Media24Media.com: निर्देशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label निर्देशन. Show all posts
Showing posts with label निर्देशन. Show all posts

विधानसभा निर्वाचन-2023 : रायपुर जिले में आज 19 नामांकन पत्र दाखिल, 36 नामांकन आवेदन लिए गए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत आज सातों विधानसभा में 19 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए एवं 36 नामांकन आवेदन लिए गए। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 06, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 में 04, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 में 02, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में 03, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 04 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। वहीं धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 में, नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या निरंक हैं। इस प्रकार अब तक कुल 23 नामांकन दाखिल कर दिए गए हैं।

आज बुधवार को कुल 36 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। इनमे धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 के लिए 05 ,रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 के लिए 04, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 के लिए 06, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 के लिए 09, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 के लिए 09, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 के लिए 01 और अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 के 02 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं।

आज कुल नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थी के नाम इस प्रकार हैं-रायपुर के ग्रामीण विधानसभा में आम आदमी पार्टी के सुनील नायडू, भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के संदीप तिवारी राज इंडियन नेशनल कांग्रेस के पंकज शर्मा ने और रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा के भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के विक्रम अडवानी, भारतीय जनता पार्टी के राजेश मूणत, आम आदमी पार्टी के नंदन कुमार सिंह ने, रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल, निर्दलीय श्रीमती फहमीदा परवीन, आरंग विधानसभा के शक्ति सेना (भारत देश) के शैलेद्र कुमार बंजारे, भारतीय जनता पार्टी के गुरू खुशवंत साहेब, अभनपुर विधानसभा के इंडियन नेशनल कांग्रेस के धनेन्द्र साहू, शक्ति सेना (भारत देश) के बोधन लाल फरिकार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

मुख्यमंत्री मितान योजना : घर बैठे 50 हजार से अधिक नागरिकों तक पहुँची सुविधाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक  50 हजार  से अधिक नागरिकों ने घर बैठे ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 1 लाख से अधिक नागरिकों ने मितान योजना के टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत 01 मई 2022 से प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गई थी। मितान योजना के अंतर्गत प्राप्त सेवाओं में जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, भूमि की रिकार्ड की नकल,

भूमि सूचना (भूमि उपयोग), आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार, पैन नम्बर प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र, पैन अपडेट एवं डुप्लीकेट इत्यादि सेवाएं घर बैठे मितान सेवा से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस सेवा से लोगों को श्रम, समय और धन की बचत हो रही है साथ ही प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी निजात मिल रही है। वास्तव में छत्तीसगढ़ में मितान योजना से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है और मितान की सेवाओं से नागरिकों को घर बैठे ही शासकीय सुविधाएं मिल रही हैं।

ऐसे होती है प्रक्रिया :-  मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिये आवेदक मितान की सेवा के लिये टोलफ्री नंबर 14545 पर कॉल करता है। इसके बाद अप्वाइंटमेंट बुक किया जाता है। अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद आवेदक को बुकिंग की जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होता है। इसके बाद तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हैं। मितान घर पहुंचकर टैबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजे जाते हैं जो आवेदक से संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद प्रमाण पत्र जारी करते हैं। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मितान एजेंट द्वारा प्रमाण पत्र आवेदक के घर पहुंचा दिया जाता है।

रायपुर शहर के तीन च्वाईस सेंटरों पर श्रम अधिकारियों की दबिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशन में श्रम विभाग के अधिकारियों ने रायपुर शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में संचालित सेंटरों पर आकस्मिक रूप से दबिश देकर कम्प्यूटर सहित अन्य दस्तावेजों की सघन जांच पड़ताल की। साहू कॉम्पलेक्स टिकरापारा, सुन्दर नगर और लिली चौक पुरानी बस्ती में संचालित च्वाईस सेंटरों के बारे में श्रमायुक्त के संज्ञान में यह मामला आया था कि इसके संचालकों द्वारा ठेकेदारों का फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है।

श्रमायुक्त के निर्देशानुसार चार अधिकारियों की संयुक्त टीम ने उक्त तीनों च्वाइंस सेंटरों की जांच पड़ताल के दौरान सेंटर संचालकों से कम्प्यूटर की आईडी प्राप्त कर उसकी सघन जांच के साथ ही सेंटर में उपलब्ध दस्तावेज एवं अन्य सामग्रियों की भी जांच की। जांच के दौरान नियोजन एवं ठेकेदारों के प्रमाण पत्र के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं पाये जाने का उल्लेख संयुक्त जांच टीम ने अपने प्रतिवेदन में किया है।

गौरतलब है कि उक्त च्वाईस सेंटरों द्वारा ठेकेदारों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाये जाने के नाम पर हितग्राही आवेदकों से अवैध रूप से राशि की मांग किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ ने इसकी जांच के निर्देश दिए थे। श्रमायुक्त के निर्देश के परिपालन में सहायक श्रमायुक्त रायपुर ने श्रम निरीक्षक श्रीमती जयंती बंसल, आर.आर. पाल एवं धनेन्द्र चंद्राकर सहित डिस्ट्रिट मैनेजर सुनील पाण्डेय की संयुक्त टीम गठित कर इस मामले की सघन जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त जांच टीम ने उक्त संस्थानों की आई.डी. लेकर उनके समस्त सिस्टमों और अभिलेखों की जांच की। उक्त संस्थानों में नियोजन प्रमाण-पत्र एवं ठेकेदार, नियोजक की सील नहीं पायी गई है।

