Media24Media.com: छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार. Show all posts

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय सम्मान, इस काम के लिए मिला पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

आत्मनिर्भर भारत समिट में छत्तीसगढ़ को डिजिटल गवर्नेंस के लिए एलेट्स इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में समाज कल्याण विभाग को यह अवॉर्ड ’एनजीओ पंजीकरण को कम्प्यूटरीकृत करने और मान्यता और अनुदान‘ की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के लिए दिया गया है। इलेट्स टेक्नो इंडिया के CEO डॉ. रवि गुप्ता ने यह अवॉर्ड छत्तीसगढ़ राज्य के समाज कल्याण विभाग के संचालक पी. दयानंद का प्रदान करते हुए बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने प्रदेशवासियों और समाज कल्याण विभाग को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

समाज कल्याण विभाग के संचालक पी. दयानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया। कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में एनजीओ मान्यता और अनुदान की प्रक्रिया ऑनलाईन करने से जरूरतमंद लोगों तक आसानी से सहायता पहुंचाई जा सकी। 

आवेदन की मैन्युअल प्रक्रिया को किया गया ऑनलाइन

विभाग द्वारा NGO मान्यता और अनुदान के लिए आवेदन की मैन्युअल प्रक्रिया को डिजिटल में बदलते हुए पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। विभाग ने अटैचमेंट के साथ सभी आवश्यक डेटा को अनुकूलित तरीके से संधारित किया है, जिसे हितधारक NGO, DDO, कलेक्टर, निदेशालय, सचिवालय और मंत्री सभी उपयोगकर्ता देख सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ को फिर मिलेगा 12 राष्ट्रीय पुरस्कार, 9 ग्राम पंचायतों का नाम भी शामिल

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर इस बार छत्तीसगढ़ को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने जा रहा है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला वर्ग में जहां जिला पंचायत कबीरधाम को चुना गया है। वहीं ब्लॉक वर्ग के लिए पाटन और सूरजपुर का चयन हुआ है। इसके अलावा ग्राम वर्ग और अन्य कैटेगरी में भी विभिन्न पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है। राज्य की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर आगामी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार का आयोजन किया जा रहा है। ये समारोह जम्मू और काश्मीर के सम्बा जिला के पल्ली में आयोजित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर देशभर के विभिन्न ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला पंचायतों को उल्लेखनीय कार्य-उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। 

प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा 

गौरतलब है कि राज्य में बीते तीन सालों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गांवों को सशक्त बनाने अनेक नवाचार हुए हैं। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को पूरा करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार कई क्षेत्रों में लगातार अभिनव प्रयास कर रही है। इस कड़ी में जहां गौठानों को रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है तो वहीं वनांचलों में वनोपज और लघुवनोपज की खरीदी के साथ मूल्य संवर्धन का काम किया जा रहा है। कोरोना के संकट काल में भी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को यहां सुचारू रूप से संचालित किया गया। राज्यभर में हुए इन प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है।

इन वर्गों में भी पुरस्कार 

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला वर्ग में जिला पंचायत कबीरधाम के साथ ब्लॉक वर्ग के लिए पाटन और सूरजपुर का चयन हुआ है। वहीं ग्राम पंचायत वर्ग में धमतरी जिले के ग्राम छिपली और हर्दीभाटा, कोरिया जिले के चिरमी, बालोद जिले के पैरी, सूरजपुर जिले के बसदई और कबीरधाम जिले क केजेदाह को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इधर, चाइल्ड प्रेंडली ग्राम पंचायत अवार्ड कैटेगरी में रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के अंतर्गत बनचरौदा को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्राम पंचायत डेवलेपमेंट प्लान अवार्ड कैटेगरी में दुर्ग जिले के जेवरा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत सरोरा को चुना गया है।

भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को CCTNS (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम) और ICJS (Inter & operable Criminal Justice System) में बेहतर क्रियान्वयन के लिए द्वितीय पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है । भारत सरकार, गृह मंत्रालय, NCRB, नई दिल्ली द्वारा Good Practices  in CCTNS & ICJS पर 2 दिवसीय (16-17 दिसंबर 2021) ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश के समस्त राज्य सम्मिलित हुए।

