Media24Media.com: पंचायत चुनाव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पंचायत चुनाव. Show all posts
Showing posts with label पंचायत चुनाव. Show all posts

जागरूक मतदाता मांग रहे उम्मीदवारों से शपथपत्र, ग्राम विकास के लिए अनूठी पहल

No comments Document Thumbnail

कसडोल विकासखंड के ग्राम पंचायत रिकोकला के मतदाताओं ने पंचायत चुनाव को लेकर एक ऐतिहासिक और अनुकरणीय पहल की है। इस बार ग्रामीणों ने सरपंच प्रत्याशी के घोषणा पत्र से पहले ही ग्राम विकास मांग पत्र जारी कर अपने मुद्दों और प्राथमिकताओं को सामने रखा है। यह मांग पत्र न केवल ग्राम विकास को नई दिशा देने के लिए तैयार किया गया है, बल्कि सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के उद्देश्य से भी विशेष रूप से तैयार किया गया है।


मांग पत्र की मुख्य बिंदु:



ग्रामीणों ने मांग पत्र में ग्राम के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सुधार के लिए कई प्रमुख मांगों को शामिल किया है, जिनमें :-

0 ग्राम विकास की प्राथमिकताएं सड़क, बिजली, और स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था।

0 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता।

0 स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और स्वरोजगार को बढ़ावा।

0 कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान और किसानों के लिए योजनाओं का सही क्रियान्वयन।

0 सामाजिक सुधार के कदम नशा मुक्ति और शराबबंदी को लागू करने के लिए ठोस योजना।

0 जातिवाद और भेदभाव को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान।

0 महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना । शपथ लेने की अनूठी शर्त ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो भी सरपंच पद का प्रत्याशी चुना जाएगा, उसे ग्रामवासियों द्वारा जारी मांग पत्र की हर बिंदु को लागू करने की शपथ लेनी होगी। इस शपथ में सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने और गांव के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का वचन शामिल होगा।

ग्रामीणों की सोच और दृष्टिकोण ग्राम पंचायत रिकोकला के जागरूक मतदाताओं का कहना है, "यह पहल केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे गांव के भविष्य को सुधारने का एक प्रयास है। हम चाहते हैं कि हमारे सरपंच केवल वादे न करें, बल्कि उन वादों को अमल में लाएं। हमारा उद्देश्य ग्राम के विकास के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों का अंत करना है।"

अन्य पंचायतों के लिए मिसाल यह पहल केवल रिकोकला तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। ग्रामीणों का यह कदम लोकतंत्र को सशक्त बनाने और जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करने का एक सशक्त उदाहरण है।

Bengal Panchayat Elections 2023: पंचायत चुनाव में 30,391 सीटों पर टीएमसी की जीत

No comments Document Thumbnail

Bengal Panchayat Elections 2023:  पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। अधिकांश नतीजे आ गए हैं। कुछ जगह मतगणना जारी है, नतीजे आने से पहले फिर हुई हिंसा है दक्षिण 24 परगना के भांगर ब्लॉक में हिंसा हुई है। जहां इंडियन सेकुलर फ्रंट पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बम से हमला करने का आरोप लगा है. ISF ने सुरक्षाबलों पर बम फेंके हैं। इस घटनाक्रम में एडिशनल SP भी घायल हुए हैं।


हालात पर काबू पाने की कोशिशें जारी

इस बीच पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं.।इस हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई है। देर रात दक्षिण 24 परगना के भांगर इलाके में स्थित मतगणना केंद्र में भारी हिंसा हुई। इलाके के कठालिया स्कूल से दस मिनट की दूरी पर लकड़ी के भारी टुकड़े फेंके गए, ताकि कोई भी पुलिस अथवा केंद्रीय सुरक्षा बल अंदर न जा सके। दरअसल भांगर ब्लॉक नंबर दो में दो जिला परिषद सीटों की घोषणा होनी बाकी था तभी अचानक आईएसएफ के लोग पुलिसकर्मियों पर बम फेंकने लगे। जिसके जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने रबर की गोलियां भी चलाईं। डीसीआरसी काउटिंग सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बीजेपी की टीम रवाना

हिंसा के इस घटनाक्रम की जांच के लिए बीजेपी ने अपनी चार सदस्यीय टीम घटनास्थल पर रवाना की है। 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद रविशंकर प्रसाद, सत्यपाल सिंह, डॉ. राजदीप रॉय और रेखा वर्मा शामिल हैं। यह कमेटी जमीनी हालात का जायजा लेने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपेगी BJP की कमेटी दिल्ली से बंगाल के दौरे पर गई है। इस बीच बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ममता सरकार प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए जाने देगी।

