Media24Media.com: मुख्यमंत्री का 25 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित, इस गुरुवार भी लोगों की समस्या नहीं सुन पाएंगे सीएम साय

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री का 25 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित, इस गुरुवार भी लोगों की समस्या नहीं सुन पाएंगे सीएम साय

Document Thumbnail

 रायपुर।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा।


इससे पहले 18 जुलाई और 11 जुलाई को भी जनदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था. अब यह जनदर्शन कार्यक्रम 25 जुलाई की जगह आने वाले गुरुवार 1 अगस्त को हो सकता है.

मुख्‍यमंत्री निवास पर हर गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. जहां मुख्‍यमंत्री सीधे जनता से जुड़ते हैं और लोगों से उनकी समस्‍याओं को जानकर उनका समाधान करते हैं.

इस कार्यक्रम की शुरुआत 27 जून को की गई थी. यह कार्यक्रम सिर्फ दो गुरुवार यानी 27 जून और 4 जुलाई को हो सका था. जिसके बाद से अभी तक किसी न किसी वजह से जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित होता रहा है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.