ICJS योजना के अंतर्गत फॉरेंसिक में बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य को दूसरा स्थान प्रदान करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की गई है। वहीं प्रथम स्थान ओडिशा और तृतीय स्थान मध्यप्रदेश राज्य को प्रदान किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में  CCTNS, फॉरेंसिक, कोर्ट, अभियोजन और जेल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ICJS के माध्यम से आपस में इंटीग्रेशन का कार्य पूर्ण हो गया है। 

राज्य फॉरेंसिक प्रयोगशाला द्वारा e-Forensic Software Application विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से केस रजिस्ट्रेशन से लेकर रिपोर्ट तैयार करने तक की समस्त कार्रवाई अपलोड की जाती है। यह डेटा ICJS के अन्य स्तंभ को साझा किया जा रहा है। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, NCRB, नई दिल्ली द्वारा Inter & operable Criminal Justice System ICJS के माध्यम से CCTNS, अभियोजन, जेल, कोर्ट, फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट के डिजिटल डेटा को आपस में इंट्रीगेट किया जा रहा है, ताकि इस सभी विभागों के डाटा आपस में साझा किया जा सके।

भारत सरकार ने #छत्तीसगढ़ को #CCTNS और #ICJS के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पुरस्कृत किया है #award
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने क्राईम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम #CCTNS और इंटर-ऑप्रेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम #ICJS में गुड प्रेक्टिस के लिए छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया है https://t.co/J8zcieBDOV

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 17, 2021

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को फिर मिली सराहना, 3 श्रेणियों में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ को एक बार फिर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए 3 श्रेणीयों में साल 2020 के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ये पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सभी श्रेणियों के विजेताओं को बधाई देते हुए आगे भी दिव्यांगजन के हित में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी है।

कार्यक्रम में बेस्ट ब्रेल प्रेस की श्रेणी में बिलासपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। बता दें कि भेंड़िया के निर्देशन में ब्रेल प्रेस बिलासपुर ने दृष्टिबाधितों के लिए पाठ्य सामग्री, साहित्य तैयार करने के साथ निर्वाचन के लिए मत पत्र तैयार किया है। इसके साथ ही ब्रल प्रेस दृष्टिहीनों को ऑनलाइन पुस्तकालय की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को कोरोना काल में बहुत मदद मिली है। 


स्थानीय निकाय की श्रेणी में नया रायपुर, अटल नगर विकास प्राधिकरण को विकलांग व्यक्तियों के लिए अवरोध मुक्त वातावरण के निर्माण में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही दिव्यांगजन के साथ स्वरोजगार के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और प्लेसमेंट अधिकारी-एजेंसी की श्रेणी में निजी या गैर-सरकारी संगठन या कार्यालय के लिए समता कॉलोनी रायपुर के नुक्कड़ टी कैफे वेंचर्स एलएलपी को सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आयुष्मान और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में छत्तीसगढ़ ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने नई दिल्ली में ऑनलाइन आयोजित आरोग्य मंथन 3.0 में प्रदेश को ये पुरस्कार प्रदान किए।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा द्वारा छह श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें से चार श्रेणियों में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में छत्तीसगढ़ ने देश के अन्य राज्यों की तुलना में दमदार उपस्थिति बनाई है। दोनों ने योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है और पूरे अमले की पीठ थपथपाई है।  

 इन श्रेणियों में मिला पुरस्कार

 छत्तीसगढ़ को च्वाइस सेंटर्स के माध्यम से देश भर में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड के पंजीयन के लिए प्रथम स्थान मिला है। राज्य के प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य के आयुष्मान कार्ड पंजीयन में भी छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के कुसमुसा गांव के च्वाइस सेंटर संचालक सुनील कुमार कुशवाहा आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में पूरे देश में दूसरे स्थान पर हैं। प्रदेश में लैंगिक-समानता को प्राथमिकता देते हुए तीन लाख 20 हजार 661 महिलाओं को योजना के माध्यम से उपचार उपलब्ध कराया गया है। छत्तीसगढ़ इस मामले में देश में तीसरे स्थान पर है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.