Media24Media.com: पिथौरा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पिथौरा. Show all posts
Showing posts with label पिथौरा. Show all posts

होली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाइयों के लिए गए सैंपल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई दुकानों की सघन जांच की गई। एसडीएम उमेश साहू के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति भानु ने टीम के साथ बागबाहरा और पिथौरा की प्रमुख मिठाई दुकानों पर दबिश देकर मिठाइयों के सैंपल लिए।

जांच के दौरान बागबाहरा के जलाराम मिष्ठान भंडार से जलेबी, बर्फी और कलाकंद’ के नमूने लिए गए। वहीं, दशमेश होटल से बूंदी लड्डू और गाठिया’ के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए। हर्षद मिष्ठान्न भंडार से पेड़ा, चमचम और गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। इसी तरह पिथौरा स्थित प्रतीक स्वीट्स से खोवा और कलाकंद के नमूने लिए गए।

एसडीएम साहू ने बताया कि त्योहार के दौरान मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है, जिससे मिलावट की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकानों की जांच की गई और संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम उमेश साहू ने दुकानदारों को साफ-सफाई और शुद्धता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। यदि किसी भी दुकान में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 


चन्द्रहासिनी समूह की दीदियों द्वारा निर्मित इकोफ्रेंडली गणपति विराजेंगे इस बार घरों और पंडालों में

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य की महिला स्व सहायता समूहों ने अपने हुनर और मेहनत से एक नई पहचान बनाने में सफलता हासिल की है। चाहे एलईडी बल्ब का निर्माण हो, फेंसिंग तार जाली का निर्माण हो, फ्लाई ऐस ईंट या गोबर पेंट का निर्माण हो या खाद्य सामग्री का निर्माण हो, सब में उच्च गुणवत्ता और मानकों का ध्यान रखते हुए एक सफल उद्यमी के रूप में महिला स्व सहायता समूह अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में रक्षाबंधन के अवसर पर महिला समूह ने कम कीमत पर आकर्षक राखियां बनाकर अपने हुनर से सबको परिचित कराया था। 

इसी तारतम्य में अब जब गणेश चतुर्थी का त्यौहार आने वाला है तो ऐसे समय पर महासमुंद जिले में समूह की महिलाओं ने इसे एक अवसर के रूप में देखते हुए गणेश मूर्तियों का निर्माण किया है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क गोड़बहाल से जुड़कर मां चन्द्रहसिनी महिला समूह की दीदियां विभिन्न आकार और रंगो की आकर्षक गणेश मूर्ति का निर्माण कर रही हैं। ये महिला समूह पहले माटी कला कार्य से जुड़कर कार्य कर रही थीं। अब रीपा योजना के पश्चात इन्हें ज्यादा संसाधन और अवसर मिला। 

महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत गोडबहाल गौठान से जुड़ी रीपा योजनांतर्गत चंद्रहासिनी स्व सहायता समूह की महिलाएं गणेश मूर्ति का निर्माण कर रही हैं। इस बार समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए गणपति घरों और जगह जगह पंडालों में विराजेंगे।


समूह की अध्यक्ष नीरा निषाद ने बताया कि वे लगभग 500 गणेश मूर्तियों का निर्माण कर रही हैं। अभी पहली खेप बाजार में उतर गई है जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला है। वह बताती है कि इस बार गणेश मूर्ति के बिकने से ही करीब 1 लाख रुपए आय होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उनके पास विभिन्न आकार में 200 से लेकर 4000 रुपए तक का गणेश उपलब्ध है जो विभिन्न रंगों और आकर्षक तरीके से बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रीपा योजना से जुड़ने के पहले सभी सदस्य खेतीहर मजदूरी व माटी कला से जुड़े कार्य करते थे। माटी कला कार्य के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं था तथा सतत आय का भी जरिया नहीं था। अब रीपा अंतर्गत अपनी रुचिकर और परंपरागत कार्य को करने में हमें खुशी के साथ साथ आत्मनिर्भरता का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि समूह में 10 महिलाएं हैं। रीपा योजना लागू होने के बाद चंद्रहासिनी स्व सहायता समूह द्वारा माटी कला का कार्य किया जा रहा है। बाजार व्यवस्था के रीपा एवं स्थानीय बाजार में माटीकला गतिविधि से प्रतिमाह लगभग 8 हजार रूपए की आमदनी हो जाती है। अब तक माटी कला कार्य से समूह को खर्च काटकर लगभग 3 लाख रुपए की आमदनी हो चुकी है। इस तरह समूह के सभी सदस्य गण माटी कला के कार्यों को अपना भविष्य मानकर राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

