Media24Media.com: कोलकाता न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोलकाता न्यूज. Show all posts
Showing posts with label कोलकाता न्यूज. Show all posts

ओडिशा में घूमने गए पुलिस अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

ओडिशा के पुरी में परिवार के साथ घूमने गए कोलकाता पुलिस के ASP रैंक के अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुरी के होटल से उनका शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान आलोक राय के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि पूरे परिवार के साथ वे पुरी घूमने के लिए गए थे। मृतक पुलिस अधिकारी का शव कोलकाता लाया जा रहा है। कोलकाता पुलिस इस मामले में परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ करेगी। पूरे मामले में कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की है।

कोलकाता पुलिस ने बताया कि बीते हफ्ते वे अपनी पत्नी, बेटी और दामाद के साथ पूरी गए थे। समुद्र किनारे ही एक प्राइवेट होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार देर शाम अचानक वह अपने बिस्तर पर अचेत हो गए थे। तुरंत स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

हार्ट अटैक से हुई मौत 

डॉक्टर्स का कहना है कि पुलिस अधिकारी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों से इस बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं पश्चिम बंगाल में करंट लगने से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। ताजा घटना न्यू टाउन इलाके की है। मंगलवार सुबह एक महिला अपने घर में खाना बना रही थी। इसी बीच फ्रीज से सामान निकालते समय बिजली का झटका लगाने से वो मौके पर ही गिर पड़ी। जिसे बिधाननगर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने घटना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महिला फ्लैट में अकेले रहती थी।

पति-पत्नी के बैग से मिले 40 पिस्तौल, बस की तलाशी के दौरान हुआ खुलासा

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल पुलिस को पति-पत्नी के बैग से 40 अर्धनिर्मित पिस्तौल मिले हैं। ये खुलासा झारखंड के धनबाद से पश्चिम बंगाल आ रही बस की तलाशी के दौरान हुआ है। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और हथियारों को जब्त कर लिया है। बंगाल STF ने सोमवार को डानकुनी टोल प्लाजा के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। 

जानकारी के मुताबिक बस झारखंड के धनबाद से कोलकाता आ रही थी। बंगाल STF को खुफिया जानकारी मिली थी कि हथियारों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर उन्होंने बस को डानकुनी टोल प्लाजा के पास रोक लिया और तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान बैग से 6 MM और 9 MM के 40 पिस्तौल बरामद किए गए। इनमें से ज्यादातर के पुर्जे अलग-अलग थे।

आरोपी मुंगेर से ला रहे थे हथियार

पुलिस का कहना है कि तस्कर आग्नेयास्त्रों के पुर्जों को अलग रखते हैं, क्योंकि बंदूकों की तस्करी करना ज्यादा जोखिम भरा होता है। पुलिस के मुताबिक ये सभी हथियार बिहार के मुंगेर से आ रहे थे। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इन तस्करों का मुख्य सरगना कौन हैं। बता दें कि राज्य के चार विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। उससे पहले बंगाल STF को बड़ी कामयाबी मिली है। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी ने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

विधानसभा चुनाव के समय भी जब्त हुए थे हथियार

कुछ महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी काफी मात्रा में तमंचा बरामद किए गए थे। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। उस समय STF और समशेरगंज पुलिस ने डाक बंगला पाकुड़ रोड पर तलाशी ली थी। वहां से आग्नेयास्त्र और भारी मात्रा में बम बनाने के उपकरण बरामद किए गए थे। टेंपू मंडल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक टेंपू बिहार का रहने वाला था। उसका घर मुंगेर में था। उसके पास से 7.75 MM की पिस्टल, कारतूस और बम बनाने वाले कई मसाले बरामद किए गए थे।

बड़ा हादसा: पिकअप पलटने से 9 लोगों की मौत, बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 मजदूर घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना के बारूईपुर बकुलतला के पास की है, जहां एक पिकअप पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खोकर पिकअप पास की नहर में जा गिरी। इसमें 12 से 15 लोग सवार थे।


वहीं स्थानीय लोगों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की मदद से 9 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा और लापरवाही से वाहन चलाते हुए लोगों की जान को खतरे में डालने की गैर जमानती धारा के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 5 घायलों को बारुईपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से सोमवार सुबह सभी को रिलीज कर दिया गया। बाकी 7 लोगों को कोलकाता के चित्तरंजन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बकुलतला के थाना प्रभारी और बारुईपुर के SDOP ने घटनास्थल की स्थिति संभाली, जबकि जॉयनगर के CIऔर IC ने घायलों को नीमपीठ अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। IC बारुईपुर ने बारुईपुर अस्पताल के साथ समन्वय स्थापित किया। ट्रैफिक DSP भी घटनास्थल पर पहुंचे।

31 मजदूर घायल

दूसरी तरफ सोमवार सुबह जलपाईगुड़ी के गोशाला मोड़ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर प्रवासी मजदूरों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 4 महिलाओं और बच्चों सहित प्रवासी मजदूरों से भरी बस गुवाहाटी से केरल जा रही थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.