Media24Media.com: #news in Chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #news in Chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label #news in Chhattisgarh. Show all posts

10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के आवेदन की तिथि बढ़ी, उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल में भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) द्वारा आयोजित हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2020-2021 के लिए नियमित परीक्षार्थियों से परीक्षा आवेदन पत्र भरने और कक्षा 9 वीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन की तिथि बढ़ा (10th and 12th board exam 2021 application date extended in chhattisgarh) दी गई है।





छत्तीसगढ़ में 23 दिसंबर तक 37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक 9.81 लाख किसानों ने बेचा धान





कोविड-19 महामारी के कारण अधिकांश छात्र/छात्राएं अपने विद्यालय से बाहर या दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं, जिसके कारण कुछ छात्र पूर्व में निर्धारित तिथि 15 दिसंबर 2020 तक परीक्षा आवेदन जमा नहीं कर सके हैं। छात्रों का हित देखते हुए छत्तीसगढ़ मांशिम (Chhattisgarh) द्वारा आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गई है।





जिला शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी





जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद (District Education Officer JK Prasad) ने बताया कि सुकमा जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सभी नियमित छात्र/छात्राओं का आवेदन फार्म समय सीमा में भरवाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही सुकमा जिला अतंर्गत अध्ययनरत समस्त पात्र छात्र/छात्राएं अपने विद्यालय के प्राचार्य/परीक्षा प्रभारी से संपर्क कर बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 31 दिसंबर 2020 तक भरना सुनिश्चित करें।





उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल में भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी





वहीं सुकमा उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है. इसके तहत 28 से 30 दिसंबर तक कौशल परीक्षा और साक्षात्कार लिया जाएगा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शासकीय हाईस्कूल पावारास में शैक्षिक और गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। यह मेरिट सूची सुकमा जिले की अधिकृत शासकीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।





छत्तीसगढ़ में 23 से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर





जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार, कौशल परीक्षा का आयोजन 28 से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। इसमें 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे से जीव विज्ञान समूह और गणित समूह के प्रयोगशाला सहायक, 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से भृत्य, चौकीदार, अंशकालीन सफाई कर्मचारी, 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे से व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-02 और 03 को आमंत्रित किया गया है।


Balodabazar News : फिर फूटा कोरोना बम, जिले में आज रिकॉर्ड 129 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में आज कुल नए 129 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज भाटापारा ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. भाटापारा ब्लॉक से आज 37 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कसडोल से 34 मरीज, पलारी से 20 मरीज, बलौदाबाजार से 19 मरीज, बिलाईगढ़ से 10 मरीज व सिमगा से 09 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉक डाउन





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 28918 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2206 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 942 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1240 मरीज हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश





जिले में कल मिले थे 126 नए मरीज





जिले में कल बुधवार कुल नए 126 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. सर्वाधिक मरीज पलारी ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई थी. पलारी ब्लॉक से आज 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बलौदाबाजार से 30 मरीज, कसडोल से 18 मरीज, भाटापारा से 16 मरीज, सिमगा से 07 मरीज व बिलाईगढ़ से 06 मरीज मिले हैं.


बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजो की सँख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। इसके बावजूद बहुत से विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपने मुख्यालय एवं मुख्यालय के समीप ना रहकर रायपुर, बिलासपुर जैसे शहरों से आना जाना करतें है। ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिकायत लगातार मिल रही है। अत्यधिक संक्रमित जिले से नियमित तौर से आने जाने से संक्रमण फैलने की आशंका और बढ़ जाती है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में बुधवार को मिले 3,189 नए कोरोना पॉजिटिव, राजधानी में मिले 717