टीएमसी की भारी जीत

बंगाल में पंचायत चुनाव नतीजों में TMC को भारी बढ़त मिली है। रिजल्ट तो दीदी के फेवर में आ रहा है मगर चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर राजनीति हावी है। बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार देर रात काउंटिंग सेंटर के बाहर ही धरने पर बैठ गए और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला है।

WB Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच भी नहीं थम रही हिंसा, अब तक 4 की मौत

No comments Document Thumbnail

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। हिंसा मुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने की पूरी कोशिश की जा रही है लेकिन इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है कि पश्चिम बंगाल का चुनावी इतिहास रक्तरंजित रहा है। जब सीधे धमकी देने के सारे विकल्प लगभग बंद हो गए तो इस बार सत्तारूढ़ पार्टी ने विरोधी पक्ष के उम्मीदवारों को धमकाने के लिए नए तरीके ढूंढ लिए है। कहीं पर किसी उम्मीदवार के घर के बाहर बम, कफन और चाकू रख दिए तो कहीं किसी पार्टी के झंडे पर बम और सफेद फूल और माला रख दिए गए।


एक महिला उम्मीदवार के घर के बाहर सफेद साड़ी, गीता, तुलसी का माला रख कर साइलेंट धमकी दी जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, इसके लिए सीधे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, जो हरा नहीं सकता वह केवल बदनाम कर सकता है।

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार सुबह से ही मतदान जारी (Violence in WB Panchayat elections) है. इस दौरान राज्य में बीती रात से चुनाव संबंधी हिंसा ( Bengal ignited in violence) में 4 लोगों के मारे (4 killed) जाने की खबर है. पुलिस का कहना है कि राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जिसमे 5.67 करोड़ लोग लगभग 2.06 लाख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.

अधिकारियों के मुताबिक, कूचबिहार जिले के फलीमारी ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पोलिंग एजेंट माधव बिस्वास की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. भाजपा ने आरोप लगाया कि जब बिस्वास ने मतदान केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की, तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने उन्हें रोका और विवाद बढ़ने पर उन्होंने बिस्वास की हत्या कर दी. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है.

इसी के साथ उत्तर 24 परगना जिले के कदंबगाची इलाके में देर रात एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक को पीट-पीटकर मार डाला गया. मृतक की पहचान 41 वर्षीय अब्दुल्ला के रूप में हुई है. हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने तड़के ताकी रोड को जाम कर दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया.

मुर्शिदाबाद जिले के भी कापासडांगा इलाके में देर रात चुनाव संबंधी हिंसा में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान बाबर अली के रूप में हुई है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर और खारग्राम में उसके दो कार्यकर्ता और कूचबिहार जिले के तूफानगंज में एक अन्य कार्यकर्ता मारा गया है.

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नादिया जिले के नारायणपुर इलाके में पार्टी के एक उम्मीदवार के पति को माकपा समर्थकों ने गोली मारी है. हालांकि, विपक्षी दल ने इस आरोप से इनकार किया है.


 छह महीने के लिए है भाजपा सरकार, फरवरी-मार्च में होंगे लोकसभा चुनाव : ममता बनर्जी

No comments Document Thumbnail

जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। इन सबके बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए अलग-अलग जगहों का दौरा कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार सिर्फ 6 महीने के लिए है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगले साल फरवरी-मार्च में लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं। ममता बनर्जी से पहले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कह चुके हैं कि यह पहले भी कराया जा सकता है।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्या कहा

ममता ने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव 2024 में फरवरी-मार्च में होंगे। भाजपा सरकार का कार्यकाल केवल छह महीने का है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी बीएसएफ अधिकारियों पर आरोप नहीं लगा रही। वे हमारी सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। लेकिन बीएसएफ को निष्पक्षता से काम करना चाहिए क्योंकि हो सकता है कल भाजपा सत्ता में नहीं रहे, पर उन्हें तो अपना काम करते रहना है।

हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग

दृश्यता कम होने के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को सेवोके एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एक टीएमसी नेता के अनुसार, बनर्जी जलपाईगुड़ी के क्रिंटी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं। सौभाग्य से, वह सुरक्षित है। टीएमसी नेता राजीब बनर्जी ने कहा कि कम दृश्यता के कारण, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को सेवोके एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। वह क्रिंटी, जलपाईगुड़ी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं। वह सुरक्षित हैं।

एक अधिकारी ने पूरे मामले पर कहा कि यहां बहुत तेज बारिश हो रही है और पायलट ने आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद फैसला किया गया कि बनर्जी सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक जाएंगी और वहां से कोलकाता की उड़ान भरेंगी। मुख्यमंत्री बनर्जी पंचायत चुनाव के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान आठ जुलाई को होगा।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.