Media24Media.com: आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आरोपी गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label आरोपी गिरफ्तार. Show all posts

दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में तोता तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में 19 दिसंबर की रात को छत्तीसगढ़ वन विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को बड़ी संख्या में वन्यजीव तोते की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।

सूचना के आधार पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस बल और रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के सभी बोगियों की जांच की। इस दौरान शमसुद्दीन अली, निवासी मुर्रा भट्ठी, गुढ़ियारी रायपुर के पास पिंजरों और केरेट में 105 नग हिरामन तोते पाए गए। 

टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को वन्यप्राणी अपराध में शामिल होने के कारण वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर द्वारा अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर जब्तीनामे की कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि वन मंत्री केदार कश्यप ने वन्यजीव अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। तोता तस्करी के मामले में यह कार्रवाई वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत की गई है। गौरतलब है कि तोता प्रजाति को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची में शामिल किया गया है, जिसके कारण अब तोता पालना और उसकी खरीदी-बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है।

Chhattisgarh : खेत में हल चलाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने फावड़े के ताबड़तोड़ वार से कर दी पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के बगीचा थाना क्षेत्र के अंर्तगत कुररोग गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने वृध्द पिता की फावड़े के वार से हत्या कर दी. हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है को भेज दिया है. वहीं आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


बगीचा थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक के पड़ोस में रहने वाले उसके भतीजे फागुना राम सिंह नागवंशी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया की उसने बड़े पिता ठाकुर राम सिंह नागवंशी के आंगन में लड़ाई-झगड़ा करने का आवाज सुनाई दी, जब उसने उनके घर जाकर देखा तो ठाकुर राम का शव खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में पड़ा हुआ था. जब उसने ठाकुर राम के बेटे और उसके भाई संजय से घटना के बारे में पूछा तो उसने खूद पिता की हत्या की बात कबूल की, इस दौरान वह पूरी तरह से नशे में चूर था. इसके बाद फागुना राम ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी.

बताया जा रहा है कि संजय अपने पिता ठाकुर राम से मुम्बई जाने के लिए जिद कर रहा था, लेकिन ठाकुर राम ने उसे मुम्बई जाने से मना कर दिया. उन्होंने उसे गांव में ही खेती- किसानी करने का नसीहत दी और कहा कि खेती- किसानी के समय में मुंबई-दिल्ली जाने को कहते हो जबकि अभी खेतों में काम बाकी है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद में हो गया. जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया और संजय ने गुस्से में आकर आव देखा ना ताव और फावड़े से अपने पिता के सिर पर प्राणघातक ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उसके पिता ठाकुर राम की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम को भेज दिया है. वहीं आरोपी को जल्दी जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

छत्तीसगढ़ में बछड़े को कार से कुचलकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तारबहार में गाय के बछड़े को कार से कुचलने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक शेख शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप ने की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4-10 के तहत मामला दर्ज किया है। 


उल्लेखनीय है कि, इस मसले को लेकर हिंदू संगठन और गौ सेवक संगठनों ने गुरुवार को एसपी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरसअल, तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात गायों का एक झुंड सड़क पर खड़ा था। तभी एक कार आती है, पहले तो वह एक गाय को टक्कर मारती। जिससे वह गाय हट जाती है, फिर वह हार्न बजाकर उन्हें भगाने की बजाय और कार से उतर कर उन्हें भगाने की बजाय वह बछिया पर ही गाड़ी चढ़ा देता है। इतने में भी जब उसका मन नहीं भरता है तो वह कार रिवर्स करता है और दुबारा चढ़ा देता है। आरोपी जब संतुष्ट हो जाता है कि, बछिया मर चुकी है, तब वह वहां से चला जाता है। 

CG NEWS : शराब दुकान में 20 लाख की लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कसडोल थाना क्षेत्र में शराब दुकान में कट्टा दिखाकर लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने 19,99,900 की लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की घटना के तत्काल बाद साइबर सेल की टीम के साथ कसडोल पुलिस घटनास्थल पहुंची।


इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी और आरोपियों के क्षेत्र को खंगालना शुरू किया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता लगाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं ओडिशा, झारखण्ड, मध्यप्रदेश की पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

