Media24Media.com: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह. Show all posts
Showing posts with label केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह. Show all posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान! नक्सल मुक्त गांव को मिलेगा 1 करोड़ रुपए, होगा विकास

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : जनजातीय परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 आज दंतेवाड़ा में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।


बस्तर पण्डुम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में बस्तर पण्डुम को अगले वर्ष से राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के आदिवासी जिलों के कलाकारों को इस महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा, और बस्तर की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर पंडुम उत्सव में अपने उद्बोधन में जनजातीय आराध्य देवताओं को नमन किया। साथ ही महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित कर दिया।

47000 कलाकारों की भागीदारी, 5 अप्रैल तक चला आयोज

उन्होंने कहा कि बस्तर पण्डुम में 1850 ग्राम पंचायतों, 12 नगर पंचायतों, 8 नगर परिषदों, और एक नगर पालिका के कुल 47000 कलाकारों ने भाग लिया। यह उत्सव 12 मार्च से 5 अप्रैल तक चला और इस वर्ष 7 श्रेणियों में आयोजित किया गया। अगले वर्ष इसे 12 श्रेणियों में विस्तारित किया जाएगा।

संस्कृति, भाषा और परंपराओं को संजोने का आह्वान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर की बोलियां, वाद्य यंत्र, भजन और परंपराएं केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें संरक्षित रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।

विकास की नई योजना : नक्सलमुक्त गांवों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये

केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की कि जो गांव नक्सलियों के आत्मसमर्पण में सहयोग करेंगे, उन्हें "नक्सली मुक्त गांव" घोषित कर 1 करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि ग्राम सभा कर गांवों को सरेंडर की प्रक्रिया में आगे लाएं।

5500 रुपये में सीधे तेंदूपत्ता की खरीदी, बिचौलियों का अंत

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अब तेंदूपत्ता 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से सीधे सरकार खरीद रही है, और राशि सीधे आदिवासियों के खाते में जा रही है। इससे लाल आतंक से जुड़े लोगों का नियंत्रण समाप्त होगा।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मिलेगा पुनर्वास

केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो नक्सली हथियार छोड़ देंगे, उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ मुख्यधारा में लाया जाएगा। लेकिन जो हथियार नहीं डालेंगे, उनके विरुद्ध सुरक्षाबल कड़ी कार्रवाई करेगी।

हर गांव में स्कूल, दवाखाना, आधार और राशन कार्ड की व्यवस्था

केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि हर गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए छोटे अस्पताल, स्कूल, आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

‘वोकल फॉर लोकल’ के अंतर्गत बस्तर के उत्पादों को बाजार उपलब्ध

केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर के बेल मेटल, टेराकोटा, लकड़ी शिल्प, गोदना और चित्रकला को वैश्विक मंच देने की योजना बताई। ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत इन उत्पादों को दिल्ली तक के बाजारों में पहुंचाया जाएगा।

आदिवासी नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज को ऐतिहासिक सम्मान देने का कार्य हमारी सरकार में किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए, 11 करोड़ को गैस सिलेंडर, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 15 करोड़ घरों में नल से जल, और 70 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया है।

बस्तर का नया सपना : सुकमा से सब-इंस्पेक्टर, कांकेर से कलेक्टर

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि असली विकास तब होगा जब बस्तर से डॉक्टर, कलेक्टर, बैरिस्टर और प्रशासनिक अधिकारी निकलेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि अब बस्तर को हथियार नहीं, कलम और कंप्यूटर की शक्ति से आगे ले जाना है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे छत्तीसगढ़, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. यहां वे नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे. इस दौरान नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. साथ ही जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में और सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे.


