Media24Media.com: जम्मू कश्मीर में आतंकी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जम्मू कश्मीर में आतंकी गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label जम्मू कश्मीर में आतंकी गिरफ्तार. Show all posts

4 आतंकी समेत लश्कर का 1 सहयोगी गिरफ्तार, कई हथियार और गोला-बारूद बरामद

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर  (Jammu & Kashmir) में लगातार आतंकी मुठभेड़ हो रहे हैं, जिसमें सुरक्षाबल के जवानों और पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर की बारामूला पुलिस ने 4 आतंकवादी और लश्कर ए तैयबा के एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। 2 दिन पहले एक शराब की दुकान पर हुए आतंकी हमले के मामले का खुलासा करते हुए IGP कश्मीर ने बताया कि इस मामले में 4 आतंकवादी और लश्कर के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 5 पिस्तौल, 23 ​​ग्रेनेड और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। ये आतंकी मॉड्यूल बारामूला में कई आतंकी घटनाओं में शामिल था, जिसकी जांच की जा रही है। 

बता दें कि 2 दिन पहले बारामूला में एक शराब दुकान पर हुए ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। तीन अन्य घायल हो गए थे। बारामूला जिले में नई खुली शराब की एक दुकान पर बुर्का पहने एक आतंकवादी ने ग्रेनेड हमला किया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने घटना को लेकर बताया कि था कि शराब की दुकान के पास एक बाइक आकर रूकी, जिसके पीछे बुर्का पहनकर बैठा एक आतंकवादी उतरा और उसने ग्रेनेड से हमला किया। उन्होंने बताया कि हमले को अंजाम देने के बाद वह बाइक पर बैठकर फरार हो गया। 

12 फरवरी को 7 आतंकी गिरफ्तार

इससे पहले 12 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के बारामूला में अल-बद्र के 7 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों और उनके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर आतंकवादी संगठन अल-बद्र के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। बता दें कि बीते कुछ हफ्तों से आतंकी हमलों में तेजी देखी गई है। हालांकि हमारे जवान भी उनका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी को किया गिरफ्तार, कई हथियार और गोला-बारूद भी बरामद

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर  (Jammu & Kashmir) में लगातार आतंकी मुठभेड़ हो रहे हैं, जिसमें सुरक्षाबल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के संतनगर इलाके से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से एके-47 राइफल और 10 मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलि‍स ने रव‍िवार को ही लश्‍कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आतंकवादी के साथ पुल‍िस ने हथियार भी बरामद किए थे। जानकारी के मुताबिक पुल‍िस ने अनंतनाग के पास एक नाके पर कुछ संद‍िग्‍ध गत‍िव‍िध‍ि देखी और सचेत जवानों ने आतंकवादी को पकड़ा। उसकी पहचान शोप‍ियां शाह‍िर ठोकर के तौर पर हुई। ये आतंकी लश्‍कर संगठन का श्रेणीयुक्‍त आतंकी है।

वहीं एक द‍िन पहले बटमालू इलाके में आतंकवादियों ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक पुलिस निरीक्षक को गोली मार दी थी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस इंस्पेक्टर शेख फिरदौस स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा कर लौट रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि 'बाटामालू के पुलिस इंस्पेक्टर शेख फिरदौस पर आतंकियों ने उस वक्त फायरिंग कर दी जब वह नमाज अदा कर मस्जिद से लौट रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।'

जवानों पर आतंकी लगातार कर रहे हमले

पुल‍िस पर आए द‍िन आतंकी हमले होते रहते हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हरि सिंह हाई स्ट्रीट क्षेत्र में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड फेंका था, जिससे चार लोग घायल हो गए थे। घायल होने वालों में एक पुलिसकर्मी और दो महिलाएं शामिल थी। आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक दल पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन ग्रेनेड सड़क किनारे फट गया। घायलों में मोहम्मद शफी, उसकी पत्नी तनवीरा, एक अन्य महिला अस्मत और पुलिस निरीक्षक तनवीर हुसैन शामिल थे।

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। 23 फरवरी को भी सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा का दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने एक संयुक्‍त अभियान में शोपियां जिले में लश्‍कर के दो आतंकियों को पकड़ा है। इन आतंकवादियों के पास से एक AK 47 रायफल, एक मैग्‍जीन और गोला बारूद बरामद किया गया।