बता दें, कटगी लूट घटना के कुछ दिन बाद ही बाद ओडिशा के बरगढ़ जिले में भी एक बैंक मे लूट की वारदात हुई थी। जिसमें कटगी लूट के आरोपियों के फूटेज से मिलते-जुलते नाम सामने आए थे। उस वक्त बरगढ़ ओडिशा पुलिस की तरफ से सूचना मिला कि, आदतन आरोपी अमित दास ने बरगढ़ बैंक लूट केस को अंजाम दिया था। उसे बरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपी ने कटगी लूट केस को स्वीकार किया है। जिसकी सूचना पर कसडोल पुलिस ने आरोपी अमित दास के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट लगाया गया है।

ओडिशा से आरोपी अमित दास को कसडोल जेल लाया गया। इधर, पुलिस को कटगी में हुए वारदात में लूटे हुए रकम की जानकारी मिली। जिसके बाद लूटे हुए रकम में से ₹80,000 जप्त किया गया है। धारा 392 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के आरोपी अमित दास को ओडिशा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को पूरी गंभीरता से लिया था।

CG Crime News: लिव इन में रह रही प्रेमिका को प्रेमी ने कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

CG Crime News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काट कर जान ले ली। युवक-युवती लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहते थे। बॉयफ्रेंड पर युवती शादी करने के लिए दबाव बना रहा थी, परेशान होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।


ग्राम अमाली निवासी गुलशन यादव (24) गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी करता था। गांव की ही रहने वाली युवती अंजू यादव (22) उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले दोनों युवक-युवती शादी करना चाहते थे। लेकिन, उनके परिवार के लोग शादी के खिलाफ थे।

शादी नहीं हुई तो दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। फिर दो महीने पहले गांव में ही एक मकान में परिवार से अलग लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। कुछ दिनों बाद युवती ने युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया और परिवार के साथ रखने की जिद करने लगी। इस बात को लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होने लगा।

रविवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों शांत हो गए थे। फिर दोपहर में उनके बीच फिर से विवाद शुरू हो गया और बहस होने लगी। बार-बार विवाद से गुस्साए युवक ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से अंजू के गले में कई बार हमला किया, जिससे खून से लथपथ घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की जानकारी युवक ने गांव के लोगों को दी। इसके बाद वह थाने पहुंच गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

कुत्ते के बच्चे के साथ क्रूरता, मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 मध्यप्रदेश से लगातार बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में अब फिर कुत्ते के साथ क्रूरता का एक मामला गुना जिले से सामने आया है, यहां एक युवक ने कुत्ते के पिल्ले को बेरहमी से मौत के घाट उतारा, ये पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।


ये मामला गुना जिले का है, जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें में एक युवक व्यवसायिक क्षेत्र में स्थित दुकान की सीढ़ियों पर बैठा नजर आ रहा है ऐसे में उसके पास दो कुत्ते के पिल्ले पहुंचे। इस दौरान युवक ने आव देखा न ताव और एक कुत्ते के पिल्ले को उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया, इसके बाद पैर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

इस मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक यूजर की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए सीएम शिवराज से ध्यान आकर्षित करने के लिए कहा है। इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में संज्ञान लिया है और सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- "गुना जिले से सामने आई पशु क्रूरता की घटना हृदय विदारक है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बर्बरता के ऐसे सभी कृत्य अक्षम्‍य हैं, इस अपराध के लिए आरोपी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी"


Mahasamund News : चेकिंग के दौरान वाहन से 30 लाख रुपए जब्त , 2 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए  पुलिस लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंक कर रही है। इस अभियान में लगे रायपुर पुलिस को आज 30 लाख रुपए नगदी साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे मिले।


जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम (01) शेख कासीम पिता शेख जिलानी उम्र 35 वर्ष साकिन पंजाब टायर के पीछे मौहदापारा रायपुर जिला रायपुर एवं बगल सिट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम (02) आलोक कुमार अग्रवाल पिता प्रहल्लाद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष साकिन मकान नंबर 575 वार्ड नंबर 37 राधा कृष्ण मंदीर के पास समता कालोनी रामसागर पारा थाना आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर छ0ग0 का निवासी होना बताये।

