Media24Media.com: फोटोयुक्त

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label फोटोयुक्त. Show all posts
Showing posts with label फोटोयुक्त. Show all posts

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि की स्थिति में निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन आज जिले के समस्त मतदान केंद्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रेशन कार्यालयों में किया गया है।

मतदाता अपने नाम जोड़ने, सुधारने या विलोपित करने के लिए 28 नवंबर 2024 तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मतदाता द्वारा अपना दावा आपत्ति बी.एल.ओ. या ऑनलाइन Voter Helpline Mobile App, https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। बतादे कि वर्तमान में महासमुंद जिले में पुरुष मतदाता 4,25,669, महिला मतदाता 4,42,150 एवं 18 तृतीय लिंग मतदाता है। इस प्रकार कुल 8,67,837 पंजीकृत मतदाता हैं।

महासमुंद : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए तैयारी शुरू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 कराए जाने हेतु 1 जनवरी 2024 की प्रतिनिर्देश से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किया जाना है। जिसके तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली को तैयार करने एंव मतदान प्रक्रिया को सरलता से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार अभियान योजना बनाई गई है।

जिसके परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने मतदाता जागरूकता अभियान जागव-बोटर ‘‘जाबो’’ कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली की प्रचार-प्रसार सार्वजनिक स्थानों पर किए जाने जिला स्तरीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा नगरीय निकाय/जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी होंगे। नगरीय निकाय के लिए संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने जिले के 6 नगरीय निकाय एवं 5 जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए है। जिसमें संबंधित नगरीय निकाय व जनपद पंचायत क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे तथा संबंधित नगरीय निकाय के तहसीलदार सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे।

आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगरीय निकाय एवं पंचायत क्षेत्रों में प्रथम चरण अंतर्गत 18 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह द्वितीय चरण अंतर्गत नगरीय निकाय के उप निर्वाचन 2024 कराए जाने हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 16 अक्टूबर को एवं अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर 2024 को किया जाएगा तथा त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2024-25 कराए जाने हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर एवं अंतिम प्रकाशन 29 नवम्बर 2024 को किया जाएगा।

महासमुंद : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में 13215 नए मतदाता पंजीकृत हुए

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2024 के संबंध में अंतिम प्रकाशन के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की आज दोपहर 1200 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक का जायोजन किया गया।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू द्वारा जानकारी दी गई कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के दावा आपत्ति के दौरान कुल 13215 नये मतदाता पंजीकृत हुए जिसमें से 3728 युवा मतदाता (18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के) पंजीकृत हुए। कुल 10298 मतदाताओं का नाम विलोपित हुआ है। इस दौरान कुल 75 विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है।

 बैठक में निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को चारों विधानसभा क्षेत्र 30 सरायपाली, 40-बसना, 41-खल्लारी एवं 42-महासमुंद के समस्त मतदान केन्द्र के फोटो रहित निर्वाचक नामावली की सॉफ्टकॉपी एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई। यह अवगत कराया गया कि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आज ही समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय समस्त तहसील/उप तहसील कार्यालयों, समस्त स्थानीय निकायों के कार्यालयों तथा समस्त मतदान केन्द्रों में भी कराया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत 06 जनवरी  से 22 जनवरी 2024 तक नाम जोड़ने, संशोधन करने तथा विलोपन करने निर्धारित प्रारूप 6, 7, 8 में दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया। उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहमत हुए। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी/प्रतिनिधियों से सुझाव भी प्राप्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 09 अंतर्गत महासमुंद, गरियांबद एवं धमतरी जिले के 08 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन विधानसभा क्षेत्रों में सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, बिंद्रानवागढ़, कुरूद एवं धमतरी विधानसभा क्षेत्र शामिल है। जिसके अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 2146 है। लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल मतदाता 1753230 है, जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 863145 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 890052 है। अन्य मतदाताओं की संख्या 33 है।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 13 अगस्त को भी सभी मतदान केंद्रों में लगेंगे विशेष शिविर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। इसके तहत विगत 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन कर दिया गया है। यह मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in में भी होस्ट की गई है। साथ ही इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जा चुकी है।

बीते 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही इसके विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम प्रारंभ हो गया है। 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाने फॉर्म-6 प्राप्त किए जाने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 एवं किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भी लिया जाना प्रारम्भ हो गया है। ये आवेदन आगामी 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को राज्य के सभी 24 हजार 109 मतदान केन्द्रों में इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि इन विशेष शिविर तिथियों को राज्य भर में सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों एवं अभिहित अधिकारियों को आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। सामान्यतः शनिवार एवं रविवार को अधिकांश संस्थानों में अवकाश रहता है इसलिए जो भी नागरिक अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं वे कार्यालयीन समयावधि में बूथ जाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी की सहायता से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पुनरीक्षण के दौरान सभी जिलों एवं विधानसभाओं में सघन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान छूटे हुए युवा, नागरिकों एवं समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने के प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से पुनरीक्षण में अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप या फिर वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in के माध्यम से करने की अपील की है।

जो नागरिक किसी कारणवश बूथ जाकर अपना आवेदन नहीं कर सकते हैं उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप एवं वोटर सर्विस पोर्टल की सुविधा प्रदान की गई है। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने के लिए मतदान केन्द्रों में बीएलओ एप का प्रयोग किया जा रहा है। 31 अगस्त तक सभी प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची पुनः वेबसाइट में होस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक हार्ड एवं एक सॉफ्ट कॉपी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर प्रदान की जाएगी।

