Media24Media.com: कर्नाटक सड़क हादसा

Responsive Ad Slot

Showing posts with label कर्नाटक सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label कर्नाटक सड़क हादसा. Show all posts

बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत, 26 घायल

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हुबली जिले का है, जहां एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज हुबली के KIMS अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है। 

बता दें कि सोमवार को बिहार के पूर्णिया जिले के दार्जिया बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 से गुजर रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार 8 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 8 घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक हादसे में मारे गए मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे और लोहे के पाइप से लदे ट्रक में सवार होकर सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

6 मई को सड़क हादसे में 7 की मौत

महाराष्ट्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। 6 मई को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तहसील में कंटेनर रिक्शे से टकरा गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक कोपरगांव तहसील के दौच खुर्द इलाके में जगदे फाटा कोपरगांव हाईवे पर पगारे वस्ती के पास रिक्शे को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

टेंपो और पिकअप के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत

इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक टेंपो को पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे टेंपो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा मालेगांव तालुका के चंदनपुरी के पास हुआ था। दरअसल, चालीसगांव तालुका के मुंदखेडा के रहने वाले श्रद्धालु चंदनपुरी के खंडेराव महाराज का दर्शन कर टेंपो से लौट रहे थे, तभी गिगाव फाटा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। 

शादी समारोह से लौट रहे लोगों की गाड़ी पेड़ से टकराई, 7 की मौत, 10 घायल

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक के धारवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, एक वाहन पेड़ से जा टकराया। पुलिस ने बताया कि 21 लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वाहन से बेनकानकाटट्टी गांव जा रहे थे। इसी बीच ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पेड़ से जा टकराया। 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

कर्नाटक सड़क हादसा

इससे पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक और पेट्रोल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे ट्रक में बैठे 7 लोग और पेट्रोल टैंकर में बैठे 2 लोग जिंदा जल गए। ट्रक लकड़ियों से भरा था, इसलिए आग को फैलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।  

6 मई को सड़क हादसे में  7 की मौत

महाराष्ट्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। 6 मई को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तहसील में कंटेनर रिक्शे से टकरा गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक कोपरगांव तहसील के दौच खुर्द इलाके में जगदे फाटा कोपरगांव हाईवे पर पगारे वस्ती के पास रिक्शे को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

टेंपो और पिकअप के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत

इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक टेंपो को पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे टेंपो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा मालेगांव तालुका के चंदनपुरी के पास हुआ था। दरअसल, चालीसगांव तालुका के मुंदखेडा के रहने वाले श्रद्धालु चंदनपुरी के खंडेराव महाराज का दर्शन कर टेंपो से लौट रहे थे, तभी गिगाव फाटा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। 

बस पलटने से दर्दनाक हादसा, 8 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले में सड़क दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला तुमकुर जिले के पावागड़ा का है, जहां एक यात्री बस पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों में छात्र भी शामिल हैं और कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेंगलुरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

बता दें कि इससे पहले बीते हफ्ते ही राज्य के कलबुर्गी में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। दरअसल, एक कार पेड़ से टकरा गई थी। टक्कर इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे का शिकार हुए सभी मृतक महाराष्ट्र के अमहदनगर के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक यात्री गनगपुर के दत्तात्रेय मंदिर से लौट रहे थे।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.