Media24Media.com: कर्नाटक विधानसभा चुनाव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कर्नाटक विधानसभा चुनाव. Show all posts
Showing posts with label कर्नाटक विधानसभा चुनाव. Show all posts

अमेरिका के मैडिसन स्क्वायर पर PM मोदी के पहले राहुल गांधी देंगे भाषण

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी 31 मई को 10 दिवसीय दौरे पर अमेरिका जाएंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि 4 जून को राहुल गांधी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5,000 एनआरआई की रैली करेंगे। इसके अलावा वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पैनल चर्चा और भाषण के लिए वाशिंगटन और कैलिफोर्निया जाएंगे। वह राजनेताओं और उद्यमियों से भी मिलेंगे।


इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन द्वारा व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज में की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह एक प्रेस बयान के माध्यम से इसकी जानकारी दी। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भाषण देकर, सरकार की आलोचना करने और भारतीय लोकतंत्र पर प्रकाश डालने के बाद लंदन से लौटने के बाद राहुल गांधी सुर्खियों में छा गए।

मार्च 2023 में राहुल गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में लंदन में एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में और अंत में लंदन में चैथम हाउस थिंक टैंक में एक बातचीत सत्र के दौरान भाषण दिया। राहुल गांधी ने ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कहा कि हर कोई जानता है और यह काफी खबरों में रहा है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और हमले के अधीन है। मैं भारत में एक विपक्ष का नेता हूं, हम उस (विपक्षी) स्थान को नेविगेट कर रहे हैं।


Karnataka Results: कर्नाटक में बंद हुआ नफरत का बाजार, राहुल बोले- हमने सत्ता की 'ताकत' को मोहब्बत से हराया

No comments Document Thumbnail

Karnataka Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासित जीत की ओर बढ़ रही है। इस बीच राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। प्रेस से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता को, कांग्रेस कार्यकर्ता को, सभी नेताओं को बधाई और धन्यवाद देता हूं।


राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ पूंजिपतियों की ताकत थी, दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति थी, और यही शक्ति ने ताकत को हरा दिया। राहुल गांधी ने कहा कि यही स्थिति हर राज्य में होगी।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में गरीबों के मुद्दों पर लड़ी। हमने नफतर से, गलत शब्दों से ये लड़ाई नहीं लगी। हमने दिल खोलकर ये लड़ाई लगी। कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत के बाजार बंद हुई है, मोहब्बत की दुकान खुली है। राहुल गांधी ने अंत में कहा जो वादा किया था सभी पूरे किए जाएंगे और पहली कैबिनेट बैठक में इसपर फैसले लिए जाएंगे।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे। आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे...यहां(कर्नाटक) के विधायकों की बैठक होगी, (मुख्यमंत्री के नाम पर) सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा।

पहले की रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि विपक्षी दलों द्वारा खरीद-फरोख्त की आशंका और अटकलों के डर से, सबसे पुरानी पार्टी डीएमके शासित तमिलनाडु में निर्वाचित उम्मीदवारों को स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने सभी (नव निर्वाचित व्यक्तियों) को आज शाम तक आने का संदेश भेजा है। वे सभी आज शाम तक यहां आएंगे और एक बार आने के बाद उन्हें नियत समय पर निर्देश दिया जाएगा। इसके बाद आलाकमान पर्यवेक्षकों को भेजेगा।




कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर कांग्रेस, बीजेपी पीछे

No comments Document Thumbnail

Karnataka Election Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में कांग्रेस 118, भाजपा 75 और जेडीएस 25 सीटों पर आगे दिख रही है। अन्य के खाते में 4 सीट जाती दिख रही हैं।


इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 85, भाजपा 62, जेडीएस 18 और अन्य 5 सीट पर आगे है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस को 44.4%, भाजपा को 37.7% और जेडीएस को 9.8% वोट मिलते दिख रहे हैं।


जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि दो तीन घंटे का इंतजार कर लीजिए सब साफ हो जाएगा। उन्होंने उन खबरों का खंडन कर दिया था, जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जेडीएस से संपर्क किया।

अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत रही है तो यह PM मोदी और अमित शाह की हार है- उद्धव गुट के नेता संजय राउत

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत रही है तो यह PM मोदी और अमित शाह की हार है।अपनी हार को देखते हुए उन्होंने बजरंग बली को मैदान में उतारा लेकिन उनकी गदा भाजपा पर ही पड़ गई। कर्नाटक में वही हो रहा है जो 2024 में होगा।

 

 

