Media24Media.com: जनदर्शन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जनदर्शन. Show all posts
Showing posts with label जनदर्शन. Show all posts

जनदर्शन में समस्याओं का हो रहा त्वरित निदान, मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए तत्काल सहायता राशि स्वीकृत कर सौंपा चेक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है। मुख्यमंत्री आज रायपुर स्थित अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों से मिल रहे हैं और बारी-बारी से उनकी समस्याएं एवं जरूरतें सुन निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आस लेकर जनदर्शन पहुंची रायपुर के कोटा में रहने वाली किरण मिश्रा के लिए 20 हजार रुपए तत्काल मंजूर किए। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने चंद मिनटों में ही उसे 20 हजार रुपए का चेक भी सौंप दिया।


मुख्यमंत्री के जनदर्शन में किरण मिश्रा अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ पहुंची थी। वह लंबे समय से स्त्री रोग संबंधी परेशानियों से जूझ रही है। हालांकि वह लगातार इलाज करा रही है, परंतु तकलीफ पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। किरण के पति इलेक्ट्रिशियन का काम कर घर का खर्चा चलाते हैं।

खराब आर्थिक स्थिति के चलते वह इलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु आज मुख्यमंत्री से मिलने आई थी। संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उसकी परेशानी को देखते हुए तत्काल 20 हजार रुपए मंजूर कर कुछ ही मिनटों में चेक भी सौंप दिया।

CM Jandarshan: युवा अनुज सिंह नहीं चुका पा रहा शिक्षा ऋण, मुख्यमंत्री ने मदद का भरोसा दिलाया

No comments Document Thumbnail

CM Jandarshan : आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सरायपाली निवासी युवा अनुज सिंह ने मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री को अनुज ने बताया कि उसने बीटेक की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण लिया था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता एक दुकान में काम करते हैं, जिन्हें बहुत कम वेतन मिलता है। इस वजह से वह शिक्षा ऋण नहीं चुका पा रहा है। अब बैंक द्वारा उससे शिक्षा ऋण की राशि की वसूली प्रक्रिया अपनाई जा रही है।


अनुज की समस्या को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी गंभीरता से सुना और उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आपकी मदद जरूर करेंगे। पहले आप स्थानीय स्तर पर कलेक्टर से मिलकर उनके समक्ष अपनी बात रखें। यदि किसी कारण से स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं हो पाया तो स्वेच्छानुदान राशि देकर आपकी सहायता करेंगे।

मुख्यमंत्री साय की बात सुनकर युवा अनुज की चेहरे पर मुस्कान आ गई। अनुज ने बताया कि बैंक के द्वारा वसूली प्रक्रिया शुरू करने से वह और उसका परिवार बहुत व्यथित है। आज मुख्यमंत्री साय ने उसकी मदद का भरोसा दिलाया, जिससे उसकी चिंता दूर हो गई है। मुख्यमंत्री से मदद की उम्मीद लेकर जनदर्शन में पहुंचे अनुज को परेशानी से निजात का भरोसा मिल गया है।

CM Jandarshan : रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन, बड़ी संख्या में हुआ मौके पर ही आवेदनों का निराकरण

No comments Document Thumbnail

CM Jandarshan : जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों का एक बार फिर आमजनों में उत्साह दिखा, रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस बार एक और बात को लेकर लोगों में उत्साह दिखा वह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आने वाले लोगों को उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि के वितरण का शुभारंभ करते हुए प्रतीक स्वरूप 12 हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी.दयानंद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।


जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंची महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए उनका आभार जताया और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में यह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। महिलाओं ने बताया कि बहनों की राखी इस बार शानदार रहेगी। भाईयों के लिए अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे। मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुन्द निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको से भी मुलाकात की और उनकी हौसल अफजाई की। इन खिलाड़ियांे ने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक इंटरनेशनल हुड बॉल में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया जा रही है।


