Media24Media.com: आबकारी विभाग की कार्रवाई

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आबकारी विभाग की कार्रवाई. Show all posts
Showing posts with label आबकारी विभाग की कार्रवाई. Show all posts

बलौदाबाजार : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 लाख की अवैध शराब जब्त

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को 2 दिनों में ही अवैध शराब निर्माण,धारण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है, जिसके तहत अलग-अलग प्रकरणों में लगभग 18 लाख रु की अवैध शराब समेत वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी अशोक सिंह ने बताया की सरसीवां क्षेत्र के सलौनीकला डेरा और बिलाईगढ़ क्षेत्र के छेरचुआ सबरिया डेरा में  4 अलग-अलग मामलो में कुल 842 लीटर हाथभठ्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है।

जब्त शराब की बाजार कीमत 8 लाख 42 हजार रुपए है। साथ ही 12 हजार 200 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्टीकरण किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए है। सरसीवां, बिलाईगढ़ क्षेत्र महुआ शराब के निर्माण और विक्रय के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। इस क्षेत्र में महुआ शराब से जनहानि की संभावना बनी रहती है।

जब्त शराब की कीमत 2 लाख 11 हजार रु 

इसी तरह उड़नदस्ता टीम द्वारा बुधवार तड़के सुबह भाटापारा बस स्टैण्ड के समीप घेरा बंदी कर संदिग्ध एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान टीम को वाहन से 40 पेटी (1920 बोतल ) मध्यप्रदेश निर्मित देशी मदिरा मसाला बरामद हुआ, जिसकी कुल मात्रा 345.6 बल्क. ली. है। जिसका बाजार मूल्य 2 लाख 11 हजार रूपए है। इसके साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन की बाजार मूल्य 5 लाख जब्त किया गया। वहीं वाहन चालक राहुल सिखा,निवासी भिलाई सेक्टर 6 को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध शराब के रोकथाम के लिए कार्रवाई

टीम ने आबकारी अधिनियम की कई  धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई में में आबकारी उपनिरीक्षक रवि पाठक,जलेश सिंह,सुकांत पाण्डेय,विपिन पाठक, आबकारी मुख्य आरक्षक नंद कुमार डहरिया, कुंजराम ध्रुव, गोपालराम साहू, फागूराम टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अशोक सिंह ने बताया कि आगे भी अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन,धारण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगा। आबकारी विभाग द्वारा जिले में उड़नदस्ता टीम  गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त कर अवैध शराब के रोकथाम के लिए कार्रवाई किया जा रहा है।

टोल फ्री नम्बर के माध्यम से शिकायत दर्ज

शराब के अवैध निर्माण,विक्रय, परिवहन, आधिपत्य और मदिरा दुकानों में ओवर रेट, बिल नहीं दिए जाने अनियमितता की शिकायत के लिए आबकारी विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 14405 जारी किया गया है। टोल फ्री नम्बर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस प्रकार की शिकायतों की सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष बलौदाबाजार के फोन नंबर 07727-223206 पर भी दी जा सकती है।

तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत 21 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई 

मुंगेली कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर सार्वजनिक स्थान में धुम्रपान, तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन, शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ये कार्रवाई तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत की जा रही है। इसी कड़ी में 01 फरवरी को विकासखण्ड पथरिया के नगर पंचायत सरगांव में कोटपा एक्ट के तहत 21 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 2 हजार 900 रूपए की चालानी कार्रवाई (वसूली) की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ये कार्रवाई कलेक्टर वसंत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी, औषधि निरीक्षक सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत की गई।

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग जिलों में अवैध और मिलावटी शराब बिक्री के कई केस दर्ज

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध परिवहन और मिलावटी शराब के कारोबार पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने के लिए आबकारी मंत्री कवासी लखमा और विभागीय सचिव निरंजन दास के निर्देशन में पूरे राज्य में जांच और कोचियों के धरपकड़ का अभियान जारी है। इसी कड़ी में 23 नवंबर को सरगुजा संभाग के आबकारी विभाग के उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर स्थित विदेशी शराब दुकान में दबिश दी।

