Media24Media.com: धर्मांतरण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label धर्मांतरण. Show all posts
Showing posts with label धर्मांतरण. Show all posts

गृह मंत्रालय का NGO के लिए नोटिस: कहा - धर्मांतरण, विकास विरोधी गतिविधि पर लाइसेंस रद्द होंगे

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि ऐसे किसी भी एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा, जो विकास विरोधी गतिविधियों, धर्मांतरण या दुर्भावनापूर्ण इरादे से विरोध-प्रदर्शन भड़काने में शामिल है या फिर जिसके आतंकवादी या कट्टरपंथी समूहों के साथ संबंध हैं।


आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को अपलोड किए गए नोटिस में गृह मंत्रालय ने कहा कि जिन एनजीओ के विदेशी चंदा स्वीकार करने से सामाजिक या धार्मिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है या जो प्रेरित या जबरन धर्मांतरण में शामिल हैं, विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए), 2010 के तहत उनका पंजीकरण भी रद्द कर दिया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि किसी एनजीओ के अपने लक्ष्य और उद्देश्यों के अनुसार विदेशी चंदे का इस्तेमाल न करने या वार्षिक रिटर्न दाखिल न करने की सूरत में भी उसका एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। कानून के मुताबिक, किसी गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के लिए विदेशी चंदा हासिल करने के लिए विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के तहत पंजीकृत होना अनिवार्य है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि किसी एनजीओ का एफसीआरए पंजीकरण उस स्थिति में भी रद्द किया जा सकता है कि वह पिछले दो- तीन साल में किसी गतिविधि में शामिल नहीं रहा या निष्क्रिय हो गया या फिर फील्ड जांच के दौरान उन गतिविधियों की पुष्टि नहीं की जा सकी, जिसका दावा किया गया था या पता चला कि समाज के कल्याण के लिए उसने कोई उचित गतिविधि नहीं की।

मंत्रालय के मुताबिक, एफसीआरए लाइसेंस जिन अन्य कारणों से रद्द किया जा सकता है, उनमें मांगे गए स्पष्टीकरणों का जवाब न देने, या ऐसा करने का मौका दिए जाने के बावजूद अपेक्षित जानकारी या दस्तावेज मुहैया न कराने के लिए किसी पदाधिकारी, सदस्य या प्रमुख अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे का लंबित होना शामिल है।

नोटिस में कहा गया है कि अगर किसी एनजीओ ने विकास विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने या दुर्भावनापूर्ण इरादे से विरोध-प्रदर्शन भड़काने के लिए विदेशी चंदे का इस्तेमाल किया है, या फील्ड जांच से पता चलता है कि संगठन या उसके पदाधिकारियों ने संभवत: लाभ हासिल किया है, या विदेशी अंशदान का उपयोग अवांछनीय गतिविधियों के लिए किया गया है, या आतंकवादी संगठनों या राष्ट्र-विरोधी तत्वों के साथ संबंध की बात सामने आती है, तो उनका एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।

नोटिस के अनुसार, अगर कोई जांच एजेंसी किसी एनजीओ के प्रतिकूल गतिविधियों में शामिल होने की सूचना देती है या उसे मिलने वाले विदेशी चंदे से सामाजिक, धार्मिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका व्यक्त करती है, तो भी उसका एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।


नोटिस में कहा गया है कि एनजीओ द्वारा अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों के अनुसार परियोजनाओं के लिए हासिल विदेशी चंदे का इस्तेमाल नहीं करने, पिछले छह वित्तीय वर्षों में से किसी का भी वार्षिक रिटर्न अपलोड नहीं करने और पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान अपनी मुख्य गतिविधियों की न्यूनतम 15 लाख रुपये की राशि समाज के कल्याण के लिए खर्च करने के मानदंडों को पूरा न करने पर भी एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।


बिल का ड्राफ्ट हुआ तैयार, धर्मांतरण के खिलाफ नया कानून लाएगी सरकार : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने के लिए जल्द ही कानून बनाया जाएगा। विष्णुदेव सरकार शीघ्र ही धर्म स्वतंत्र विधेयक लाएगी। बिल का डॉफ्ट लगभग बनकर तैयार है। इस मामले में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार नया कानून लाएगी।


विधानसभा के इसी सत्र में धर्म स्वतंत्र विधेयक लाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बहुत सारी ऐसी शक्तियां हैं, जो कि विदेशी फंड के आधार पर छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी और इकोलॉमी को बर्बाद करने की कोशिश कर रही हैं। प्रलोभन और लालच के माध्यम से शासन को बिना सूचना दिए धर्मांतरण कराते हैं। इससे समाज में विवाद और विद्वेष फैलता है। इस पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि कानून लाए पर कानून के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना उचित नहीं होगा।

दूसरे धर्म में जाने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को कम-से-कम 60 दिन पहले एक फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी। उसे कलेक्टर के पास जमा करना होगा। इसके बाद जिला डीएम से धर्मांतरण के वास्तविक इरादे, कारण और उद्देश्य का आकलन करने के लिए कहेगा।