Karnataka Exit Poll 2023 : कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त, JDS की भी हो सकती है 'बल्ले बल्ले'

No comments Document Thumbnail

Karnataka Exit Poll 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। तमाम सर्वे एजेंसियों और न्यूज एजेंसियों ने मिलकर इन एग्जिट पोल्स को किया है। इसमें हजारों की संख्या में वोट डालकर बाहर निकले मतदाताओं से उनकी राय ली गई है। कर्नाटक चुनाव के नतीजों का ऐलान 13 मई को होगा। चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच में प्रमुख तौर पर मुकाबला है।

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां 

अब तक सात में से पांच एग्ज़िट पोल्स में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आने का अनुमान जताया गया है. Zee News-Matrize के एग्ज़िट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल जाने का अनुमान जताया गया है, और उन्हें 103-118 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा, Times Now-ETG के एग्ज़िट पोल में भी कांग्रेस को 113 सीटें मिलने का अंदाज़ा लगाया गया है.

दो एग्ज़िट पोल्स में BJP को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है. News Nation-CGS के पोल के अनुसार, BJP 114 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, और Suvarna News-Jan Ki Baat के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, BJP को 94-117 सीटें मिल सकती हैं. सात में से तीन एग्ज़िट पोल्स के अनुसार, कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा बनने जा रही है, और किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं होगा.सभी सातों एग्ज़िट पोल्स के अनुसार, JDS को भी इतनी सीटें मिल सकती हैं कि वह किंगमेकर की भूमिका में रह सके.

Republic TV-P MARQ के एग्ज़िट पोल के अनुसार, कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा बनेगी, और कांग्रेस को BJP के मुकाबले बढ़त हासिल हो सकती है. BJP को 85-100 सीटों और कांग्रेस को 94-108 सीटों पर जीत मिल सकती है. यहां JDS को भी 24-32 सीटें मिलने का अंदाज़ा लगाया गया है.

TV 9 Bharatvarsh-Polstrat एग्ज़िट पोल के अनुसार भी BJP की तुलना में कांग्रेस आगे रह सकती है, इस पोल के मुताबिक, कांग्रेस बहुमत से कुछ पीछे 99-109 सीटें हासिल कर लेगी, लेकिन BJP को 88-98 सीटें मिलेंगी. इस एग्ज़िट पोल में भी JDS को 21-26 सीटें मिल जाने का अनुमान है.

Zee News Matrize Agency के एग्ज़िट पोल के अनुसार, कांग्रेस 103-118 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, या बहुमत भी हासिल कर सकती है. इस पोल के अनुसार, BJP को 79-94 सीटों के साथ संतोष करना पड़ेगा. JDS को यहां भी 25-33 सीटें मिल जाएंगी.

ABP News-C Voter के एग्ज़िट पोल के मुताबिक भी कांग्रेस ही सबसे बड़ी पार्टी रहेगी, और उन्हें 81-101 सीटों पर जीत मिल सकती है. BJP को 66-86 सीटों पर ही जीत मिल सकेगी. JDS को इस पोल के अनुसार भी 20-27 सीटें मिल सकती हैं.

Times Now-ETG के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, BJP को 85 और कांग्रेस को 113 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है. JDS को इस पोल के मुताबिक भी 23 सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.

India TV-CNX एग्जिट पोल्स के मुताबिक, कांग्रेस को 110 से 120, भाजपा को 80 से 90 और जेडीएस को 20 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है.

India Today- Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 62-80, कांग्रेस को 122-140, जेडीएस को 20-25 और अन्य को     0-3 सीटें मिलने का अनुमान है.

News 24-Today's Chanakya के एग्जिट पोल में भाजपा को 92 (Plus/Minus 11), कांग्रेस को 120 (Plus/Minus 11) और जेडीएस को 12 (Plus/Minus 7) सीटें दी गई हैं. 

Karnataka Election : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

No comments Document Thumbnail

Karnataka Election  : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई और शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 224 सीटों पर हो रहे इस चुनाव के नतीजे 13 मई से आएंगे। इस बार चुनाव में कुल 2615 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन उम्मीदवारों में बीजेपी से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पूर्व सीएम सिद्धारमैया और जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।


अभिनेता प्रकाश राज वोट डालने के लिए पहुंचे

अभिनेता प्रकाश राज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए बेंगलुरु के शांति नगर में सेंट जोसेफ स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचे।

सिद्धलिंगा स्वामी ने डाला वोट

सिद्धगंगा मठ के सिद्धलिंगा स्वामी ने तुमकुरु में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पोलिंग बूथ से तस्वीरें सामने आई हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की वोट डालने की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट एक जन-समर्थक और प्रगति-समर्थक सरकार सुनिश्चित कर सकता है जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

पीएम मोदी ने की वोटर्स से अपील

पीएम मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी वोटर्स से अपील की है कि वे वोट जरूर डालें।

कर्नाटक चुनाव में कुल इतने उम्मीदवार

कर्नाटक की 224 सीटों पर 2,615 उम्मीदवारों के बीच टक्कर हो रही है. जिसमें BJP और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई है. ओल्ड मैसूर रीजन और कई सीटों पर JDS भी टक्कर में शामिल है.