अब तक 139 आतंकी ढेर

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी वारदात में तेजी देखी गई है। 8 नवंबर को ही आतंकियों ने एक सेल्समैन की हत्या कर दी थी। इससे एक दिन पहले 7 नवंबर को आतंकियों ने एक कॉन्सटेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अक्टूबर में आतंकियों ने 13 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें बिजनेसमैन, मजदूर और शिक्षक शामिल हैं। अक्टूबर में ही 12 जवान आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। वहीं सुरक्षाबलों ने 20 आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर में मारा गया आतंकवादी फरवरी 2019 में पुलवामा के लेथपोरा में हुए आत्मघाती हमले के एक आरोपी का रिश्तेदार था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर  (Jammu & Kashmir) में लगातार आतंकी मुठभेड़ हो रहे हैं, जिसमें सुरक्षाबल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी बीच सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने एक संयुक्‍त अभियान में शोपियां जिले में लश्‍कर के दो आतंकियों को पकड़ा है। इन आतंकवादियों के पास से एक AK 47 रायफल, एक मैग्‍जीन और 24 राउंड AK गोला बारूद बरामद किया गया है। बता दें कि दो दिन पहले भी भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लश्कर-ए-तैयबा का एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी शोपियां जिले में छुपे हुए हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के साथ मिलकर एक टीम बनाई और शोपियां के एक घर से लश्‍कर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आतंकियों के बारे में ज्‍यादा जानकारी तो हाथ नहीं लगी है लेकिन उनके पास से जिस तरह से हथियार मिले हैं उसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह श्रीनगर में कुछ और आतंकियों के साथ मिलकर बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे। 

वहीं केंद्र शासित प्रदेश में शनिवार को भी अलग-अलग अभियानों में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। तलाशी अभियान पुलवामा और श्रीनगर में चलाया गया था। इसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया था कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा  में सुरक्षा बलों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रहमू इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। वहीं, शनिवार को शोपियां जिले में भी सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया था। जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।

शोपियां मुठभेड़ में 2 जवान शहीद 

पुलिस ने बताया कि कि मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। इसी दौरान फायरिंग में दो जवान भी शहीद हो गए।

अब तक 139 आतंकी ढेर

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी वारदात में तेजी देखी गई है। 8 नवंबर को ही आतंकियों ने एक सेल्समैन की हत्या कर दी थी। इससे एक दिन पहले 7 नवंबर को आतंकियों ने एक कॉन्सटेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अक्टूबर में आतंकियों ने 13 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें बिजनेसमैन, मजदूर और शिक्षक शामिल हैं। अक्टूबर में ही 12 जवान आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। वहीं सुरक्षाबलों ने 20 आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर में मारा गया आतंकवादी फरवरी 2019 में पुलवामा के लेथपोरा में हुए आत्मघाती हमले के एक आरोपी का रिश्तेदार था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

जवानों ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, बारामूला से 7 आतंकी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर  (Jammu & Kashmir) में लगातार आतंकी मुठभेड़ हो रहे हैं, जिसमें सुरक्षाबल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी बीच सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में अल-बद्र के 7 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों और उनके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर आतंकवादी संगठन अल-बद्र के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी है।

पुलिस ने कहा कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कि अल-बद्र सोपोर में कई स्थानों पर पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले करने की योजना बना रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा रावूचा रफियाबाद में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। सुरक्षाबलों के इस अभियान के दौरान अल-बद्र के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान रावूचा रफियाबाद के वारिस तांत्री, सोपोर के नौपोरा के अमीर सुल्तान वानी और चोंटीपोरा हंदवाड़ा के तारिक अहमद भट के रूप में हुई है।

 2 सालों से संपर्क में थे सहयोगी

शुरुआती पूछताछ के दौरान तीनों लोगों ने कबूल किया कि वे बीते 2 सालों से अल-बद्र के आतंकियों के संपर्क में थे। उन्होंने आगे खुलासा किया कि पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर युसुफ बालौसी और खुर्शीद ने उन्हें अल-बद्र के लिए युवाओं की भर्ती करने को कहा गया था। साथ ही सक्रिय आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करके और रफियाबाद सोपोर में आतंकी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया था। इनमें खुर्शीद जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं।

सहयोगियों को भी किया गिरफ्तार  

गिरफ्तार सहयोगियों के खुलासे पर एक अन्य आतंकवादी अशरफ नजीर भट को भी संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया। नजीर बांदीपोरा का रहने वाला है। इसके अलावा मोहम्मद अशरफ मलिक, मोहम्मद अफजल थोकर और शब्बीर अहमद शाह नामक इनके सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब तक 139 आतंकी ढेर

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी वारदात में तेजी देखी गई है। 8 नवंबर को ही आतंकियों ने एक सेल्समैन की हत्या कर दी थी। इससे एक दिन पहले 7 नवंबर को आतंकियों ने एक कॉन्सटेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अक्टूबर में आतंकियों ने 13 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें बिजनेसमैन, मजदूर और शिक्षक शामिल हैं। अक्टूबर में ही 12 जवान आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। वहीं सुरक्षाबलों ने 20 आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर में मारा गया आतंकवादी फरवरी 2019 में पुलवामा के लेथपोरा में हुए आत्मघाती हमले के एक आरोपी का रिश्तेदार था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.