्स द्वारा उठाव में काफी विलंब और हीला-हवाला किया जा रहा है। यही नहीं, बार-बार चेतावनी के बावजूद भी मासिक विवरण जमा नहीं करके शासन के आदेश की घोर नाफरमानी भी की है।





कोरोना संबंधित काम में लापरवाही बरतने पर रायपुर के 6 सहित बड़ेराजपुर के तहसीलदार, जनपद CEO और BEO को नोटिस जारी





जिला खाद्य अधिकारी ने दी जानकारी





जिले के खाद्य अधिकारी चित्रकान्त ध्रुव ने बताया कि 28 राइस मिलर्स को कस्टम मिलिंग से जुड़े विभिन्न कारणों से कलेक्टर द्वारा नोटिस जारी की गई है। इनमें सनराइस इंडस्ट्रीज कसडोल, श्रीराम इंडस्ट्रियल यूनिट 2 सिमगा, श्री करनी ट्रेडर्स भाटापारा, रौनक राइस मिल पलारी, कविता राइस प्रोडक्ट्स सिमगा, आदित्य राइस इंड कसडोल, अक्षय राइस मिल पलारी, गायत्री फूड्स कसडोल, मेसर्स लक्ष्मी राइस मिल बलौदाबाजार, मेसर्स तारणी राइस मिल बिलाईगढ़, पीतावली राइस मिल कसडोल, प्यारा सिंह एग्रो इंडस्ट्रीज सिमगा और सावित्री राइस मिल बिलाईगढ़ का नाम शामिल हैं।





इन राइस मिलों को नोटिस जारी





इसी तरह सेठ सवरिया राइस मिल बिलाईगढ़, श्री सिंघानिया राइस मिल बिलाईगढ़, सुमित्रा राइस मिल, श्री राम एग्रो इंड कसडोल, तिरुपति राइस इंड भाटापारा, श्री कृष्ना राइस इंड कसडोल, राहुल इंड.भाटापारा, अभय एग्रो भाटापारा, श्री चांडक इंड.भाटापारा, अभिनव इंडस्ट्रीज भाटापारा, गोपाल राइस मिल बलौदाबाजार, सजल फूड्स ढाबाडीह बलौदाबाजार, सेठ बंशीधर केडिया राइस मिल बलौदाबाजार, श्री सत्यम शिवम सुंदरम राइस मिल भाटापारा और श्री श्याम एग्रोटेक सिमगा शामिल हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.