रायपुर जिले के ग्राम पंचायत परसुलीडीह के सरपंच के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने परसुलीडीह के स्कूल भवन में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को जल्द से जल्द शेड निर्माण करने के निर्देश दिए। बलौदाबाजार जिले के डोंगरिया के किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि केमिकल प्लांट से खरीफ और रबी की फसल खराब हो गई है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को किसानों को जल्द राहत दिलाने कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने रायपुर शहर के चौरसिया कॉलोनी की 18 वर्षीय सना परवीन, ग्राम सेरीखेड़ी की निवासी कोमल लहरे, और धमतरी जिले के ग्राम कचना के निवासी ठगिया साहू को मोटराईज्ड ट्राई सायकल प्रदान किया।


रक्षाबंधन के तोहफे में मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

मुख्यमंत्री से बिलासपुर की रिशी अग्रवाल और बेमेतरा जिले की सिद्धका गोस्वामी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप राखी के पूर्व मेरे लिए राखी लेकर आई है और आपने मेरे हाथों में राखी बांध दिया। छत्तीसगढ़ की सभी बहनों का स्नेह मुझ पर है। रक्षाबंधन का तोहफा मैं आपको अनुकंपा नियुक्ति के रूप में जल्द प्रेषित करूंगा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनों पर अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जमीन का जल्द मिलेगा मुआवजा

बालोद निवासी बोधन लाल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि उनकी जमीन अंडा में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें भू-अर्जन की मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए।

लक्ष्य के इलाज की होगी व्यवस्था

रायपुर के फाफाडीह के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है। इसके इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बच्चे की बीमारी के संबंध में इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लक्ष्य के पिता ने कहा कि मैं बच्चे का लंबे समय तक इलाज करते हुए परेशान हो गया था और हिम्मत हार चुका था अब मुख्यमंत्री के मिलने के बाद मुझे नई उम्मीद जगी है।

खपरी गांव को मिलेगी जर्जर सड़कों से मुक्ति

जनदर्शन कार्यक्रम में बालोद जिला के ग्राम पंचायत खपरी ब की सरपंच मती जनक बाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम ईरागुड़ा से पायला पहुंच मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।

जनदर्शन : मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के 12 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक सौंपे

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज हजारों की तादाद में प्रदेशभर से लोग अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे हैं। रिमझिम फुहारों के बीच लोग पूरी उम्मीद और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री साय से मिल रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 12 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से सहायता राशि के चेक सौंपे।


ज्ञात हो कि आज के मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की ओर से 6 हजार 205 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 11 करोड़ 41 लाख 25 हजार 500 रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदाय किए गए। इसमें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत दो हजार 606 हितग्राहियों को 05 करोड़ 21 लाख 20 हजार रूपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत दो हजार 593 हितग्राहियों को 05 करोड़ 18 लाख 60 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 827 हितग्राहियों को 15 लाख 66 हजार रूपये के चेक प्रदाय किए गए।

इसी तरह मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 100 हितग्राहियों को 20 लाख रूपये के चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत 34 हितग्राहियों को 34 लाख रूपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 29 हितग्राहियों को 30 लाख 50 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के 16 हितग्राहियों को कुल एक लाख 29 हजार रूपये के चेक दिए गए।


जनदर्शन कल, मुख्यमंत्री साय लोगों से करेंगे मुलाकात, करेंगे समस्याओं का समाधान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लोगों  से मेल-मुलाकात और  उनकी  समस्याओं  के समाधान का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन कल  यानि गुरुवार 8 अगस्त को होगा । मुख्यमंत्री  निवास  में  आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री  साय नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे।


 उल्लेखनीय है कि  मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन 27 जून से  शुरू हुआ है।  पूर्व में आयोजित जनदर्शन में  बड़ी  संख्या में नागरिकों  ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। 

सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के  निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले  जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है.

मुख्यमंत्री का 25 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित, इस गुरुवार भी लोगों की समस्या नहीं सुन पाएंगे सीएम साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा।


इससे पहले 18 जुलाई और 11 जुलाई को भी जनदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था. अब यह जनदर्शन कार्यक्रम 25 जुलाई की जगह आने वाले गुरुवार 1 अगस्त को हो सकता है.

मुख्‍यमंत्री निवास पर हर गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. जहां मुख्‍यमंत्री सीधे जनता से जुड़ते हैं और लोगों से उनकी समस्‍याओं को जानकर उनका समाधान करते हैं.