ड्रायवर सीट के बगल में बैठे व्यक्ति से पुछताछ करने पर बरगढ उडिसा तरफ से व्यवसाय के सिलसिले में बरगढ से रायपुर की ओर जाना बताये जिस पर वाहन की चेकिंग करने पर बगल में बैठे व्यक्ति आलोक कुमार अग्रवाल को सामने पैर के पास रखे झोले में क्या है पुछताछ करने पर थैले में नगदी रकम होना बताया। पुलिस टीम को सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने अलोक कुमार अग्रवाल से सामने पैर के पास रखे थैले को खुलवाकर चेक करने पर तथा उक्त थैले को बैठे हूये व्यक्ति से खुलवाकर चेक किये जिसमें 3080000 कैश रखे मिला।

उक्त नगदी रकम के संबंध में पुछताछ करने पर संबलपुर उडिसा के गांव में धागा एवं रंग का कारोबार करना तथा दिये गये उक्त सामानो का रूपये इक्ट्ठा कर रायपुर ले जाना बताया जिस पर आलोक कुमार अग्रवाल को उक्त नगदी रकम के संबंध में नोटिस दिया गया जिसके द्वारा उक्त रूपये के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नही होना बताया। दोनो व्यक्ति आचरण संदिग्ध था।


घर तक छोड़ देने का दिया झांसा,जंगल में ले जाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

Gang Rape: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा इलाके में बाजार से अकेले लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के तीन दिन बाद पीड़ित बच्चीं की मां के मायके से वापस लौटने के बाद इस मामले का खुलासा हो सका। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया हैं। ये घटना सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, ये घटना 10 मई की बतायी जा रही हैं। पीड़ित बच्चीं और उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि 10 मई को बच्चीं अपनी सहेली के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। बाजार से लौटने के दौरान उसे लेट हो गया था, जबकि उसकी सहेली पहले ही घर लौट गई थी। पीड़ित बच्चीं को आरोप हैं कि शाम के वक्त जब वह घर लौट रही थी। तभी उसे रास्ते में दो युवक मिल गए,उन्होंने लड़की से घर तक छो़ड़ने की बात कही थी।

लेकिन पीड़िता ने उनसे लिफ्ट लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद दोनों लड़को ने किशोरी को जबरदस्ती स्कूटी पर बिठा लिया। फिर लड़की को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद दोनों आरोपी युवक मौके पर पीड़ित लड़की को छोड़कर भाग गये। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंची। घर पर मां के नही होने के कारण उसने डर से इस घटना की जानकारी किसी को नही दी। तीन दिन बाद जब पीड़िता की मां अपने मायके से वापस घर लौटी तो उसने घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पीड़ित लड़की के साथ परिजनों ने थाने में पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटना में शामिल धनेश्वर दास और शेलेष पैकरा की पहचान करने के बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पीड़ित लड़की के बगल गांव के ही निवासी हैं।


पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कट्टा-पिस्टल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत तिवरैय्या ओव्हरब्रीज के पास एक व्यक्ति को पिस्टल कट्टा सहित जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे की आरोपी उक्त कट्टे व पिस्टल की बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना मिलते ही एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना धरसींवा की संयुक्त टीम ने आरोपी को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


पुलिस ने बताया की आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम दीनदयाल उर्फ दीनू साहू निवासी मुंगेली बताया, उक्त हथियार को आरोपी ने ट्रक चालकों से क्रय करना बताया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग पिस्टल, 1 नग कट्टा एवं 6 नग जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना धरसींवा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

मुखबीर सूचना मिली कि दीनदयाल उर्फ दीनू नाम का व्यक्ति तिवरैया के पास 1 पिस्टल एवं 1 नग देशी कटटा रखा हुआ है। जो उक्त सामान को विकय करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है. सूचना पर पुलिस ने पुछताछ किया जो गवाही हीरा चंद्रा, शेखर साहू के समक्ष अपने पास 1 पिस्टल 1 देशी कटटा होना बताया। दीन दयाल की तलाशी लेने पर दीनदयाल अपने कमर पेंट में दाहिने साईड एक लोहे का पिस्टल रखे मिला। जिसके अंदर मैग्जीन से 06 जिंदा कारतूस भरा हुआ एवं अपने बाए साईड कमर में 01 लोहे का देशी कटटा हथियार रखा हुआ मिला।