बलौदाबाजार में अभी तक 1843 संक्रमित मरीजों की पहचान





कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने अपने मुख्यालय में रहने के आदेश दिये है। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी कर्मचारी एवं अधिकारी को मुख्यालय से बाहर जाना आवश्यक  तो वह पूर्व अनुमति प्राप्त कर ही मुख्यालय छोड़े। इसके साथ ही यदि कोई अधिकारी एवं कमर्चारी बिना किसी सूचना एवं अनुमति के अपना मुख्यालय छोड़ते है। तो उसे गंभीरता पूर्वक लेते हुये ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जबरन अवकाश पर भेजने के लिये अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।





गौरतलब है जिले से लगा हुआ पड़ोसी जिलों जैसे रायपुर में 15 हज़ार 40, बिलासपुर,में 3 हज़ार 509 एवं जांजगीर चाँपा में 1 हज़ार 429 मरीज सक्रिय है। जबकि बलौदाबाजार में अभी तक 1843 संक्रमित मरीजों की पहचान किया जा चुका है। जिसमे 879 अभी सक्रिय मरीज है। इन जिलों से प्रतिदिन आने जाने से अपने जिले में संक्रमण और बढ़ सकती है। इस लिये एहितयात के तौर पर यह कदम उठाया जा रहा है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना कहर जारी : जिले में आज रिकॉर्ड 126 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1078 हुई





होम आइसोलेशन एवं आइसोलेट मरीज घर से बाहर ना निकले





कलेक्टर कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने होम आइसोलेशन एवं आइसोलेट में रहने वाले मरीजो से अपील जारी करते हुये कहा है की आप अपने घर से बाहर ना निकले घर मे ही रहकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करते हुये स्वास्थ्य लाभ लेवे। किसी भी व्यक्ति का बाहर आने से समाज के और लोगों में भी संक्रमण बढ़ने का खतरा बना रहता है जो और भी घातक है।  यह हमारे जिम्मेदारी  साथ हमारा कर्तव्य है की हमे घर से बाहर नही जाना है।





कोरोना से बचाव के लिये वर्तमान समय मे सामाजिक दूरी को अनिवार्य रूप से अपनाना होगा अभी बचाव का यही एक साधन है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले घर के बाहर सूचना स्टिकर चिपकाया जाता है। जिसे ना फाड़े यह दूसरों के बचाव के लिये एक जानकारी सामान होता है। कलेक्टर ने सख्त चेतावनी देतें हुए कहा की घर के बाहर लगे स्टिकर एवं होम आइसोलेशन,आइसोलेट में रहने वाले मरीज घर से बाहर ना निकले।निकलने पर प्रशासन के द्वारा आगे सख्त कार्यवाही के दिशा निर्देश सम्बंधित विभाग को दिये गये है।






छत्तीसगढ़ न्यूज : नव गठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को देंगे 332 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 18 सितम्बर को नवगठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 332 करोड़ 64 लाख रूपए के 208 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 84 करोड़ 10 लाख रूपए के 29 कार्यों का लोकार्पण और 248 करोड़ 78 लाख रूपए के 179 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रातः 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत करेंगे।





गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के साधू हॉल गौरेला में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में नव गठित जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत और जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरूण चौहान भी शामिल होंगे।





84 करोड़ रुपए के 29 कार्यो का लोकार्पण





मुख्यमंत्री बघेल नवगठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 84 करोड़ रुपए से अधिक के 29 कार्यो का लोकार्पण करेंगे। जिसमें 76 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज, कंचनडीह-बारीउमरांव मार्ग पर सोननदी में 2 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, ग्राम बगरा, बेलगहना गोरखपुर, पूटा, पटेल पारा, पंडरीपानी, जोरा डोंगरी में 45 लाख 15 हजार रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन, ग्राम तेंदूमुड़ा, अंधियारखोह, पण्डरीपानी, नवाटोला, करसींवा, नगवाही, लटाकेनीखुर्द, सिलपहरी आदि में 60 लाख रुपए से अधिक के बने पुलिया तथा पहुच मार्ग शामिल हैं.