श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ ने सभी च्वाईस सेंटर संचालकों को हितग्राहियों का नया पंजीयन आवदेन अथवा अन्य योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन भरते समय नियम प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करने तथा हितग्राहियों से निर्धारित शुल्क ही लेने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि आवेदकों के साथ की भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उन्हें लाभान्वित करने का लालच देने का मामला सामने आने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जिले के 20 हजार महिलाओं को किया गया 7 करोड़ की राशि हस्तांतरित

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले में 19 दिसम्बर  से 25 दिसम्बर 2022 तक सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया गया, इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले के कुल 903 गर्भवती माताओं को योजना से लाभान्वित किया गया है।


प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम गर्भ धारित महिलाओं को केंद्र सरकार के द्वारा डीबीटी के माध्यम से 3 किस्तों में 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि वह गर्भधारण के दौरान होने वाली रोजगार के नुकसान के साथ साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का अच्छे से ख्याल रख सके ताकि बच्चा स्वस्थ एवं तंदुरुस्त पैदा हो सके। जिले में 19 दिसम्बर  से 25 दिसम्बर 2022 तक 903 पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया गया जिसमें रामानुजनगर 196, प्रतापपुर 167, सूरजपुर 165, भैयाथान 150, सिल्फीली 107, ओढ़गी 83 एवं प्रेमनगर 35 गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिलें में अभी तक लगभग 20 हजार महिलाओ को लाभान्वित किया गया है जिन्हें डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में लगभग 7 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। यदि आप इस योजना का लाभ लेने से वंचित हैं या प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना कार्यालय मे उपलब्ध निःशुल्क फॉर्म प्राप्त कर समस्त सुसंगत दस्तावेजांे सहीत जमा करें और योजना का लाभ प्राप्त करें या जिला कार्यालय महिला बाल विकास में संपर्क कर सकते हैं।

भव्य कलश यात्रा के साथ आज से दो दिवसीय कूर्मि संझा का होगा आगाज

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। भव्य कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय 21 वां कूर्मि संझा का 19 नवंबर से छत्तीसगढ़ हाईस्कूल में आगाज होगा। शाम को छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर के दिशा निर्देशन में पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम सत्र में 19 नवंबर को श्रीराम जानकी मंदिर से सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 11 सौ सामाजिक महिलाएं शिरकत करेंगीं।



प्रांतीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्ही एस निरंजन होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष व दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में छग चंद्रनाहू कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्याम बैस, राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर, लेखनी सोनू चंद्राकर, पूनम चंद्राकर, नीलम निरंजन, चंद्रहास चंद्राकर, केशव चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, योगिता चंद्राकर, स्मिता हितेश चंद्राकर, अमर अरूण चंद्राकर, अलका नरेश चंद्राकर, तारा चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, रामदयाल वर्मा, ईश्वर चंद्राकर व पानू वर्मा होंगे। दोपहर में एक बजे से कूर्मि गौरव व छात्र प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जाएगा।

20 नवम्बर को मुख्यमंत्री के आने की संभावना

दूसरे दिन 20 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित किया गया है। अध्यक्षता जैजेपुर के विधायक केशव चंद्रा करेंगे। विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष व दुर्ग सांसद विजय बघेल, राष्ट्रीय संरक्षक अभा कूर्मि क्षत्रि महासभा के एलपी पटेल, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख, छग बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, मनेंद्रगढ़ की नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा व पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा होंगी। प्रथम सत्र में युवाओं द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। कलश स्थापना के बाद कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इस दिन दोपहर तीन बजे युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। शाम को छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया का आयोजन किया गया है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव : इक्कीस अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। जांच में इक्कीस अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए। वहीं, अट्ठारह के नामांकन निरस्त कर दिए गए। कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के घनश्याम जुर्री के साथ ही पांच विभिन्न पार्टियों और सोलह निर्दलियों को मिलाकर इक्कीस उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। कल नामांकन जमा करने के अंतिम दिन तक उनतालीस अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। इस उपचुनाव के तहत अभ्यर्थी इक्कीस नवंबर तक नाम वापस ले सकते हैं।



पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए गठित मतदान दल के लगभग छह सौ पचास पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी को आज प्रशिक्षण दिया गया। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, अजय जामवाल, शिवप्रकाश और सह प्रभारी नितिन नबीन सहित पार्टी के चालीस दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने इस उपचुनाव के लिए विधायक बृजमोहन अग्रवाल  को प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, रामविचार नेताम, शिवरतन शर्मा और मोतीलाल साहू को सह प्रभारी बनाया गया है। इस बीच, प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर इक्कीस नवंबर को चार दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी की कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही मोर्चा अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इस उपचुनाव में पार्टी के प्रचार-प्रसार को गति देने के लिए सेक्टरवार प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन, 40 वाहनों से साढ़े 9 लाख का जुर्माना वसूल