महासमुंद : शैक्षणिक संस्थानों में संचालित वाहनों का फिटनेस शिविर 09 जुलाई को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शैक्षणिक संस्थानों के अंतर्गत संचालित वाहनों का मय दस्तावेज सहित भौतिक निरीक्षण हेतु जांच शिविर 09 जुलाई को आयोजित किया गया है। यह शिविर राजमहल मैदान सरायपाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा।
                  

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि उक्त जांच शिविर में महासमुंद जिले के विकासखण्ड पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के समस्त शैक्षणिक संस्थानो में संचालित वाहनों का मय दस्तावेज के साथ फिटनेस परीक्षण किया जाएगा। यदि वाहन को जांच शिविर में नहीं भेजा जाता है तो यह माना जाएगा कि वो वाहन शैक्षणिक संस्था में संचालित करने योग्य नहीं है। ऐसी स्थिति में वाहनो का उपयोगिता प्रमाण पत्र निरस्ती की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उपयुक्तता प्रमाण-पत्र रद्द दिनांक से वाहन को साधारण बस मानते हुए कर निर्धारण की कार्यवाही की जाएगी।

दुलीकेशन साहू दोबारा चुने गए साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

पिथौरा। साहू समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दुलीकेशन साहू को उनकी सक्रियता के चलते दोबारा प्रदेश साहू समाज में युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ग्राम कैलाशपुर (डोंगरीपाली) निवासी दुलीकेशन साहू विगत 22 वर्षो से समाज तथा समाज कल्याण के लिए हमेशा से तत्पर रहे है।

अपने पिता जी बोधराम साहू जो की एक किसान है उनसे भी प्रभावित थे और शुरुआत में ग्राम, परीक्षेत्र, ब्लॉक, जिला, साहू समाज के विभिन्न पदों का दायित्व का निर्वाहन करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। लगातार 2 कार्यकाल जिला साहू समाज महासमुंद के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चुने गए थे।

करोना काल जैसे विकट परिस्थिति में तात्कालिक जिला साहू समाज अध्यक्ष  के साथ मिलकर एक अभियान चलाया जिसमे हजारों की संख्या में लोगो ने और समाज के ग्रामीण परिक्षेत्रीय, तहसील इकाइयों ने करोना से लड़ने एक फंड एकत्रित किया जिसका उपयोग एम्बुलेंस,क्वार्नटेन सेंटर और दवाई वितरण आदि कार्य किए। साहू को बधाई देने के लिए समाज जनो का तांता लगा हुआ है। जिसमे प्रमुख रूप से हीराराम साहू, नंदकुमार साहु,नवीन साहू,बसंत साहू, डोलामनी साहू, डिगम साहू, मनोहर साहू, भूषणसाहु सहित और  समाज जनों ने शुभकामनाएं दी है।


महासमुंद : पीडीएस दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्था 3 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अनुविभाग पिथौरा के अंतर्गत सहकारी समितियों के द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का समर्पण किया गया है। इन समर्पित ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देशानुसार एवं कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा ) महासमुंद द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। इसके अनुसार नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान का नवीन आबंटन किया जाना है।

इनमें 15 ग्राम पंचायत अमलीडीह, उतेकेल, देवलगढ़, बोइरडीह, बामडाडीह, सागुनढाप, ढाबाखार, जामजुड़ा, बरनईदादर, धनोरा, राजसवैयाखुर्द, खैरखुटा, नयापाराकला, दुरूगपाली एवं डूमरपाली में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतां, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए इच्छुक है, 

उन समितियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन समस्त दस्तावेजों के साथ आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्था विहित प्रारूप एक में अपना आवेदन 03 अप्रैल 2023 तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पिथौरा में कार्यालयीन अवधि में जमा कर सकते हैं। उक्त सभी ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकान की आबंटन की कार्यवाही छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण ) आदेश 2016 की कंडिका 09 के तहत की जाएगी। 

