Media24Media.com: पत्नी की हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पत्नी की हत्या. Show all posts
Showing posts with label पत्नी की हत्या. Show all posts

CG CRIME : बीमा की राशि पाने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या

No comments Document Thumbnail

 CG CRIME : रविवार को बालोद जिले के तितुरगहन में बोरी में मिली महिला रमतरा निवासी 32 वर्षीय भिमेश्वरी की लाश मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। भिमेश्वरी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति खिलावन साहू (40) व उसके दोस्त डिसूराम साहू (60) रामपुर (भखारा) ने किया। किसी को पता न चले इसलिए उसने अपनी पत्नी के शव को बोरी में भर खेत में फेंक दिया था। 


आरोपी पति खिलावन ने अपनी दूसरी पत्नी भिमेश्वरी का 3 लाख रुपए का बीमा करवाया था व उसी बीमा की राशि को पाने के लिए अपने दोस्त के साथ भिमेश्वरी की हत्या करने की योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी। एएसपी अशोक जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया।

आरोपी पति खिलावन साहू साल 2001 में अपने फूफू दीदी की हत्या के प्रकरण में सजा होने पर सेंट्रल जेल रायपुर में सजा काट चुका है। वहां पर पहले से मौजूद और हत्या के मामले में बंद कैदी ग्राम रामपुर निवासी डिसूराम साहू सेे उसकी मुलाकात हुई। दोनों की आपस में जान पहचान हो गई। साल 2009 में जेल से छूटकर वह खेती मजदूरी का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी खिलावन पहले से शादीशुदा बाल बच्चे वाला है। इसके बावजूद वर्ष 2012 में गांव में पड़ोस की रहने वाली भिमेश्वरी उर्फ छोटी साहू के साथ दूसरा विवाह किया। मृतका के 3 बच्चे हैं। शादी के कुछ साल दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन बाद में दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा। आरोपी खिलावन साहू ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी पत्नी का तीन लाख रुपए का बीमा कराया था। बीमा की राशि के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई। बीमा की राशि मिलने पर राशि को आपस में बाटने की बात हुई और हत्या कर दी।

मृतका के पति खिलावन ने अपने दोस्त डिसूराम को विश्वास में लेकर अपनी पत्नी की हत्या करने का प्लान बनाया। 4 मई को आरोपी के दोस्त डिसूराम ने फोन के माध्यम से मृतका को धमतरी बुलाया। बस स्टैंड से अपने दोपहिया वाहन में बैठाकर अपने गांव रामपुर के अपने खेत में लेकर गया। वहां पहले से खरीदे गए शराब को मृतका को पिलाकर नशा होने पर भिमेश्वरी के मुंह व नाक को दबाकर बेहोश कर दिया। फिर पत्थर को उसके सीने में पटककर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद डिसूराम साहू ने फोन करके खिलावन को बताया कि उसने खेत में उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद खिलावन ने डिसूराम को मृतका के शव को छुपाने के उद्देश्य से बोरी में भरकर अपने गांव के तरफ लाने के लिए कहा। तब आरोपी डिसूराम साहू ने एक पीले हरे रंग की यूरिया की बोरी में मृतका के शव को अपने वाहन में रखकर रामपुर से सनौद होते हुए खिलावन के गांव जा रहा था कि सनौद गुरुर मार्ग में तितुरगहन के आगे कई लोगों के खड़े होने और पकड़े जाने के डर से तितुरगहन गांव के पास सड़क में फेंककर वापस अपने गांव रामपुर आ गया। मृतका का मोबाइल, पर्स व दोपहिया वाहन को अपने घर में छुपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद किया।


हवस में अंधे होकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी ने किया था इंकार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के भोंदलापारा में एक महिला की हुई मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति निकला. हत्या की वजह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. जब पत्नी के शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या का संदेह न हो इसलिए आरोपी पति खुद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा. हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


क्या था पूरा मामला

दिनांक 10/02/2024 की रात्रि 11:30 बजे सूचक रूपचंद पटेल पिता स्व.विसरू राम पटेल उम्र 39 वर्ष भोंदलापारा रतनपुर थाना उपस्थित आकर मर्ग कायम कराया कि इसकी पत्नी सावनी बाई उम्र 38 वर्ष उक्त दिनांक की रात्रि को अपने कोला-बाड़ी के सेमी के नार के पास गिरी पड़ी हुई मिली।

जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाने पर मृत हो जाना बताए हैं। पुलिस ने रूपचंद पटेल की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जाँच पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतिका का पीएम कराया गया था जो डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करना बताए जाने पर थाना रतनपुर में धारा 302 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर दिनांक 16.02.24 को दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मृतिका के पति रूपचंद पटेल से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी रूपचंद पटेल शराब के नशे में होने पर उसकी पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने व मनमुटाव होने से पत्नी सावनी बाई की गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया।

जिस पर पुलिस नेआरोपी रूपचंद पटेल पिता स्व. विसरू राम पटेल उम्र 39 वर्ष भोंदलापारा रतनपुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

CG NEWS : पत्नी की हत्या कर पैरावट में छिपाई लाश, डर से पति ने भी कर ली आत्महत्या

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी की हत्या कर शव पैरावट में छिपा दिया। फिर पकड़े जाने के डर से स्वयं आत्महत्या कर लिया। पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार ग्राम तुलसीपुर में राजू जांगड़े के खेत में एक महिला व एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान मृतक की पहचान ग्राम छछान पैरी निवासी दिलीप खरे (उम्र 45) और मृतका कुमारी बाई खरे के रूप में हुई। दोनों पति-पत्नी थे और दुर्ग जिले के ग्राम पोटिया थाना पुलगांव के रहने वाले थे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छछानपहरी निवासी 45 वर्षीय दिलीप खरे पिता महा सिंह और उसकी पत्नी कुमारी बाई खरे अपने परिवार के साथ दुर्ग के पोटियाकला में रहते थे।

बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप खरे और उसकी पत्नी कुमारी बाई खरे के बीच 18 दिसम्बर को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बाद कुमारी बाई बिना किसी को बताए नाराज होकर अपनी बहन के घर छुईखदान क्षेत्र के भरदा गांव आ गई थी। पति दिलीप खरे द्वारा पता तलाश करने पर पत्नी कुमारी बाई के भरदा गांव में होने की जानकारी मिली

20 दिसम्बर को दिलीप खरे अपनी पत्नी के घर ले जाने भरदा गांव पहुंचे थे। 23 दिसम्बर को पति पत्नी भरदा से पोटिया जाने निकले थे। इसी दिन दिलीप खरे ने अपनी पत्नी कुमारी बाई को तुलसीपुर गांव ले गया और उसकी हत्या कर लाश को खेत में रखे पैरावट में छिपा दिया था।

पति दिलीप खरे अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद मौके से कहीं चले गया था। फिर पकड़े जाने के डर से दूसरे दिन घटना स्थल पहुंचकर जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। पत्नी की लाश तीन से चार दिन पुरानी और पति दिलीप की लाश एक दिन पुरानी बताई जा रही है। ऐसे में पत्नी की हत्या करने बाद दो दिन बाद पति द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर जहर की शीशी मिली है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी की लाश तुलसीपुर गांव के खेत में मिली है। पति द्वारा पत्नी की हत्या कर जहर सेवन कर खुदकुशी करने की आशंका है। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। मृतक की लाश के पास से जहर की शीशी मिली है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.