आइए जानते हैं गृहमंत्री शाह के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात करीब 11 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. कल यानी 15 दिसंबर को रायपुर में पुलिस प्रेसिडेंट कलर अवार्ड में शामिल होगें. इसके बाद दोपहर में बस्तर के लिए रवाना होंगे. यहां बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. गृहमंत्री शाह कानून व्यवस्था पर भी बैठक कर सकते हैं

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह शहीद जवानों के दो परिवारों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा सरेंडर करने वाले नक्सलियों से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से बातचीत करेंगे. यहां जवानों से भी मिलेंगे. जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्री शाह सुरक्षाबल के जाबाज जवानों से मुलाकात कर जवानों के साथ डिनर करेंगे. वे सीआरपीएप कैंप में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा
केंद्रीय मंत्री शाह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों क्षेत्रों का दौरा करेंगे और नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. इस दौरान आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनर्वास और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे. 16 दिसंबर को गृहमंत्री शाह जगदलपुर में नक्सल अभियानों में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनके स्वजन व हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के फैमिली से मुलाकात करेंगे.

2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दावा
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर गंभीर है. इसलिए केंद्रीय मंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पिछले दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ से 2026 तक नक्सलवाद खत्म होने का दावा किया था. इस दौरे के दौरान वे बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. अमित शाह के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं.

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, राज्य के विकास, सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। गृह मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है। सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 11 महीने में लगभग 200 नक्सली मारे गए हैं, वहीँ 700 से अधिक नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प की दिशा में हमारी सरकार कदम बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया केंद्र सरकार राज्य में सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया रायपुर के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रविवार को नवा रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।


इस दौरान शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2047 में जब देश की आजादी की शताब्दी मनाई जाएगी तब इस देश को नशे से मुक्त करने का संकल्प लिया है और धीरे-धीरे यह संकल्प 130 करोड़ की आबादी का संकल्प बनता जा रहा है और मैं मानता हूं कि नशा मुक्त भारत का संकल्प समृद्ध सुरक्षित और वैभवशाली भारत के संकल्प के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।

एक प्रकार से देखे तो नारकोटिक्स केवल भारत की ही समस्या नहीं है वैश्विक समस्या है, भारत को सबसे ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है। अगर यह लड़ाई अभी से जुनून के साथ लड़े तो यह लड़ाई हम जीत सकते हैं। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है दुनिया के कई देश इस लड़ाई से हार चुके हैं। भारत में नारकोटिक्स के दूषण से न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ बल्कि नारकोटिक्स के अवैध व्यापार से जो धन मिलता है वह धन आतंकवाद-नक्सलवाद और भारत के अर्थतंत्र को मजबूत करने के काम में भी आते हैं।

अमित शाह ने ‘नए भारत का नया कानून’ पुस्तक का किया विमोचन, छत्तीसगढ़ की छह भाषाओं में अनुवाद

No comments Document Thumbnail

 रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कल शनिवार को नया रायपुर स्थित होटल मेफेयर में ‘नए भारत का नया कानून’ पुस्तक का विमोचन किया. यह पुस्तक ‘2023 के नए आपराधिक कानून’ का छत्तीसगढ़ की छह प्रमुख स्थानीय भाषाओं—हल्बी, गोंडी, भतरी, कुडुख, छत्तीसगढ़ी और हिंदी में रूपांतरित संस्करण है.


विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे.

CAA देश का कानून, कोई इसे लागू करने से रोक नहीं सकता : गृह मंत्री शाह

No comments Document Thumbnail

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA ) को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि यह देश का कानून है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों को इस मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया.


नेशनल लाइब्रेरी में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी इकाई के सदस्यों की बंद कमरे में एक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सीएए को लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता है. शाह ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें हासिल करेगी. 2019 के लोकसभा चुनाव में, भाजपा ने 18 सीट पर जीत दर्ज की थी.


बंगाल भाजपा की मीडिया इकाई ने बंद कमरे में आयोजित कार्यक्रम में शाह के भाषण के बिंदुओं की एक सूची साझा की. बाद में शाम को इसने शाह के भाषण की कुछ वीडियो क्लिप भी साझा कीं.


उन्होंने पार्टी कार्यक्रम में कहा, ‘हमें अगले विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करना है. भाजपा सरकार का मतलब घुसपैठ, गौ तस्करी का अंत और सीएए के माध्यम से धार्मिक आधार पर सताये गए लोगों को नागरिकता प्रदान करना होगा.’’ इसका एक वीडियो क्लिप भाजपा की मीडिया इकाई ने साझा किया.