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर खनिज विभाग की सख्ती लगातार जारी है।पिछले दो महीनों में ऐसे 40 वाहनो को जप्त करते हुए वाहन मालिकों से करीब साढ़े नौ लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।बारिश के इस मौसम में नदी,नालों से रेत का उत्खनन प्रतिबंध है विभाग से अनुमति प्राप्त भंडारण केंद्रों से ही रेत की आपूर्ति की जा सकती है,ऐसे में अवैध रूप से उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई है।



खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले जून माह से विभाग की टीम लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई कर रही है अब तक की कार्रवाई में 40 ऐसे वाहन पकड़ में आए जो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं जिन पर विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई कर करीब साढ़े नौ लाख की जुर्माना वसूल किया है इस कार्रवाई में अवैध भंडारण,क्षमता से अधिक रेत परिवहन किए जाने की भी कार्यवाही शामिल है।

खनिज अधिकारी संदीप नायक के अनुसार बारिश के मौसम में नियमानुसार नदी नालों से रेत की निकासी प्रतिबंधित है बावजूद कई जगह से शिकायतें मिलने पर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है।विभाग की टीम राजस्व व पुलिस विभाग के सहयोग से लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर रही है। 

नियम विरुद्ध रेत परिवहन किए जाने वाले वाहन मालिकों पर प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही हैं।जून माह से 8 अगस्त तक 40 वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए अर्थदण्ड राशि रुपये 9 लाख 49 हजार नौ सौ पनचानवें रुपए जमा करवाया गया है। नायक के अनुसार विभाग की यह कार्रवाई निरंतर जारी है जहां से भी शिकायतें मिल रही है विभाग फौरन कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में विभागीय टीम सघन भ्रमण कर अवैध उत्खनन व परिवहन पर नजरें रखी हुई।

आधी रात को विभाग की कार्रवाई, दो वाहन मालिको पर 78 हजार का जुर्माना

पिछले दिनों शिकायतें मिल रही थी कि भैयाथान से प्रतापपुर मार्ग पर कुछ वाहने रात के अंधेरों में रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं जिसको विभाग ने संज्ञान में लेते हुए स्वयं खनिज अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम ने इस मार्ग पर जांच पड़ताल का दायरा बढ़ाया तो रविवार को दो ऐसे वाहन पकड़ में आए जो नियम विरुद्ध रेत का परिवहन कर रहे थे जिन पर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी चेंद्रा के सुपुर्द किया गया और दोनों वाहन मालिको पर करीब 78000 रू. की अर्थदंड आरोपित किया गया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने यह कार्रवाई आधी रात को की है।

’मां का दूध है लाभकारी’, ’घर में गूंजे खुशियों की किलकारी’

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में बलरामपुर-रामानजगंज जिले के दो सेक्टर्स बलरामपुर (ब) और पचावल में विश्व स्तनपान सप्ताह के दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक सुश्री कविता चंद्रा वर्ल्ड विज़न इंडिया और लेखिका शाहू यूनिसेफ के द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई कि 1 से 7 अगस्त 2022 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 



उन्होंने बताया कि प्रसव के एक घंटे के भीतर मां को अपने बच्चे को स्तनपान कराना चाहिए, मां का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए बहुत लाभदायक होता है। बच्चे के जन्म के एक घण्टे के अंदर माँ को अपने बच्चों को स्तनपान कराना शुरू कर देना चाहिए तथा 6 महीने तक बच्चे को केवल मां का ही दूध पिलाना चाहिए। दिन भर में कम से कम 8 से 12 बार स्तनपान कराना चाहिए। स्तनपान कराने से माँ को मानसिक रूप से शांति और खुशी मिलती है। स्तनपान एक स्थान पर स्थिर रहकर और आंचल से ढ़क कर पिलाना चाहिए। स्तनपान कराने से मां और बच्चे दोनो को लाभ मिलता है। स्तनपान कराने से मां और बच्चे के बीच संबंध गहरा बनता है।

मां को गंभीर बीमारियों से बचाव मिलती है जैसे स्तन कैंसर और ओवेरियन कैंसर इसी प्रकार स्तनपान करने वाले बच्चों में मृत्युदर कम होती है तथा डायरिया और निमोनिया जैसे गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। कान के इन्फेक्शन से सुरक्षा होती है, सबसे महत्वपूर्ण बात बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास में मदद करता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती दुर्गावती, सचिव राघवेंद्र सिंह, एएनएम, सीएचओ, बीडीसी, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती ममता पांडे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, 10 आंगनबाड़ी केन्द्र के हितग्राहियों शिशुवती, गर्भवती बुजुर्ग महिलाओं और पुरूष भी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.