इतना ही न हीं धर्मांतरण करवाने वाले व्यक्ति को भी एक फॉर्म भरकर जिलाधिकारी के पास जमा करना होगा। मसौदे में यह भी कहा गया है कि बलपूर्वक, अनुचित प्रभाव डालकर, प्रलोभन देकर या किसी कपटपूर्ण तरीके से या फिर विवाह से एक धर्म से दूसरे धर्म में रूपांतरण नहीं किया जा सकता है। अगर इसकी जानकारी जिलाधिकारी को मिलती है तो वह इस धर्मांतरण को अवैध घोषित कर सकता है। इतना ही नहीं धर्मांतरण करने वाले हर व्यक्ति का पंजीकरण कलेक्टर के पास कराना होगा।

ये है सजा और जुर्माने का प्रावधान

धर्मांतरण पर आपत्ति जताने पर धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति से रक्त या गोद लेने संबंधी जुड़ा हुआ व्यक्ति इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही यह केस गैर-जमानती होगा और यह सत्र अदालत की ओर से सुनवाई योग्य होगी। कोर्ट धर्म परिवर्तन के पीड़ित को 5 लाख रुपए तक का मुआवजा मंजूर कर सकता है।

नाबालिग, महिलाओं या अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के लोगों का अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने वालों को कम-से-कम दो साल और अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है। वहीं कम से कम 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लग सकता है। सामूहिक धर्म परिवर्तन पर कम से कम तीन साल और अधिकतम 10 साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना भी लग सकता है।

बागेश्वर धाम वाले बाबा पहुंचे रायपुर, बोले - छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में करूंगा धर्मांतरण रोकने का काम

No comments Document Thumbnail

 रायपुरः मंगलवार को राजधानी रायपुर पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि पिछले साल 23 जनवरी को ही मैंने एक नारा दिया था तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें राम राष्ट्र दूंगा... तब मेरी बहुत आलोचना हुई थी लेकिन अब साल बदल गया है, छत्तीसगढ़ भी बदल गया है। अब मैं छत्तीसगढ़ के कोने कोने में जाकर राम कथा करूंगा और धर्मांतरण रोकूंगा। बस्तर में भी राम कथा होगी, सनातन धर्म के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।



पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत में जो सूर्योदय हुआ है उससे अब नए भारत का संचार होगा। भारत के लोग अब अखंडता और एकता की तरफ बढ़ रहे हैं। कल सभी सनातनी हिंदू ने त्रेता युग प्रारंभ किया अब द्वापर युग की तैयारी है। हनुमान जी की कृपा से यहां पर भी समूचे क्षेत्र में जितना धर्मांतरण हो रहा है, उसको रोका जाएगा। घर वापसी बहुत आयत मात्रा में कराई जाएगी।


राजधानी रायपुर के कोटा में चल रही कथा के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अयोध्या में हुई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि इसी तारीख को छत्तीसगढ़ में हमने पूरे भारत को नारा दिया था तुम मेरा साथ दो मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा। साल बदला छत्तीसगढ़ का हाल बदला। बहुत जल्दी राजिम में महाकुंभ लगने वाला है तो राजिम के महाकुंभ में भी पूरा छत्तीसगढ़ सम्मिलित होने वाला है। यह हमारा ननिहाल है, यहां हमारे मामा जी रहते हैं। अब छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण नहीं चलेगा। क्योंकि अब यहां के हाल बदल चुके हैं। सब खुशहाल हो चुके हैं। राम राज्य भारत में आ चुका है।


भ्रष्टाचार के मामले में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाए, बिना विलंब के कठोरतम कार्यवाही हो : मुख्यमंत्री चौहान

No comments Document Thumbnail

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में धर्मांतरण और आतंकवादी गतिविधियों के संचालन का कुचक्र किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है, किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। इसी क्रम में एक प्रथम श्रेणी अधिकारी को कल ही सेवा से बर्खास्त किया गया है।

भ्रष्टाचार के मामले में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाए, बिना विलंब के कठोरतम कार्यवाही हो। मंत्रीगण अपने विभागों में सजग रहें और भ्रष्टाचार के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक वंदे-मातरम गान के साथ शुरू हुई।

युवाओं के लिए योजना पर होगी विशेष केबिनेट

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जन-सामान्य को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जाए कि अभियान के लिए चिन्हित सभी कार्य समय-सीमा में हों और किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो। मंत्रीगण अपने क्षेत्र और प्रभार के‍जिलों में अभियान की निरंतर समीक्षा करते रहें। राज्य स्तर पर भी नियमित समीक्षा होगी। विकास यात्रा हो या जन सेवा अभियान, जन-कल्याण और विकास गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि युवाओं के लिए योजनाओं के संबंध में 17 मई को विशेष केबिनेट होगी।