ग्राम नगवाही, लटकोनीखुर्द, कोरकोटटोला, सिलपहरी में 19 लाख 35 हजार रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन, ग्राम मेढुका में 6 लाख रुपए का धान चबुतरा , मरवाही में 5 लाख रुपए का मुक्तिधाम,  लालपुर में शासकीय उद्यानिकी में 86.68 लाख रुपए का अहाता, गौरेला में 2 करोड़ रुपए के जैव विविधता संसाधन पार्क, धरमपानी में 73 लाख रुपए के वन चेतना केंद्र का पुनर्नवीनीकरण, जिला चिकित्सालय और मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 लाख 66 हजार रुपए की लागत से एक्स-रे मशीन की स्थापना सहित अन्य कार्य शामिल हैं।





248 करोड़ के 179 कार्यों का होगा भूमिपूजन





मुख्यमंत्रीबघेल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 248 करोड़ 78 लाख रूपए के 179 कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। जिन नए स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास होगा उनमें मुख्य रूप से राजाडीह जलाशय निर्माण के लिए 12 करोड 22 लाख रूपए, घघरा उपर खुज्जी, गंगांपुर जलाशय और चौरसिया जलाशय की नहरों में में सीमेेंट कांक्रीट लायनिंग का कार्य के लिए 18 करोड रुपए, सोन नदी पर तीन पुल निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए, संयुक्त जिला कार्यालय भवन के लिए 24.94 करोड़ रुपए, सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के 09 कार्यों के लिए 143 करोड़ 78 लाख रुपए, सड़क डामरीकरण के 12 कार्यों के लिए 8 करोड़ 40 लाख रूपए, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 20 कार्यों के लिए एक करोड़ 52 लाख,  04 नवीन विद्युत उपकेन्द्र बस्ती, आमाडांड, अधियाखोह के लिए 10 करोड़ 62 लाख रुपए, मरवाही, लालपुर, केवंची और खोड़री में कन्या छात्रावास के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपए, ग्राम डोंगरिया में एकलव्य विद्यालय में आवश्यक कार्यों के लिए 75 लाख रुपए, ग्राम निमधा, सकोला, कोडगार, सेमरदर्री, अण्डी, पेण्ड्रा, मुरमुर, बरौर, खोडरी, कोरजा, कोटमीकला, नेवसा, पेण्ड्रा, गौरेला, बचरवार, धनौली, बंशीताल, केंवची, पकरिया के विद्यालयों में दो करोड़ 78 लाख 51 हजार रुपए के विभिन्न कार्य शामिल हैं हैं.





साथ ही जनपद पंचायत गौरेला, मरवाही अंतर्गत सारबहरा, कुम्हारी में बैगा अध्ययन केन्द्र, करंमरा-धनौली, करहनिया कछार और महोरा में प्राथमिक शाला भवन, खैरझिटी पड़खुरी में माध्यमिक शाला भवन, सहित अन्य कार्य हेतु 88 लाख रुपए, जनपद पंचायत पेण्ड्रा, गौरेला अंतर्गत बम्हनी, झाबर, कुडकई, घाटबहरा, भाड़ी, पकरिया, खोडरी, बगरा, दौंजरा, डाहीबहरा, लालपुर में गौठान में चैन लिंक एवं फेंसिग कार्य 93 लाख रुपए, जनपद गौरेला, पेण्ड्रा और मरवाही के अंतर्गत बम्हनी, झाबर, घटबहरा, कुडकुई में बोरवेल निर्माण, कछार, मड़वाही, डोंगरिया, पिपरिया, खुरपा, नगवाही, पीपरडोल, नाका, रुमगा, उषाढ़, खुरपा में बोर खनन हेतु कुल 14 लाख 40 हजार रुपए, आमाडोब, आमगांव, अंधियारखेह, बगरा, बनझोरका, बेलपत, डाहीबहरा, दौंजरा, डुगरा, जोगीसार,, करगीखुर्द, खेडरी, कोटमीखुर्द, लमना, पकरिया, पूटा, सधवानी, टीकरखुर्द, उमरखोही, पीपरखुटी, कोरजा, ठेंगाडांड, गिरवर, हर्राटोला, पतराकोनी, पड़वनिया, धनौली, गांगपुर, देवरगांव में बोर खनन हेतु 29.58 लाख रुपए के में गोठान तथा जनपद पंचायत पेण्ड्रा अंतर्गत 50 लाख रुपए से अधिक का आरसीसी नाली निर्माण कार्य एवं ग्राम सधवानी में 5 लाख का उद्यान निर्माण कार्य शामिल है।