कुल इतने मतदान केंद्रों में होगी वोटिंग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले कुछ आंकड़े जान लीजिए. कर्नाटक में कुल मतदान केंद्र 58,545 हैं, जिनमें कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे. कर्नाटक में इस बार 2,67,28,053 पुरुष मतदाता, 2,64,00,074 महिला मतदाता और 11,71,558 युवा मतदाता शामिल हैं.

 

 

छत्तीसगढ़ में बजरंग दल बैन! सीएम बोले- जरूरत पड़ेगी तो सोचेंगे

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा की है। इसे लेकर घोषणापत्र में वादा भी किया है। कांग्रेस का दावा है कि कर्नाटक में सरकार आने पर इस जैसे संगठनों पर पाबंदी लगाई जाएगी। इसके बाद से सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के वादे के बाद ऐसा ही कुछ माहौल छत्तीसगढ़ में भी बनना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बजरंग दल पर बैन लगाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, यहां भी विचार किया जा सकता है। 


दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मीडिया ने बजरंग दल पर बैन लगाने को लेकर सवाल पूछा था। इस पर सीएम बघेल ने कहा कि, वहां क्या हो रहा, यहां क्या होगा, यहां कि परिस्थितियों में बजरंगियों ने गड़गड़ की तो उन्हें ठीक कर देंगे। ठीक कर भी दिया है। जरूरत पड़ी तो यहां भी बैन के लिए सोचा जाएगा, लेकिन वहां अभी कि समस्या के हिसाब से वहां के पार्टी के पदाधिकारियों ने तय किया है। मोदी जी ने कर्नाटक में बोला कि आधा लीटर दूध हर घर में देंगे, तो मध्य प्रदेश में दे रहे हैं क्या? ये सब कर्नाटक की बात है। 

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि, मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं। वह कबीर जी को, गुरू गोरखनाथ जी को एक साथ बिठा देते हैं। कहते हैं कि वह एक साथ बैठकर चर्चा करते हैं। कौन किस सदी में हुआ। जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं। बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है, बजरंग बलि पर नहीं। बजरंग बलि हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है। बजरंग दल के सदस्यों ने यहां भी उत्पात मचाया है। कानून का काम कानून करेगा। 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार को घोषणापत्र जारी करते हुए बजरंग दल की प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से तुलना की। कांग्रेस ने कहा कि सत्ता में आने पर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही वादा किया गया है कि प्रदेश में जाति एवं धर्म के आधार पर नफरत फैलाने वाले पीएफआई व ऐसे अन्य संगठनों के खिलाफ भी प्रतिबंध लगाने समेत निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।


वे मुझे गाली देती रहेगी, मैं जनसेवा करता रहूंगा- प्रधानमंत्री मोदी

No comments Document Thumbnail

बीदर । कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है। जब केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की भाजपा की सरकार की डबल शक्ति लगेगी तो कर्नाटक को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना 'जहरीले सांप' वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार करते हुए कहा इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरु कर दिया है। अब तक मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार अलग-अलग गालियां दी हैं। अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत सुशासन के लिए की होती तो आज कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा ना होती।

उन्होंने कहा कर्नाटक का यह चुनाव केवल 5 वर्ष के लिए सरकार बनाने मात्र का नहीं है, यह कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये विकसित भारत के लिए कर्नाटक की बड़ी भूमिका तय करने वाला चुनाव है और भारत विकसित तभी होगा जब कर्नाटक का कोना-कोना विकसित होगा।

मोदी ने कहा डबल इंजन सरकार से जो फायदा होता है उसका एक उदाहरण कर्नाटक में आया विदेशी निवेश है। भाजपा सरकार की वजह से देश में विदेशी निवेश में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। कांग्रेस की सरकार में हर साल 30,000 करोड़ रुपए के आस-पास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था, भाजपा की सरकार में अब हर साल करीब 90,000 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.