इस कार्यक्रम की शुरुआत 27 जून को की गई थी. यह कार्यक्रम सिर्फ दो गुरुवार यानी 27 जून और 4 जुलाई को हो सका था. जिसके बाद से अभी तक किसी न किसी वजह से जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित होता रहा है.

जनदर्शन : किसान ने कहा, पटवारी से हूं हलाकान, मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : जनदर्शन में आज नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पौंसरी के किसान अशोक रजक आए। उन्होंने कहा कि मेरे गांव के पटवारी के पास एक काम के लिए आवेदन दिया। कई दिनों तक संपर्क के बावजूद काम नहीं हो पा रहा इससे मैं हलाकान हो गया हूं।


मुख्यमंत्री ने मौके पर ही बेमेतरा कलेक्टर को किसान के आवेदन की प्रगति के संबंध में जांच कर राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी देखें कि मामले में विलंब क्यों हुआ, यदि लापरवाही हुई है तो संबंधित पटवारी पर कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि जनदर्शन में जो भी राजस्व संबंधी प्रकरण आ रहे हैं। उनके निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित कलेक्टर को आवेदन फॉरवर्ड किया जा रहा है ताकि आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई की जा सके।

CM Jandarshan : आवेदन पर हुई कार्यवाही की जानकारी लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर मिलेगी, बस क्लिक करना होगा इस लिंक पर…

No comments Document Thumbnail

 CM  Jandarshan  :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिलेगी। इसके लिए जनदर्शन पोर्टल में आवेदक को अपना टोकन नंबर डालना होगा। 04 जुलाई गुरूवार को आयोजित जनदर्शन में 1700 से अधिक आवेदन लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौपें। इससे पूर्व 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा तेजी से किया जा रहा है।


जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए चाय और बिस्कुट की मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनदर्शन में बारी बारी से एक-एक कर मिल रहे हैं और अपनी समस्या बताने के साथ ही आवेदन भी सीधे मुख्यमंत्री कोे दे रहे हैं।

जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय प्रत्येक लोगों से बड़ी ही सहजता और आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री बड़े ही धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री कर करवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। लोगों को आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल https://jandarshan.cg.nic.in पर टोकन नंबर से मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आगंतुकों के लिए चाय, बिस्कुट, पानी के दो स्टाल लगाए गए हैं। एक हेल्थ स्टाल भी लगाया गया है, जहां बीपी, शुगर की निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। गौरतलब है कि आज 04 जुलाई गुरूवार को जनदर्शन में 1700 आवेदन मिले थे, जिसमें से ज्यादातर आवेदन आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग से संबंधित थे। 27 जून को आयोजित प्रथम जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनमें से अधिकांश का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा चुका है। शेष आवेदन निराकरण की प्रक्रिया में है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव का दूसरा जनदर्शन कल, समस्याओं का होगा तुरंत निदान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे।


उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे।

सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

रीपा योजना अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों को 20 मार्च तक करें पूर्ण - कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज जिले के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने सर्वप्रथम पेयजल की समस्या को लेकर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का जिक्र करते हुए पेयजल संबंधी मामलों के निराकरण हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। विभाग के अधिकारी ने बताया कि समस्या के निराकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है, साथ ही आगामी गर्मी मौसम को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था की गई है।

रीपा योजना अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उपस्थित सभी सीईओ को जिले के सभी गौठानों में निर्माणाधीन कार्यों को 20 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही कलेक्टर ने आगामी 25 मार्च को रीपा योजना के कार्यों के उद्घाटन के संबंध में सभी को अवगत कराया और सभी गौठानों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडऩे हेतु निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में चल रहे सभी भवन निर्माण या स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्य के पश्चात दीवारों में पोताई के दौरान अनिवार्य रूप से गोबर पेंट का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने आगामी निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी मतदान केंद्रों का फील्ड वेरिफिकेशन करने को कहा, साथ ही नाम एवं स्थान संबंधी त्रुटियों, विसंगतियों की जांच कर सूचित करने के निर्देश दिए। वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी हितग्राहियों की सूची तैयार करने को कहा। इसके पश्चात कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में लंबित आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश दिए। धान संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए चावल के भंडारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली, साथ ही उपलब्ध खाद जिनमें यूरिया, पोटाश सुपर फास्फेट आदि हैं उसके स्टॉक की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। खाद्य विभाग के अधिकारी ने नए बारदानों की कमी के बारे में अवगत कराया।

कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने जिले में चल रहे आयुष्मान कार्ड संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सीईओ से आधार कार्ड बनाने हेतु कैंप लगाने के संबंध में जानकारी ली,आधार अपडेशन की वस्तुस्थिति के बारे में संबंधित अधिकारी ने जानकारी दी, इसके अलावा आयुष्मान कार्ड के डाटा संबंधी अपडेट को विभाग के अधिकारी ने कलेक्टर के समक्ष साझा किया। श्री धन्वतरी मेडिकल स्टोर योजना अंतर्गत विक्रय के आंकड़ों पर नाराजगी जताते हुए उस पर काम करने को कहा। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। राजस्व संबंधी मामलों के कार्यों की समीक्षा करते हुए नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन आधार प्रविष्टि, अभिलेख शुद्धता संबंधी लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिए। इसके साथ ही वर्मी खाद एवं गोमूत्र की खरीदी, स्वावलंबी गौठान, जियोटैगिंग की स्थिति, गौठान निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने उपस्थित सभी सीएमओ को अवैध निर्माण के नियमितिकरण हेतु शीघ्रता से कार्य करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने वन अधिकार पत्र, कन्या विवाह, मनरेगा भुगतान संबंधी समस्या, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वन अधिकार पत्र, कृष्ण कुंज, राजीव युवा मितान क्लब, पैरादान, आत्मानंद स्कूलों में चयन प्रक्रिया, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, लघु वनोपज संग्रहण, सेजेस भर्ती, देवगुड़ी निर्माण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, जैविक खाद्य भंडारण, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राजीव गाँधी भूमिहीन किसान योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल एवं सारंगढ़ एसडीएम मोनिका वर्मा एवं बिलाईगढ़ एसडीएम डॉ.स्निग्धा तिवारी साथ ही अन्य विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

 राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम संबंधी बैठक सम्पन्न

जिले के सभाकक्ष में आज कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी के निर्देशन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में कोटपा एक्ट के तहत उल्लेखित प्रावधानों की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर निराला ने दी। डॉ.निराला ने बताया कि धुआं और धुआंरहित उत्पादों में धुआंरहित तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ी है। प्राप्त वर्तमान आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि औसत 3.7 साल के बच्चे चबाने वाले तंबाकू उत्पादों का सेवन प्रारंभ करने लगे हैं जो कि चिंता का विषय है। इसके अलावा डॉ.निराला ने उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों को धूम्रपान रहित क्षेत्र घोषित करने हेतु पोस्टर लगाने के लिए कहा, साथ ही तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के लिए संस्थान के निकट बोर्ड लगाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि आगामी 17 मार्च को तंबाकू निषेध अभियान अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों में वाद-विवाद, निबंध एवं अन्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम करने को कहा।

पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी

ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल संबंधी समस्या के त्वरित निराकरण एवं सुचारु रूप से संचालन/संधारण हेतु कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, साथ ही उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो कि सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्य करेगी। पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का दूरभाष नंबर 07768-233089 है। यह प्रकोष्ठ 30 जून 2023 तक प्रभावी रहेगा। विकासखंड सारंगढ़ के नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी उप अभियंता बीएल खरे हैं जिनका संपर्क सूत्र 7999534608 है। विकासखंड बरमकेला के नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी उप अभियंता हैं जिनका संपर्क सूत्र 8602103054 है। विकासखंड बरमकेला के नियंत्रण प्रकोष्ठ सहायक महावीर चौहान जिनका मोबा.नं.9691608380 है। इसके अतिरिक्त विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 में भी शिकायत एवं सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

महासमुंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की मांग एवं समस्याएं

No comments Document Thumbnail

 अधिकारियों को आवेदकों के समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने के दिए निर्देश


महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल एवं आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन कार्यक्रम में 45 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, श्री ओ.पी. कोसरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में बसना विकासखण्ड के ग्राम कर्राभौना निवासी श्री कृष्टो ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्हें यह राशि उनके खाते में मिल रहा था। पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम धरमपुर के श्री कुनू तांडी ने कोटवार नियुक्ति की मांग की। महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम नांदगांव के कृषक मित्र श्री गंगा प्रसाद तारक ने मानदेय दिलाने, ग्राम हरनादादर की श्रीमती पूर्णिमा ने राशन कार्ड बनवाने, ग्राम पोटिया के श्री कार्तिक राम बरिहा ने ऋण पुस्तिका के बी-1 में सुधार कराने, ग्राम तेंदुवाही की किसान श्रीमती कांति बाई ने अपने कृषि भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम शेर श्रीमती सुमित्रा बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने, ग्राम भलेसर के श्री तुलसी राम निषाद ने रोजगार गारंटी में नाम दर्ज कराने और श्रीमती कैलाशी साहू ने विधवा पेंशन दिलाने की मांग की। इसी तरह ग्राम खम्हरिया के प्रतिनिधिमंडल ने गांव में पानी और बिजली की समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया।

हैलो, मैं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा बोल रहा हूं....

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। हैलों, मैं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा बोल रहा हूं...मेरे पास अजय जी आये हैं। गरीब व्यक्ति है। मेहनत करके कुछ रूपये जोड़े थे और इसे सुरक्षित रखने के लिए बैंक में जमा किया था। अचानक से इनके खाते से एक लाख 42 हजार रूपये कट गये। यह बैंक की रिस्पांसिबिलिटी है कि खाताधारक को बताये। कैसे इनके खाते से पैसा कट गया? जांच करिये और बताइए। कुछ इसी तरह कलेक्टर सिन्हा जनदर्शन में अपनी शिकायत लेकर आने वाले आमनागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने संबधित अधिकारियों को तुरंत फोन लगाते हैं। कलेक्टर की इस संवेदनशीलता से जहां आमनागरिकों की उम्मीदें बढ़ जाती है, वहीं संबंधित अधिकारी के पास कलेक्टर का फोन जाने पर अधिकारी भी आवेदन के निराकरण में रूचि लेते हैं।



दरअसल प्रति सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर सिन्हा जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान आमनागरिकों से छत्तीसगढ़ी में संवाद तो रहता ही है, आवेदनों को पढ़कर विभागों के अनुसार वे संबंधित अधिकारी को निराकरण हेतु प्रेषित करते हैं। कई बार आवेदन अधिकारियों के पास पहुचने में विलंब हो जाता है, ऐसे में आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फोटो खींचकर व्हाट्सएप करते हैं और संबंधित अधिकारी से फोन कर निराकरण के निर्देश देते हैं।

अजय का होगा पैसा वापस, परदेशी को लाठी से मिला छुटकारा

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जनदर्शन लेकर लोगो की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे ग्राम सिवनी नैला निवासी अजय बरेठ द्वारा खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपए कट जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक सहित बैंक अधिकारी से बात कर ठगी के शिकार ग्रामीण को पैसा वापस दिलाने हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में पहुंचे अकलतरा के ग्राम झेरिया निवासी दिव्यांग परदेशी सिंह को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल देने के निर्देश उपसंचालक समाज कल्याण को दिए। कलेक्टर की पहल पश्चात परदेशी सिंह को तत्काल बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्राप्त हुआ। एक पैर से दिव्यांग परदेशी ने बताया कि वह 15 साल से अधिक समय से लाठी के सहारे चलता रहा है।


आज जनदर्शन में कलेक्टर ने उन्हें बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान की तो उसको मुश्किलों भरा सफर आसान हो गया। परदेशी सिंह को कलेक्टर सिन्हा और एसपी विजय अग्रवाल ने अपने हाथों से ट्रायसाइकिल प्रदान किया। इसी तरह बाल गृह में रहने वाले एक अनाथ बच्चें ने अपनी जाति प्रमाण पत्र और निवास हेतु घर की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को फोन कर उक्त आवेदन का निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने चांपा क्षेत्र में रेलवे द्वारा दिए गए नोटिस के बाद बेघर होने वाले परिवारों के पुनर्वास की मांग माटी कला बोर्ड की सदस्या पुनिता प्रजापति ने आवेदन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।। इसी तरह जनदर्शन में अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अपर कलेक्टर एसपी वैद्य और संयुक्त कलेक्टर गुड्डू लाल जगत उपस्थित थे।