शाह ने सीएए के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने के लिए बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी, वह लोगों, शरणार्थियों को गुमराह करने की कोशिश करती हैं कि क्या सीएए देश में लागू होगा या नहीं. मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि सीएए देश का कानून है और कोई भी इसके क्रियान्वयन को रोक नहीं सकता है। यह हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है.’


CG Breaking News : अमित शाह ने की बड़ी घोषणा, 3100 रुपये में धान खरीदेगी बीजेपी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर दिया है. ये घोषणा पत्र उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से जारी किया है. इसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश की गई है. “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही संवारेगी” टैग लाइन के साथ ये घोषणा पत्र जारी किया गया है.


अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने आगामी चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ की जनता से लाखों की संख्या में सुझाव प्राप्त कर अपना घोषणा पत्र बनाया है। जिसे आप सबके सामने प्रस्तुत करने के लिए मैं यहां आया हूं। भाजपा का रिकॉर्ड है कि हमारा चुनाव घोषणा पत्र सिर्फ घोषणा मात्र नहीं बल्कि हमारे लिए ये संकल्प पत्र होता है। बिना किसी विवाद के एक संकल्प को परिपूर्ण करते हुए हमने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी।



छत्तीसगढ़ की स्थापना के कुछ ही समय बाद हमे इस राज्य के लिए काम करने का मौका मिला। यहां 15 साल तक रमन सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार चली। ये 15 वर्ष छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से एक अच्छे राज्य में तब्दील करने वाले रहे। मैं जानता हूं कि इस बार छत्तीसगढ़ की जनता निश्चित रूप से परिवर्तन करने जा रही है। मैं भाजपा की तरफ से राज्य की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बीमारू राज्य से छत्तीसगढ़ को अच्छा राज्य बनाने का काम हमने किया है। अब इस अच्छे राज्य को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का काम हम आने वाले 5 वर्षों में करेंगे।

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष विजय बघेल ने मंच से कहा, 3 अगस्त को घोषणा पत्र अभियान की शुरुआत की थी. 3 महीने के प्रयास से 90 विधानसभा से 90 सुझाव पेटी जारी किया गया. 35 सदस्यी टीम बनी थी. हम सबने मिलकर वरिष्ठ जनों से मिलजुलकर, सब्जी वाले से लेकर बड़े उद्योगपति से लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से लेकर मंत्रालय तक के कर्मचारियों से सुझाव लिए. सब एकत्रित करके आज घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र के आधार पर चुनाव अभियान आगे बढ़ेगा और जनता का विश्वास मिलेगा.

बीजेपी की मुख्य घोषणाएं

  • कृषि उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए में धान खरीदी की जाएगी. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी. जिसका एक मुश्त भुगतान किया जाएगा.
  • सालाना 12 हज़ार रुपये महीना हर विवाहित महिलाओं को दिया जाएगा.
  • एक लाख खाली पदों को दो साल के भीतर भरा जाएगा.
  • 18 लाख आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जाएंगे.
  • तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 रुपये प्रति मानक दर पर किया जायेगा. अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 45 सौ रुपये का बोनस देंगे.
  • चरण पादुका योजना दोबारा शुरू होगी.
  • भूमिहीन किसानों को दस हज़ार रुपये सालाना दिया जाएगा.
  • आयुष्मान भारत में प्रति परिवार का पांच लाख का बीमा.
  • पीएससी में पारदर्शिता लाई लाएगी.
  • भर्ती घोटाला करने वालों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
  • नया उद्योग डालने वाले युवाओं को पचास फ़ीसदी की सब्सिडी दी जाएगी.
  • रायपुर में इनोवेशन का बड़ा केंद्र बनेगा. छह लाख रोजगार पैदा करेंगे.
  • पांच सौ रुपये में गैस सिलेण्डर दिया जाएगा.
  • घोटाल की जांच कराई जाएगी. नया जांच आयोग बनेगा, आपराधिक मामलों की भी जांच होगी.
  • सभी संभाग में सिम्स बनाकर रोजगार युक्त पढ़ाई-लिखाई और स्वाथ्य को ताकत देगी.
  • एकल खिड़की योजना बनाकर इन्वेस्टमेंट लाया जाएगा.
  • शक्तिपीठ परियोजना बनाई जाएगी. जिसमें पांच शक्तिपीठ को जोड़ा जाएगा.
  • राम लला दर्शन योजना लाई जाएगी.