जांच के दौरान उड़नदस्ता टीम को दुकान में 8 बोतल मिलावटी शराब मिली है। इसके अलावा शराब बनाने के समय उपयोग किए जाने वाला रंग, 250 नग खाली बोतल, कई ब्रांड की शराब में उपयोग किए जाने वाले ढक्कन और पैकेजिंग साम्रगी मिली है, जिसे उपायुक्त आबकारी की उड़नदस्ता टीम ने जब्त किया है। 

सेवा से अलग करने की कार्रवाई

इस मामले में उपायुक्त आबकारी ने शराब दुकान में जांच के दौरान उपस्थित मुख्य विक्रयकर्ता आनंद सिंह, विक्रयकर्ता जयप्रकाश गुप्ता और मल्टीपर्पस वर्कर मुकेश रजक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा दुकान में पदस्थ अन्य कर्मचारी जो निरीक्षण के वक्त दुकान पर उपस्थित नहीं थे उन्हें भी सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जा रही है।

ओडिशा की बनी शराब जब्त

आयुक्त आबकारी के मुताबिक 24 नवंबर को दुर्ग के घोघरी में आरोपी गेंदबाई सतनामी के पास से 70 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड के कुम्हडईकला गांव के रहने वाले यशवंत यादव के पास से ओडिशा राज्य में निर्मित शराब जब्त किया गया है। 

शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

बता दें कि शराब दुकान से ज्यादा दर पर शराब विक्रय को आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत आपराधिक प्रकरण की श्रेणी में लाया गया है। बीते दिनों राज्य स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा देसी और विदेशी शराब दुकान हिरमी, जिला बलौदाबाजार की जांच के दौरान अधिक दर पर शराब विक्रय का मामला दर्ज किया गया, जिसके तहत शराब दुकानों में कार्यरत विक्रयकर्ता ज्वाला अनंत और रमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जा रही है। 

शराब माफिया के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो जिलों से कई लीटर शराब बरामद

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में आबकारी अपराधों पर नियंत्रण के लिए जारी अभियान के तहत 23 फरवरी को आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैजनाथपुर थाना भटगांव निवासी चमरू देवांगन के मकान में दबिश देकर कुल 25 बल्क लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी को आबकारी अधिनियम की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।





यह भी पढ़ें:- अवैध शराब मिलने पर DGP डीएम अवस्थी ने SI और ASI को किया सस्पेंड





इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय प्रभारी वृत्त प्रतापपुर, आबकारी आरक्षक रमेश गुप्ता, दिनेश जायसवाल, नरेंद्र राजवाड़े और महिला नगर सैनिक राजकुमारी का सक्रिय योगदान रहा।





धमतरी से 27 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त





धमतरी कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब विनिर्माण, धारण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि अमले द्वारा केरेगांव स्थित ग्राम बहानापथरा में छापेमारी के दौरान संतराम से नौ लीटर और रामेश्वरी से 18 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही संबंधितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की कई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।





1 RAEO निलंबित, SADO सहित 4 को कारण बताओ नोटिस





सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी (एसएडीओ) और आरएईओ (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) की बैठक लेकर गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। उन्होंने गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गोधन न्याय योजना का नोडल विभाग कृषि विभाग ही है और गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और बिक्री की जिम्मेदारी भी इसी विभाग को है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं आ पा रही है।





यह भी पढ़ें:- धोबी के पद पर कार्यरत सिपाही को प्रताड़ना पर धोबी समाज ने की निंदा ,DGP से की कार्रवाई की मांग





कलेक्टर ने सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले कंठी गोठान के आरएईओ को निलंबित करने और मेण्ड्रा खुर्द, रामपुर, थोर, रनपुरकला गोठान के आरएईओ सहित अम्बिकापुर जनपद के एसएडीओ को कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिए। वहीं ऐसे आरएईओ जिन्होंने अब तक वर्मी खाद का सैम्पल लैब में नहीं भेजा उन सब की वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.