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद प्रदेश में 1.97 लाख मतदाता बढ़े

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में एक लाख 97 हजार 490 की वृद्धि हुई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 1 जनवरी 2023 की स्थिति में 5 जनवरी को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इसके अनुसार प्रदेश में अभी पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़ 94 लाख 54 हजार नौ है। इनमें 97 लाख 27 हजार 594 पुरूष मतदाता और 97 लाख 26 हजार 415 महिला मतदाता हैं। प्रदेश में एक लाख 46 हजार 981 दिव्यांग (PwDs) एवं 811 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।


प्रदेश का लिंगानुपात (Gender Ratio) निर्वाचक नामावलियों के 9 नवम्बर 2022 को प्रारंभिक प्रकाशन के समय 999 था, जो कि 5 जनवरी 2023 को अंतिम प्रकाशन की स्थिति में 1000 हो गया है। प्रारंभिक प्रकाशन के समय प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 92 लाख 56 हजार 064 थी, जिनमें 96 लाख 30 हजार 671 पुरूष मतदाता एवं 96 लाख 25 हजार 393 महिला मतदाता शामिल थीं। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पांच लाख 74 हजार 060 नए मतदाताओं के नाम फार्म-6 के माध्यम से जोड़े गए हैं, जबकि तीन लाख 76 हजार 570 नामों को फार्म-7 के आधार पर नियमानुसार विलोपित किया गया है। इस प्रकार प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में एक लाख 97 हजार 490 की बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेश में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 1.95 करोड़ हुई

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में ईपी रेशियो (Electoral Population Ratio) 64.46 प्रतिशत हो गया है। निर्वाचक नामावलियों के प्रारंभिक प्रकाशन के समय यह 60.37 प्रतिशत था जो कि राज्य की प्रोजेक्टेड आबादी तीन करोड़ 18 लाख 97 हजार 303 के आधार पर थी। वर्ष 2023 के लिए छत्तीसगढ़ की प्रोजेक्टेड आबादी तीन करोड़ एक लाख 80 हजार  निर्धारित की गई है। प्रोजेक्टेड जनसंख्या के पुनर्निर्धारण के बाद अब राज्य का ईपी रेशियो निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के बाद 64.46 प्रतिशत हो गया है।

प्रदेश में 18-19 वर्ष के 3.09 लाख और 20-29 आयु वर्ग के 42.87 लाख मतदाता पंजीकृत 

प्रदेश की प्रोजेक्टेड आबादी तीन करोड़ एक लाख 80 हजार  में 18 वर्ष से अधिक के लोगों की संख्या दो करोड़ 81 हजार 174 है। निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 94 लाख 54 हजार नौ है, जो कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की कुल जनसंख्या का 96.88 प्रतिशत है। राज्य में 18-19 वर्ष आयु समूह में प्रोजेक्टेड जनसंख्या पांच लाख आठ हजार 753 के विरूद्ध तीन लाख नौ हजार 464 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रारंभिक प्रकाशन में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 94 हजार 435 मतदाता थे। इस प्रकार इस आयु वर्ग में दो लाख 15 हजार 029 नए मतदाताओं का पंजीयन हुआ है। प्रदेश में 20-29 वर्ष आयु वर्ग की प्रोजेक्टेड आबादी 48 लाख 31 हजार 663 के विरूद्ध 42 लाख 86 हजार 538 मतदाता पंजीकृत हैं।

 निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 में कुल 76 मतदान केन्द्रों की वृद्धि हुई है। इस प्रकार अब राज्य में कुल 23 हजार 907 मतदान केन्द्र एवं 18 हजार 859 मतदान केन्द्र लोकेशन्स हैं। प्रदेश में सर्विस वोटर्स की संख्या 19 हजार 849 दर्ज की गई है। इस बार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में 17 वर्ष से अधिक के युवाओं के अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए राज्य के सभी हायर सेकण्डरी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में विशेष कैम्प आयोजित किए गए थे। आगामी वर्ष की अर्हता तिथियों 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर के लिए भी 77 हजार 052 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका अगले वर्ष तिमाही में निराकरण किया जाएगा।

सघन अभियान चलाकर विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के 5726 नए मतदाताओं को जोड़ा गया

राज्य के 18 जिलों में पांच विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (PVTGs) कमार, बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, बैगा और अबूझमाड़िया निवासरत हैं। प्रदेश में इन जनजातीय समूहों के कुल एक लाख 86 हजार 198 लोग रहते हैं जिनमें एक लाख 15 हजार 070 अठारह वर्ष से अधिक के हैं। इनमें से एक लाख सात हजार 558 लोगों के नाम मतदाता सूची में पहले से ही पंजीकृत थे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के दौरान सघन अभियान चलाकर इन समूहों के 5726 नए मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। राज्य में अब विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या एक लाख 13 हजार 284 है, जो उनकी कुल जनसंख्या का 60.84 प्रतिशत है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान, तैयारी पूरी

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। इस उपचुनाव में एक लाख पंचानवे हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उपचुनाव के लिए दो सौ छप्पन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें बयासी मतदान केन्द्र संवेदनशील और सत्रह मतदान केन्द्र अति संवेदनशील तथा तेईस मतदान केन्द्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील हैं।


मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही बारह तरह के अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों को मान्य किया है। मतदाता, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। आयोग ने वैकल्पिक पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट सहित अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों को मान्यता दी है।

कांग्रेस की सावित्री मंडावी और भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम सहित सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनावी शोर थमने से पहले कल कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दीं। उम्मीदवार अब घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। कांकेर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.