बस्तर में बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - छत्तीसगढ़ में तीन बार दिवाली मनेगी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जगदलपुर पहुंचे हुए हैं। यहां लालबाग परेड ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में एक दिवाली मनेगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में 3 दिवाली मनेगी। पहली दिवाली, दिवाली के दिन, दूसरी जब 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी जब जनवरी में अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर होगा, तब उनके ननिहाल में दिवाली मनेगी।


शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा भूपेश बघेल यहां आकर झूठ कह कर गए कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण किया जा रहा है। मैं आज यहां कह रहा हूं नगरनार स्टील प्लांट का कोई निजीकरण नहीं होना है। इस पर सिर्फ हमारे बस्तर के लोगों का अधिकार है और किसी का अधिकार नहीं है।

बस्तर एक जमाने में घनघोर नक्सली क्षेत्र माना जाता था। आज भी कुछ छत्तीसगढ़ में समस्याएं हैं। मैं आपको कहने आया हूं, एक बार फिर कमल फूल की सरकार लगा दो, पूरे छत्तीसगढ़ को नक्सल समस्या से मुक्त कर देंगे। मोदी जी के 9 साल में हिंसक घटनाओें में 52 फीसदी, मौतों में 70, नागरिकों की मृत्यु में 68 और जिले, पुलिस थाने जो प्रभावित थे। उनमें 62 फीसदी की कमी आई।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने 9 साल में रोड बनाए, रास्ते बनाए, घर में गैस सिलेंडर दिए, शौचालय बनाए। पांच किलो चावल देने की व्यवस्था की है। भूपेश बाबू आपने क्या किया? शराब बेचने की दुकानें खोलीं और 2 हजार करोड़ का घोटाला किया। कोयले के ट्रांसपोर्टेशन में 540 करोड़, गरीबों के अनाज में 5 हजार करोड़, गौठान में 13 सौ करोड़ का घोटाला किया। मैंने बहुत से घोटाले सुने, लेकिन गाय के गोबर में कोई 13 सौ करोड़ खा जाए, ऐसा आदमी नहीं देखा।

अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा -प्रदेश मे लगातार घोटाला हो रहा है ..

No comments Document Thumbnail

 राजनांदगांव। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “यहां की छत्तीसगढ़ी को छत्तीसगढ़ी को राजभाषा की दर्जा देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। किसानों को 14% ब्याज से मुक्ति करने का काम हमारी रमन सिंह सरकार ने किया। पीडीएस की व्यवस्था सबसे अच्छी देशभर में कहीं पर लागू हुई तो वह छत्तीसगढ़ में हुई और रमन सिंह को चावल वाला बाबा कहकर पुकारा जाने लगा।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए अमित शाह ने कहा कि भूपेश जी इन पांच सालों में आपने क्या विकास का काम किया है, इसका हिसाब दीजिए। शाह ने आगे कहा कि आप ऐसे तो हिसाब किताब देने के मूड में नहीं रहते हैं, आप केवल ताम्रध्वज साहू और राजा साहब से हिसाब किताब करने में लगे हुए हैं।

अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल ने तुष्टिकरण, वोट बैंक के लिए भुवनेश्वर साहू की लिंचिंग कराकर मार दिया। भुवनेश्वर साहू को न्याय दिलाने के लिए हमने ईश्वर साहू को चुनाव के मैदान में उतारा है। मोदी जी को दिल्ली जाकर बताऊंगा की तीन दिसंबर को कमल खिलने वाला है।