सीएम ने हरी झंडी दिखाकर महासमुंद जिले के सभी विकास खंडों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की दी सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के सभी विकास खंडों में मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान किया। इसके साथ-साथ वीवीआईपी दौरे के लिए भी मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान किया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली के हाट बाजारों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



जिला स्वास्थ्य समिति की मदद से गरीब एवं आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा इसके साथ-साथ जटिल रोगों की पहचान कर उन्हें रिफर भी किया जाएगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से खून की जांच, शुगर, बीपी आदि की जांच कर दवाइयों का भी वितरण किया जाएगा।

KBC : हॉट शीट पर नजर आएंगे पिथौरा के डीसी अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। छत्तीसगढ़ के पिथौरा निवासी दुलीचंद अग्रवाल (DC AGRAWAL) महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में 8/8 को नज़र आएंगे। वर्तमान में दुलीचंद अग्रवाल शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग के प्राध्यापक हैं। फास्टेस्ट फिंगर फार्स्ट की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए पहले ही प्रयास में दुलीचंद, महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे। 19 व 21 जुलाई को मुंबई से केबीसी की शूटिंग कर अपने घर पहुंचे सभी पिथौरा वासियों ने दुलीचंद अग्रवाल को इस मुकाम तक पहुंचने पर फुल माला और बधाईयों के साथ उनका स्वागत किया। उनके भतीजे पीयूष अग्रवाल ने बताया 8 अगस्त को आने वाला एपिसोड की शुरूआत उनके चाचा से होगा। 



शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष और अपने मेहनत को बताते हुए पिथौरा को लेकर चर्चा भी की है। पियूष अग्रवाल (Piyush Agarwal) के अनुसार, 8 अगस्त को आने वाले एपिसोड की प्रारंभ उनके चाचा के बचपन से होता है। जब अमिताभ बच्चन उनसे पूछते हैं कि दुलीचंद नाम का क्या अर्थ है? यही पर उन्होंने अपने बचपन के बारे में और पिथौरा के बारे में तथा अपने परिवार के बारे में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से चर्चा की है।  बच्चन साहब के प्रति उनकी दीवानगी की भी चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वे 1975 में किस तरह बिना बताए  उनकी फिल्म दीवार देखने महासमुंद पहुंच गए थे।

 1978 में मुकद्दर का सिकंदर फिल्म के दौरान दुलीचंद अग्रवाल के साथ हुए हादसे से बच्चन साहब बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने दुलीचंद अग्रवाल को यादगार चीज भी दी। इस फिल्म की घटना का उल्लेख बच्चन साहब (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग में भी विस्तृत रूप से किया। सेट पर छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति के अलावा दुलीचंद की कुछ खास बातें भी जानने को मिली। शुटिंग के दौरान उनकी पत्नी प्रोफेसर शिखा अग्रवाल, बहन रमन्ता मित्तल, पुत्र एडवोकेट प्रसून एवं पुत्रवधु एडवोकेट अदिति उनके साथ थे। दुलीचंद ने सभी पिथौरावासियों को धन्यवाद को दिया है कि सबकी सद्भावना से वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।

महासमुन्द से तुमगांव, पटेवा, झलप, पिथौरा, सांकरा, बसना, सरायपाली, सोहेला होते हुए बरगढ़ तक रेल लाइन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर से महासमुन्द होते हुए बरगढ़ तक नई रेल लाइन की सुविधा के लिए दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा गया  है। पत्र में मांग की गई है कि इस क्षेत्र में नई रेल लाइन जल्द बिछाई जाए। इस मांग को छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक लगभग 150 संगठनों का समर्थन पत्र मिला है महासमुन्द सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि रेलमंत्री से मुलाकात हुई। जहां समिति के सदस्यों ने विस्तार से रेल सुविधा की आवश्यकता की जानकारी दी। नई रेल लाइन के लिए बेलसोन्डा से तुमगांव, पटेवा, झलप, पिथौरा, सांकरा, बसना, सरायपाली, सोहेला होते हुए बरगढ़ तक सुविधाजनक रेल लाइन निर्माण की जानकारी नक्शे के माध्यम से दी गई।

रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए सांसद व प्रतिनिधि मंडल


इसलिए की जा रही नई रेल लाईन की मांग

इस दौरान रेल मंत्री वैष्णव को बताया गया कि यह नई रेल लाईन निर्माण से रायपुर से हावड़ा व मुम्बई व्हाया बरगढ़ होते हुए जहां सीधी लाइन जाएगी, तो वहीँ बिलासपुर जंक्शन में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही 50 किलोमीटर तथा भुवनेश्वर से रायपुर के बीच की दूरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस दौरान इस बात को गंभीरता से लेते हुए रेलमंत्री ने दोबारा सर्वे कराए जाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।समिति के सदस्यों के अनुसार रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण के लिए लगभग दो साल से प्रयासरत हैं। अब जाकर संघर्ष समिति सरायपाली को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन देने में सफलता मिली है। पिछले 2 साल से कोरोना काल व राजनैतिक अस्थिरता के चलते रेलमंत्री से मिलना संभव नहीं हो पा रहा था।

हो जाएगी 227 किलोमीटर की दूरी कम

बताया गया कि इस सुविधा से रेल व यात्रियों को जहां 227 किलोमीटर की दूरी कम होगी, वहीं बलांगीर, टिटलागढ़ के यात्रियों को सीधी ट्रेन की सुविधा भी मिल जाएगी। इस मांग पर भी विचार किए जाने का आश्वासन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने समिति के सदस्यों को दिया। महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व व सरायपाली के पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल के साथ समिति के सदस्यों ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने जानकारी दी कि रेलमंत्री वैष्णव ने ज्ञापन को गम्भीरता से लेते हुए पुनः सर्वे कराए जाने की बात कही है।

1962 से संघर्षरत, 2012 में सर्वे

इस संबंध में रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के समन्वयक दिलीप गुप्ता ने बताया कि रेल लाइन निर्माण के लिए क्षेत्र की जनता विगत 1962 से संघर्षरत हैं। 2012 में सर्वे भी किया गया था, किंतु विभिन्न कारणों से यह योजना अधर में लटक गई। रेल सुविधा की गंभीरता व आवश्यकता को देखते हुए सरायपाली, सोहेला व बरगढ़ के सक्रिय व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग को फिर आगे बढाते हुए 2 वर्ष पूर्व रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति का गठन कर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

150 संघों का समर्थन

इसके लिए कई बैठकें कर इसे जन आंदोलन को रूप देने का प्रयास किया गया। नई रेल लाइन निर्माण को महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू, क्षेत्रीय विधायकों में किस्मत लाल नंद (सरायपाली), देवेंद्र बहादुर सिंह (बसना), द्वारिकाधीश यादव (खल्लारी), पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल व ओडिसा के देवेश आचार्य (बरगढ़), शुशांत सिंह, (भटली-सोहेला) व जयनारायण मिश्रा (संबलपुर) के साथ, अनेक सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, बरगढ़ रेल उपभोक्ता संघ के साथ अनेक संघ संगठनों ने समिति को अपना लिखित समर्थन पत्र मिला है। इस तरह लगभग 150 संघों का समर्थन इस समिति को मिल चुका है।

रेल मंत्री ने मांग स्वीकारी

इस संबंध में सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि रेल लाइन संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय है। वे भी इस रेल लाईन निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत थे। इस संबंध में उनके द्वारा ज्ञापन भी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को विगत दिनों देते हुए समिति के सदस्यों से मुलाकात किए जाने का समय भी मांगा गया था। मांग स्वीकार करते हुए 3 अगस्त 2022 को समय दिया। इस अवसर पर रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के महासचिव कृष्णचन्द्र पंडा, संगठन सचिव अभिजीत प्रतिहार, उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह, सह सचिव सत्यजीत प्रधान तथा सह सचिव तिलक साहू उपस्थित थे।

झलप, पिथौरा, सिरपुर क्षेत्र के प्रवास पर रहे अग्नि, कार्यकताओं से की मुलाकात

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर रविवार देर रात तक झलप, पिथौरा और सिरपुर क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान चंद्राकर ने क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पिथौरा में चंद्राकर ने विधायक प्रतिनिधि कुलवंत खनूजा के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को श्रृद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात रेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, उपाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र सेन, अरविंदर सिंग छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