कोरोना कहर जारी : जिले में आज रिकॉर्ड 126 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1078 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में आज कुल नए 126 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज पलारी ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. पलारी ब्लॉक से आज 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बलौदाबाजार से 30 मरीज, कसडोल से 18 मरीज, भाटापारा से 16 मरीज, सिमगा से 07 मरीज व बिलाईगढ़ से 06 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://5 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला , सरकार ने जारी किया आदेश





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1078 मरीज





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 28113 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2077 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 935 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1078 मरीज हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : http://राज्य शासन ने तय की निजी लैबों और अस्पतालों में कोरोना जांच की दर





कोरोना महामारी से अब तक 24 मरीजों की हुई मौत





कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत हुई हैं, वही अब तक कुल 24 मरीजों की कोरोना महामारी से मौत हो चुकी हैं. कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत हुई हैं जिसमें एक पलारी विकासखंड के ग्राम अमेरा के वार्ड नं.6 निवासी की वैदेही अस्पताल रायपुर व एक बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सरसीवां निवासी की हाई टेक हॉस्पिटल भिलाई में हुई हैं.





उपजेल में 22 पॉजिटिव केस मिले





बलौदाबाजार उप जेल में आज 22 कोविड के पॉजिटिव मरीज़ सामने आये हैं। इनमें 21 कैदी और 1 प्रहरी शामिल है। कैदियों के इलाज़ जेल में ही अलग से किया जा रहा है। एक आइसोलेटेड बैरक को कोविड केयर सेण्टर के रूप में तब्दील कर इलाज़ शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां के लिए डॉ चंदेल और उनके सहायक के रूप में फार्मासिस्ट श्री बिजोरा की ड्यूटी लगाई गई है।


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज 90 नए कोरोना मरीज़ों की पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 959 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार-भटापारा : जिले में 90 नये मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 5 मरीज़ों को उपचार के बाद आज छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1 हज़ार 916 तक पहुंच गई है। इसमें से 935 लोग इलाज़ के बाद  स्वस्थ होकर घर पहुंच गये हैं। फिलहाल 959 सक्रिय मरीज़ हैं, जिनका कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तरों पर संचालित कोविड केअर सेण्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। जिले में कोरोना सहित जटिल बीमारियों से अब तक 22 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जिले में आज रिकार्ड संख्या में 1 हज़ार 81 लोगों की कोरोना जांच की गई है।    





यह भी पढ़ें : http://Punishment : मास्क नहीं पहनने पर कब्र खोदने की मिली सजा





सर्वाधिक मरीज कसडोल विकासखण्ड से





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज मिले 90 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 32 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से प्राप्त हुये हैं। इसके बाद पलारी विकासखण्ड से 21 मरीज़, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 18 मरीज़, भाटापारा विकासखण्ड से 12 मरीज़, बिलाईगढ़ से 3 मरीज़ एवं सिमगा से 2 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। पाए गए पॉजिटिव मरीज़ों को उपचार हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी है।





यह भी पढ़ें : http://lockdown : प्रदेश में यहाँ लगा एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन





आज रिकार्ड 1081 टेस्ट किये गए





जिले में आज की तारीख में मरीज़ों की दाखिला के बाद अस्पतालों में 170 बेड रिक्त हैं। जिले में आज रिकार्ड संख्या में 1081 टेस्ट किये गए, जिसमें 1075 एंटीजन और 6 आरटीपीसीआर शामिल हैं। एंटीजन टेस्ट का रिपोर्ट तत्काल प्राप्त हुआ, जिसमें 90 लोगों का पॉजिटिव और 985 का निगेटिव आया है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट के परिणाम की प्रतीक्षा है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 25 हज़ार 465 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।





जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सघन कोरोना जांच शिविरो का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत आज बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़  विकासखण्डों के कुल 7 स्थानों पर कोरोना जाँच शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 48 नये संक्रमित मरीज मिले है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रिसदा के शिविर में 170 टेस्ट किये गये है जिसमे 04 पॉजिटिव मरीज, ग्राम पंचायत करमदा 108 टेस्ट जिसमें 06 पॉजिटिव मरीज एवं ग्राम पंचायत खैन्दा (द) में  111 टेस्ट जिसमें 02 संक्रमित मरीज मिले है।






Balodabazar News : जिले में आज रिकार्ड 85 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 85 नये मामलों की पहचान हुई है। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 1 हज़ार 644 हो गई है। ईलाज़ होने के बाद 27 मरीज़ों को आज डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब तक कोरोना महामारी से 877 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं।





यह भी पढ़ें : http://युवती से मारपीट कर आइब्रो दांतों से काटा, फिर बात दबाने दिया 10 लाख का ऑफर





जिले में ऐक्टिव केस संख्या की संख्या अब बढ़कर 748 तक पहुंच गई है, जिनका इलाज़ जिला कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेण्टरों में चल रहा है। कोरोना महामारी से आज जिले में एक मरीज की मौत दर्ज की गई। सिमगा के ढेकुना ग्राम निवासी एक व्यक्ति की एम्स रायपुर में 10 तारीख को मौत हुई थी, जिसकी सूचना आज प्राप्त हुई। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 18 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक दिन में 2438 नए पॉजिटिव केस मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 31002 हुई





आज जिले में कुल 85 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें बलौदाबाजार ब्लॉक से 21 मरीज, सिमगा ब्लॉक से 17 मरीज, पलारी ब्लॉक से 15 मरीज, कसडोल ब्लॉक से 13 मरीज, भाटापारा ब्लॉक से 13 मरीज और बिलाईगढ़ ब्लॉक से 6 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। आज मिले सभी मरीजों को उपचार हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी हैं.


कोरोना का कहर जारी : छत्तीसगढ़ में आज 2017 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 2017 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिला रायपुर से 654, जिला दुर्ग से 197, जिला राजनांदगांव से 190, बिलासपुर से 173, जांजगीर चांपा से 110, रायगढ़ से 82, कोरबा से 72, सरगुजा से 48, सूरजपुर से 46, सुकमा से 44, धमतरी से 43, बलौदाबाजार से 40, बालोद से 39, कोरिया व बीजापुर से 36 - 36, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 33, बलरामपुर से 27, मुंगेली से 19, कांकेर से 17, कबीरधाम व नारायणपुर से 15 - 15, दंतेवाड़ा से 10, बस्तर व कोंडागांव से 09 - 09, जशपुर से 07, बेमेतरा से 03, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 02, अन्य जिले से 06 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।





ऐक्टिव केस की संख्या 24708 हुई





प्रदेश में अब तक कुल 47280 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिसमें से 22177 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 24708 हो गई हैं। वही कोरोना महामारी से आज 15 मरीजों की मौत हो गई, वही अब तक प्रदेश में कुल 395 मरीजों की जान जा चुकी हैं।


कोरोना रफ़्तार तेज : बलौदाबाजार जिले में आज 75 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 510

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी की रफ़्तार बहुत तेज हो गई हैं, लगातार नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की जा रही हैं। जिले में आज कोरोना के 75 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। वही आज 09 अमरीज़ों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए. जिले अब तक कुल 1252 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 735 मरीजों को डिस्चार्ज किये गए हैं. अभी तक कोरोना महामारी से कुल 08 व्यक्तियों की मौत हो चुकी हैं.