पिस्टल कारतूस एवं देशी कटटा के विक्रय कय, अपने पास रखने के संबंध के वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 91 द0प्र0स0 का नोटिस दिया, किन्तु कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका। पिस्टल, कारतूस एवं देशी कटटा को रास्ता चलने वाले अज्ञात ट्रक चालक से कय कर अपने पास रखना स्वीकार किया। आरोपी के कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी दीन दयाल उर्फ दीनू साहू से गवाहो के समक्ष 1 पिस्टल 6 कारतूस, 01 देशी कटटा हथियार जुमला कीमती 60000 रूपये को मौके जप्त किया गया एवं मौके पर अलग अलग शीलबंद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

दीनदयाल उर्फ दीनू साहू पिता नारायण प्रसाद साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम कसहानार थाना लोरमी जिला मुंगेली हाल पता उरकुरा थाना खमतराई रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत थाना प्रभारी धरसींवा, एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, वीरेन्द्र भार्गव, आर. विकास क्षत्री तथा राहुल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

 

Raipur Crime: पत्नी ने नहीं बनाया खाना तो पति ने गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

No comments Document Thumbnail

Raipur Crime News : छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना पचेड़ा गांव का है। पुलिस मामलें में जांच कर रही है। रायपुर पुलिस के अनुसार विधानसभा थानाक्षेत्र के पचेड़ा गांव में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या कर दी है।


Raipur Crime News : मृतिका का नाम पुलिस द्वारा अमरीका गायकवाड़ और आरोपी पति का नाम अनिल गिलहरे बताया जा रहा है। आरोपी अनिल को पुलिस ने विधानसभा इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। विधानसभा पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरीका ने खाने में चावल नहीं बनाया था। जिसके बाद आरोपी पति अनिल गिलहरे ने अपनी पत्नी अमरीका गायकवाड़ की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद हुआ. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

बहरहाल पुलिस मामले में ऑफिशल खुलासा अब तक नहीं किया है। मामले का खुलासा करने और विस्तृत जानकारी शाम तक देने की बात विभागीय अ​धिकारी कर रहे है।

 

 

 

CG-NEWS : रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या करके तालाब में फेका था शव, तीन आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा  जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के महन्त गांव में रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस में आरोपी शख्स और उसके 3 बेटों को हिरासत में ले लिया है। तालाब में सुबह युवक की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर का घेराव कर दिया था। लोगों के हंगामा देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए संतोष यादव और उसके 3 बेटों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए बिलासपुर से FSL की टीम भी पहुंची थी।


दरअसल, महन्त गांव का रामेश्वर सूर्यवंशी  बीती रात 3 दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया था। आरोप है कि इस वक्त मलदा तालाब में मछली पकड़ रहे थे, तभी संतोष यादव और उसके 3 बेटे पहुंच गए और रामेश्वर सूर्यवंशी को पकड़ लिया। यहां से उसके 3 दोस्त भाग गए। सुबह यहां से 2 सौ मीटर आगे दूसरे गोसाई तालाब में रामेश्वर की लाश मिली, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। परिजन ने 3 दोस्तों से बात की तो सन्तोष यादव के द्वारा रात में रामेश्वर को पकड़ने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सन्तोष यादव के घर का घेराव कर दिया।

मामले की गम्भीरता  को देखते हुए एडिशनल एसपी, एसडीओपी और कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही जांजगीर से फोर्स भी बुलाई गई। बाद में, जांजगीर एसडीएम भी मौके पर पहुंची थी। इस दौरान कई घंटे तक हंगामा हुआ। इस बीच, आरोपी सन्तोष यादव और उसके 3 बेटों को हिरासत में लेने के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान बिलासपुर से FSL की टीम भी पहुंची थी। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।



Bhilai Crime News - बड़े भाई की हत्‍या के बाद कटर से काटा सिर और पैर, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

भिलाई। भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र में 24 मार्च को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। शव की पहचान राजेंद्र कुमार जंघेल के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि उसकी हत्या उसके छोटे भाई अमरनाथ जंघेल ने ही की है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी अमरनाथ ने बताया कि उसका बड़ा भाई राजेंद्र जंघेल नशे का आदी था। वो अपनी शराब की लत के कारण अपने माता-पिता को बहुत परेशान करता था, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया था। 24 मार्च को वो अपने भाई को अपनी बाइक पर बिठाकर जामुल देसी शराब दुकान लेकर गया। यहां देसी शराब की 3 बोतल उन्होंने खरीदी।