CG NEWS : अस्पताल के बाहर ईसाई धर्म का प्रचार , गरमाया माहौल

No comments Document Thumbnail

CG NEWS : बस्तर में इन दिनों धर्मांतरण का मामला गरमाया हुआ है। अब जगदलपुर के महारानी अस्पताल के बाहर खड़े होकर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। करीब 1 मिनट 12 सेकंड के इस वीडियो में युवक दावा करते दिख रहे हैं कि रात 12:30 बजे अंदर भर्ती मरीजों को प्रभु यीशु छू रहे हैं। हम मरीजों के शरीर में प्रभु यीशु के ब्लड को अप्लाई करते हैं।


इधर, वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने थाने में इसकी शिकायत की है।दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक युवक इंग्लिश में बात करता नजर आ रहा है तो वहीं दूसरा युवक उसके शब्दों को हिंदी में ट्रांसलेट कर रहा है। युवक कह रहे हैं कि, हम महारानी अस्पताल के बाहर खड़े हैं। यह जगदलपुर का सबसे बड़ा अस्पताल है।

हम एक प्रार्थना कर रहे हैं कि, इस अस्पताल में जितने भी मरीज भर्ती हैं, उन्हें जो भी परेशानी हो हम उनके जीवन में, शरीर में प्रभु यीशु के ब्लड को अप्लाई करते हैं।अभी 12:30 हुए हैं। हमें विश्वास है कि प्रभु मरीजों को छू रहे हैं। मैं यहां खड़े होकर यह घोषणा करता हूं कि, इस अस्पताल में जितने लोग हैं वे सब ठीक हो रहे हैं। इस अस्पताल में हम प्रभु यीशु के लहू को लगाते हैं। प्रभु का नाम ही काफी है।

 

धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर। क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद इलाके में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील क्षेत्र- शांतिनगर, बंगलापारा और बखरूपारा में पुलिस पार्टी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है।  इस बीच, कोंडागांव पुलिस ने पथराव की घटना में शामिल ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें जिला पंचायत सदस्य खेमचंद नेताम, गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष बुद्धसिंह नेताम और सरपंच सहित अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, पुलिस द्वारा पत्थरबाजी में शामिल अन्य लोगों पर कानूनी कार्रवाई के लिए उनकी पहचान की जा रही है।

गौरतलब है कि कल नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को रोकने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया था। इस दौरान हुई झड़प और पत्थरबाजी की घटना में सिर पर चोट लगने से पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस बीच, भाजपा का एक छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज घटना की जानकारी लेने के लिए नारायणपुर जा रहा था। इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद संतोष पांडेय और मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री केदार कश्यप तथा महेश गागड़ा शामिल थे। भाजपा के अनुसार पुलिस ने बैरीकेट्स लगाकर इस प्रतिनिधिमंडल को नारायणपुर जाने से पहले बेरुन थाना के सामने ही रोक दिया, जिसके विरोध में भाजपा नेता मुख्य सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के संरक्षण में आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण कराया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने पर भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार इस मामले में तानाशाही रवैया अपना रही है। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने आरोप लगाया है कि राज्य में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और पुलिस के संरक्षण में धर्मांतरण का काम चल रहा है। वहीं, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, स्थिति गंभीर और एसपी घायल

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर। धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच आज स्थिति गंभीर हो गई। सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने नगर बंद का ऐलान करते हुए नारायणपुर-कोंडागांव राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से झड़प और पत्थरबाजी होने के कारण पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में सिर पर चोट लगने से पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घायल पुलिस अधीक्षक के सिर पर टांके भी लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जाती है। वहीं, पुलिस द्वारा पत्थरबाजी में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई के लिए उनकी पहचान की जा रही है।

हमारे नारायणपुर संवाददाता प्रमोद पोटाई ने इस घटना का ब्यौरा दिया है। इस बीच, नारायणपुर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि नारायणपुर में स्थिति फिलहाल सामान्य और नियंत्रण में है। इस घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर नारायणपुर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, नगर के प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस जवानों को मुस्तैद किया गया है।

दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील होकर उनके उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए : राज्यपाल

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा है कि हमें दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील होकर उनके विकास और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। बस्तर प्रवास के दौरान कल राज्यपाल जगदलपुर स्थित महावीर भवन में आयोजित निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल और कृत्रिम अंग प्रदान किए। राज्यपाल ने दिव्यांगजनों की सहायता और समस्याओं के निराकरण के लिए ब्लॉक में दिव्यांग सेवा शिविरों का आयोजन करने के निर्देश जिला कलेक्टर को दिए।



इस बीच, राज्यपाल से आज चित्रकोट में कुडुक समाज के जिला अध्यक्ष हरिराम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर इस समुदाय को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की। अपने बस्तर संभाग के प्रवास के दौरान राज्यपाल आज कोंडागांव पहुंची। इस दौरान राज्यपाल से केशकाल विकासखंड के ग्राम धनोरा के ग्रामीणों ने मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर धर्मांतरण की स्थिति से अवगत कराया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.