वहीं झलप में कांग्रेस के जोन प्रभारी लमकेश्वर साहू, सेक्टर प्रभारी सोनू राज, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सीटू सलूजा, राजा खोसा, नरेंद्र कौशिक, सागर पटेल, महेंद्र सलूजा, विजय कोसरिया, शोएब खान, कार्तिक पटेल आदि कार्यकर्ताओं के साथ लंबी चर्चा की। सिरपुर में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर, आदिवासी समाज के प्रदेश सचिव राजू दीवान, सिरपुर के पूर्व सरपंच थनवार यादव आदि कार्यकर्ताओं से जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चंद्राकर के साथ युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव तथा सोनू राज भी थे।

गोधन न्याय योजना : हरेली पर्व से दो गौठानों में गोमूत्र की ख़रीदी की शुरुआत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। हरेली पर्व के अवसर पर आज गुरुवार को पूरे छत्तीसगढ़ के साथ महासमुंद ज़िले के दो स्वावलंबी गौठानों पहली महासमुंद विकासखंड के ग्राम बिरकोनी और दूसरी पिथौरा विकासखंड के ग्राम गोड़बहाल से गोमूत्र की ख़रीदी शुरू हो गई। गोड़बहाल में संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव बतौर मुख्य आतिथि शामिल हुए। जहां उन्होंने गाय को हरा चारा खिलाया और सरकार की महत्वपूर्ण 'गोधन न्याय योजना' के तहत गोमूत्र ख़रीदी का जिले में शुभारंभ किया। संसदीय सचिव एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव ने खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की।



उन्होंने छत्तीसगढ़ माटी के पहली तिहार, किसानी संस्कृति, और कृषि सभ्यता के पवित्र तिहार, हरेली की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए प्रकृति के आशीर्वाद सब के ऊपर बने रहे कामना की।संसदीय सचिव यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक परंपराओं को संरक्षित करने की दिशा में सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। बीते तीन वर्षों में हरेली की पर्व की महत्ता और इसकी लोकप्रियता में बढ़ी है। आज से यानि हरेली पर्व से राज्य में गोमूत्र खरीदी शुरू हो गयी है।पशुपालक चार रुपए प्रति लीटर गोमूत्र बेच सकेंगे।

अब तक किसान गोबर का विक्रय करते आये थे। गांव के पशुपालक चार रुपए प्रति लीटर गोमूत्र बेच सकेंगे. हरेली के मौके पर होने वाली गोमूत्र खरीदी से गौवंशपालकों को आर्थिक रूप से बड़ी मजबूती मिलेगी। अब गोमूत्र की बिक्री से भी किसानों की आय में इजाफा होगा और पशुधन विकास के कार्य को बढ़ावा मिलेगा। इसी के साथ जिले में गोपालकों से गोमूत्र  खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहाँ 13 हितग्राहियों से 124 लीटर गोमूत्र की ख़रीदी की गयी। वही बिरकोनी में भी सभापति जनपद पंचायत अमर चंद्राकर,  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, 


ने विधिविधान से कृषि यंत्रों की पूजा की गाय को चारा और पारंपरिक व्यंजन  खिलाए। इस मौक़े पर ग्रामीणजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। यहाँ 3 हितग्राहियों से 55 लीटर गोमूत्र क्रय किया गया। इस प्रकार आज ज़िले की दो गोठनो में179 लीटर गोमूत्र की ख़रीदी हुई। समूह की महिलाओं को गौमूत्र से जैविक कीटनाशक बनाए जाने की विधि बताई गई। पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ.डी.डी.झारियाँ ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गौमूत्र की गुणवत्ता का परीक्षण करने हेतु पीएच स्ट्रिप एंव युरिनोमीटर से जांच करने की विधि बताई।

इस मौक़े पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव और अध्यक्ष ज़िला पंचायत श्रीमती ऊषा पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधा रोपण किया। वही बिरकोनी में भी सभापति जनपद पंचायत अमर चंद्राकर,  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ने विधिविधान से कृषि यंत्रों की पूजा की गाय को चारा और पारंपरिक व्यंजन  खिलाए। इस मौक़े पर ग्रामीणजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बिरकोनी में अतिथियों का स्वागत मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एस आलोक ने किया। उन्होंने गैडी भी मज़ा लिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.