फिर राजेंद्र जंघेल को लेकर वो बाइक से बोड़ेगांव अरसनारा के पास आ गया। शाम 5 बजे दोनों ने साथ मिलकर मसाला शराब पी। आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई को इतनी शराब पिला दी कि वो बेसुध हो गया। इसके बाद उसने साथ में लाए कटर से उसका गला काट दिया।

बाडी को लगाया ठिकाने

आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वो पास के ही गांव से 2 प्लास्टिक की बोरी खरीदकर ले आया। उसने मृतक के शरीर से कपड़ों को कटर से काटकर हटा दिया। इसके बाद शव को बोरी में सिर और पैर की तरफ से अलग-अलग दो बोरियों में भरकर कुछ ही दूरी पर मेड़ और नाली के बीच में डालकर छोड़ दिया। कपड़ों को भी वहीं छोड़कर फरार हो गया। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

भिलाई में ASI का बेटा ने शराब पीकर आरक्षक को मारा था चाकू, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

भिलाई :  सिविक सेंटर एरिया में देर रात शराब पार्टी के दौरान जमकर चाकू बाजी हुई। ये चाकू बाजी किसी अराजक तत्वों द्वारा नहीं बल्कि एक एएसआई के बेटे ने सिपाही पर किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिपाही का इलाज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है। भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर (30 साल) उतई थाने में पदस्थ है। बीती बुधवार रात वो ड्यूटी से घर पुलिस क्वार्टर सेक्टर 6 लौट रहा था। इस दौरान वो सिविक सेंटर में रुका और दुर्ग जिले में पदस्थ एएसआई चंद्रशेखर सोनी के बेटे सोनू (28 साल) को फोन करके बुलाया।


सोनू और आरक्षक ताम्रध्वज ने रात 10.30 बजे सिविक सेंटर स्थित रतन बार में बैठकर शराब पार्टी की। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों बहस होने लगी। बात झगड़े तक पहुंच गई। नशे में की हालत में बड़बड़ाते हुए ताम्रध्वज बार से बाहर निकला है। इसी दौरान सोनू मुंह में कपड़ा बांधकर अपने दोस्त के साथ वहां से बाहर आया और अपने पास रखे चाकू सिपाही के कमर से निचले भाग में 5-6 वार किए। इससे सिपाही घायल होकर गिर गया। इसके बाद सोनू और उसका साथी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सिपाही को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले का संज्ञान भिलाई नगर सीएसपी निखल रखेचा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने खुद लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस दो तीन टीमों को लगाया और आरोपी सोनू सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।


महासमुंद में नकली नोट गैंग का खुलासा , 4 लाख के नोट सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद. छत्तीसगढ़ में नकली नोट गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. महासमुंद पुलिस ने एक अपचारी बालक सहित तीन लोगों से 500-500 के अलग-अलग सीरीज के 888 नोट कुल 4 लाख 44 हजार का नकली नोट बरामद किया है. ये आरोपी 53 हजार नकली नोट को मार्केट में खपा चुके थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.


मुखबिर के बताए हुलिया के अनुसार सायबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने महासमुंद बस स्टैंड से तीनों को पकड़ा. पूछताछ में एक अपचारी बालक, दूसरा सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विधानसभा निवासी राम लखन कैवर्त 47 वर्ष, तीसरा पवन कुमार 43 वर्ष लाल बहादुर नगर वार्ड नं. 20 डोंगरगढ़ राजनांदगांव का रहने वाला बताया.

पुलिस टीम ने तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नगदी रकम मिला. जब पुलिस ने नोट चेक किया तो सभी नकली निकला. तीनों ने पुलिस को ओडिशा से 5 लाख रुपए नकली नोट लाने की बात बताई. आरोपियों ने बताया कि वे लोग 500 असली नोट के बदले 5000 हजार रुपए नकली नोट देते हैं. ये आरोपी अब तक 53 हजार नकली नोट को मार्केट में खपा चुके थे. पुलिस तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.