बहन साथ रहती थी, उसकी जमीन पर खेती करते थे, रिकार्ड देखा तो किसी और के नाम जमीन थी

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। पोटिया के एक किसान ने आज जनदर्शन में अपनी समस्या रखी। इस किसान ने बताया कि उसकी बहन अपने पति से विवाह विच्छेद होने के पश्चात 1987 से उनके पास रह रही थीं और नकी कोई संतान नहीं थी इसलिए बोरी की उनकी जमीन की देखरेख उन्हीं के द्वारा की जाती थी। बहन ने अपनी भूमि का स्वामित्व मेरे नाम रखा था। बहन की मृत्यु के पश्चात कुछ दलालों ने भूमि को खरीदने की इच्छा जताई और तब जब रिकार्ड देखा गया तो भूमि किसी और के नाम पर दर्ज पाई गई। कलेक्टर ने बोरी तहसीलदार को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये। 



इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अवैध आटाचक्की और मसाला पिसाई उद्योग से संबंधित शिकायत- पदुम नगर भिलाई तीन के रहवासियों ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय  आवासीय परिसर में एक परिवार द्वारा आटाचक्की और मसाला पिसाई उद्योग से संबंधित दुकान चलाई जा रही है जिससे काफी व्यवधान होता है। इसे बंद कराने या इससे संबंधित दस्तावेज दिखाने कई बार अनुरोध किया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

कलेक्टर ने इस मामले पर नियमानुसार कार्रवाई करने निर्देश अधिकारियों को दिये। भेड़सर में जल कारीडोर बनाने की मांग- बेलौदी, मालूद और भेड़सर के किसान आज जल कारीडोर की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां का नाला भेड़ेसर के पास शिवनाथ नदी में मिलता है। यहां काफी अतिक्रमण हो गया है जिससे नाले का बहाव बंद हो गया है। यहां पर शासन की नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य की माँग ग्रामीणों ने की। कलेक्टर ने अधिकारियों को जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

कोठार के पीछे कर लिया कब्जा, फसल को ले जाने में हो रही दिक्कत- ग्राम नंदकट्ठी के एक ग्रामीण ने अपनी शिकायत दर्ज की। उसने बताया कि उसके कोठार के सामने वाली जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। यह कब्जा आगे तथा पीछे दोनों ओर किया गया है। इससे कोठार से फसल को लाने ले जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग को मामले के निराकरण के निर्देश दिये।

देवादा के मोहल्लावासी पहुंचे, बारिश में काफी दिक्कत की शिकायत- देवादा, पाटन ब्लाक के वार्ड क्रमांक 5 और छह के निवासी भी जनदर्शन पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में लगभग 40 परिवार रहते हैं। सड़क की स्थिति बहुत खराब है। सीसीरोड बन जाएगा तो बहुत अच्छा होगा। अभी छोटे बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में बहुत दिक्कत होती है। कपड़े भी गंदे हो जाते हैं।

दुःख के आंसू लेकर आई बुजुर्ग ग्रामीण महिला खुशी के आंसुओं के साथ लौटी

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। आज जनदर्शन में आई बुजुर्ग महिला के बेटे को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने भरण-पोषण के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम सिलौनी की ग्रामीण बुजुर्ग महिला नानकुन बाई ने आज जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंची तो उनके आंखो में आंसू थे। कलेक्टर ने पहले महिला को बैठाया उसके बाद आत्मीयता से उनकी तकलीफ पुछी। महिला ने बताया कि उनका बेटा उनको साथ नहीं रख रहा है। कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को आश्वासन दिया कि आपकी चिंता अब मेरी चिंता है।



आपको किसी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम इस संबंध में कार्यवाही करेंगे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत बुजुर्ग महिला के बेटे को नोटिस जारी करने की कार्यवाही करे। साथ ही संबंध में कार्यवाही से मुझे अवगत कराते रहे। उन्होंने महिला को आश्वासन देते हुए कहा जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। बुजुर्ग महिला के जाते वक्त उनके आंखों से आंसू नही थम रहे थे तो लोगों ने उनसे पुछा की माता जी अब आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा, 