कल रायपुर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, तैयारी में जुटी बीजेपी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। देश की राजनीति का चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन महीने के भीतर पांचवीं बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह फिर 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे। वह दोपहर 12:45 बजे माना विमानतल पहुंचेंगे। शाह राजस्थान से सीधे रायपुर आएंगे और भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक लेंगे।


प्रदेश में चल रही परिवर्तन यात्रा का फीडबैक लेकर वह सियासी नब्ज टटोलेंगे। प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वह प्रदेश के शीर्ष नेताओं की एक बार फिर उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। जाने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा कार्यक्रम

11:15 बजे- जयपुर से प्रस्थान
12:45 बजे- रायपुर विमानतल आगमन
12:50 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़
13:00 बजे – कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़
13-14 बजे – दोपहर के भोजन के लिए आरक्षित
14-19 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक
19-19:30 बजे- रात्रि भोजन
19:30 बजे- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
19.45 बजे- दिल्ली के लिए रवाना

अमित शाह आज रायपुर में लेंगे बीजेपी नेताओं की बैठक, कल भी रहेंगे कुछ समय तक

No comments Document Thumbnail

Amit Shah in Raipur Visit:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वे शाम शाम 6ः50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद शाम 7.05 बजे बीजेपी ऑफिस पहुंचे। फिर शाम 7.10 बजे से 8.00 बजे बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा रात 8 बजे से रात 10 बजे तक गोपनीय बैठक लेंगे। रात 10 बजे के बाद स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।


6 जुलाई की सुबह 8 बजे से स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे। सुबह 10 बजे से 10ः30 बजे तक नेताओं से मुलाकात करेंगे। सुबह 10.30 बजे बीजेपी ऑफिस से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सुबह 10ः45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को राजधानी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सुबह 10:10 बजे पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएमओ ने उनके प्रवास का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को रायपुर में 2 घंटे 40 मिनट रुकने वाले हैं।

पीएम 7 जुलाई को सुबह 10:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 10:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना होंगे। 10:35 बजे युनिवर्सिटी ग्राउंड में बन रहे टेंप्रेरी हेलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 10:40 हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी 10:45 बजे से 11:20 बजे तक छत्तीसगढ़वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़़ा ऐलान- IPC-CRPC में होगा बदलाव

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता यानी IPC, आपराधिक प्रक्रिया संहिता यानी CRPC और एविडेंस एक्ट के कुछ कानूनों में संशोधन किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के पहले पुलिस के काम में सेवा का नाम नहीं होता था, लेकीन अब खूब सेवा भाव है. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस के योगदान की खूब तारीफ हुई. उन्होंने कहा कि मोबाइल कैमरे द्वारा पासपोर्ट सेवा का सत्यापन होगा और 5 दिनों के अंदर ही अपने घर में आपको सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.


अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस को मोबाइल फॉरेंसिक साइंस वैन उपलब्ध कराने से क्राइम के मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने और सबूतों को इकट्ठा करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में फॉरेंसिक और एविडेंस एक्ट में काफी बदलाव होने वाले हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 6 साल और उससे ज्यादा सजा के प्रावधान वाले मामलों में फॉरेंसिक साइंस वैन की भूमिका बेहद महत्त्वपूर्ण रहने वाली है. साथ ही उन्होंने कहा कि G20 कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस को बेहद सतर्क रहना होगा, क्योंकि उस वक्त कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष देश की राजधानी में होंगे. अमित शाह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जम्मू-कश्मीर के अंदर जिस तरह से आतंकियों/पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई हुई, ये किसी से छुपा नहीं है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वामपंथी उग्रवादियों के खिलाफ पिछले कुछ सालों के दौरान काफी कार्रवाई हुई है. नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भी वहां के स्थानीय लोगों के लिए काफी काम किया है, अफस्पा (AFSPA) जैसे कानून पर हमने काम किया, इसके साथ ही वहां के कई उग्रवादी संगठनों के प्रमुख नेताओं से बातचीत करके, उन्हे समाज के मुख्य धारा में शामिल कराया. गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की कर्रवाई को दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस का साथ मिला. नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करवाते हुए उन्हें सजा दिलवाई गई.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.