तो अब क्यूं आंखों में आंसू है तो महिला ने कहा कि पहले जो आंसू थे वो दुःख के आंसू थे अब खुशी के आंसू है। उन्होंने कहा कलेक्टर साहब ने मेरी बात सुन ली। शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 11 बजे किया जाता है। जिला स्तरीय जनदर्शन में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देते हैं। 

जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट में जनदर्शन के माध्यम से आज ग्रामीणजनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने आवेदन देकर निराकरण की मांग की। जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश आवेदन राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।


6 लाख 25 हजार गंवाया, चिटफंड के षिकंजे में फंसे नागरिकों की जनदर्शन में दस्तक

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। चिटफंड कंपनियों में ठगी का शिकार हुए लोग जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में शहर में संचालित संस्कार धानी इंफ्रा हाऊसिंग लिमिटेड कंपनी और सहारा इंडिया का नाम फिर से उछल रहा है। संस्कार धानी हाऊसिंग लिमिटेड से 6 लाख 25 हजार की ठगी  का शिकार हुए आवेदक ने अपने वक्तव्य में बताया कि वो बीएसपी का कर्मचारी था और उसने एम.आई.एस. स्कीम के तहत् 6 लाख रूपए की राशि इस हाऊसिंग लिमिटेड कंपनी में 2015 में लगाई थी। जिसमें उसे 2016 तक तय ब्याज भी मिला।



 इसलिए इस अवधि के दौरान उसने 25 हजार रूपए की राशि और सी.आर.पी. स्कीम के तहत् लगाई थी। लेकिन 2016 के बाद उसे ब्याज की राशि मिलना बंद हो गई और हाऊसिंग लिमिटेड कंपनी कही नदारद हो गई। इसके पश्चात् आवेदक ने न्याय की तलाश में उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया। परिणाम उसके पक्ष में आया। जिसमें 01 महीने के अंदर उन्हें उनकी राशि वापस करने का आदेश भी पारित किया गया लेकिन आज भी आवेदक अपने पैसों का इतंजार कर रहा है।

ऐसे ही और ठगी का शिकार आवेदक के पैसों को सहारा इंडिया कंपनी गबन कर बैठा है। जिसमें आवेदक के कथनानुसार सहारा इंडिया कंपनी के सहारा क्यू शॉप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड स्कीम में उसने अपने जीवनभर की जमा पूंजी लाभ पाने की मंशा से और वृद्धा अवस्था में सुखद जीवन जीने के लिए लगाई थी। आज उस आवेदक का स्वास्थ्य खराब है उसे अपने ईलाज के लिए पैसे की जरूरत है। लेकिन आवेदक के हाथ खाली है और आंखे न्याय के लिए राह देख रही है। 

कलेक्टर ने दोनों ही आवेदकों की समस्या सुनी और वस्तु स्थिति अनुसार विधि पूर्वक कार्यवाही करने का उन्हें आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया। प्रशासन को नई दिशा देने के लिए और कार्यों के चिन्हांकन के लिए भी जनदर्शन एक बेहतर माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी के नगर निगम रिसाली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 से भी एक आवेदन सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से आया था। इस आवेदन में आवेदक ने जिले के पाटन मार्ग में मरोदा से उतई रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए,

  सड़कों में वाहन सुगम आवागमन के लिए डिवाइडर निर्माण और रात्रि के समय दुर्घटना से बचाव के लिए सड़क में रेडियम लगाने के लिए अपना आवेदन दिया था। उसने अपने सुझाव में सड़क में उचित स्थानों पर लाइटिंग व्यवस्था कराने की मांग भी रखी है। उसने जनकल्याण को दृष्टिगत रखते हुए यह आवेदन दिया था ताकि बेजुबान जानवरों और सड़क दुर्घटना के बढ़ते क्रम में कमी ला जा सके। कलेक्टर ने आवेदन में संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण के इस कार्य में बेहतर से बेहतर काम हो इसके लिए संबंधित अधिकारी को इसे प्रेषित किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.