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने आज यहां बताया कि जिले में आज 75 नये मरीज़ों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सबसे ज्यादा 23 पॉजिटिव कसडोल विकासखण्ड से हैं। पलारी से 13 मरीज़, बलौदाबाजार से 11 मरीज़, भाटापारा और बिलाईगढ़ से 10-10 मरीज़ और सिमगा विकासखण्ड से आज 8 मरीज़ों की पहचान आज की गई है।





कसडोल विकासखंड से सर्वाधिक 23 पॉजिटिव केस





डॉ सोनवानी ने बताया कि कसडोल शहर के राम सागर पार से 4 मरीज़, पारस नगर वार्ड 5 से 3 मरीज़, इंदिरा कॉलोनी वार्ड 3 से 1 मरीज़ तथा बलार रोड से 1 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्रामीण इलाके से छेछर वार्ड 11 से 3, चिखली नीचे पारा से 3, कटगी से 3 तथा डतांग, रामपुर, पिकरी, मटिया, मुड़पार से एक-एक मरीज़ मिले हैं। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अन्तर्गत बलौदाबाजार शहर के मंगलम कॉलोनी से 1, यालेन्ट डिपार्टमेंट से 1, इंदिरा कॉलोनी से 3, समृद्धि कॉलोनी से 1, लवन नगर के वार्ड 1 से 1 एवं एक मरीज़ अन्य वार्ड से, ग्रामीण इलाके में दशरमा, सुनसुनिया एवं बरदा से 1-1 मरीज़ शामिल हैं। 





पलारी विकासखण्ड से 13 पॉजिटिव मरीज





पलारी विकासखण्ड के पलारी शहर के वार्ड 14 से 4 और वार्ड 1 बस्तिपारा से 1 मरीज़ शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अमेरा से 3, कोदवा से 2 तथा तेलासी, बिनौरी एवं खरतोरा संडी से 1-1 मरीज़ की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। भाटापारा शहर के स्टेशन वार्ड से 3 और सदर बाजार, सिटी थाना, नगरपालिका, महासती वार्ड एवं सदर वार्ड से 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव और सुरखी बस्ती एवं निपनिया से 1-1 मरीज़ शामिल हैं। सिमगा के बिजली कॉलोनी एवं वार्ड 12 से 2-2, हिरमी सुहेला से 2, सुहेला सीएचसी से 1 और हिरमी थाना से 1 मरीज़ शामिल हैं। बिलाईगढ़ के अंतर्गत नगर के  वार्ड 10 से 3, वार्ड 7 से 1 और ग्रामीण इलाके में खैरझिटी से 2 तथा रोहिना, पथरिया, लिमतरी एवं सूती उरकुली से 1-1 मरीज़ को रिपोर्ट धनात्मक आया है।





प्रदेश में कल मिले थे 2100 नए केस





छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. कल रविवार को एक दिन में 2100 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं.





छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रविवार रात 11.30 बजे मीडिया बुलेटिन जारी कर बताया कि कुल नए 2100 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें जिला रायपुर से से 711, बिलासपुर से 203, राजनांदगांव से 182, रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125 दुर्ग से 109, बस्तर से 86, जांजगीर-चांपा से 84, बलौदाबाजार से 53, दंतेवाड़ा से 48, बालोद से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर से 28, सरगुजा व कोण्डागांव से 26-26, कोरबा से 25, बेमेतरा से 24, कबीरधाम व गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 06-06, अन्य राज्य से 07 मरीज मिलने की पुष्टि की गई हैं. मिले पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है


छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले 2100 नए कोरोना पॉजिटिव, अब एक्टिव केस की संख्या 23685 हो गई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. कल रविवार को एक दिन में 2100 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं.





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 669541 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 45263 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक 21198 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 23685 मरीज हो गई हैं. कल रविवार को एक दिन में 24 मरीजों की मौत हुई वही प्रदेश में अब तक कुल 380 मरीजों की जान जा चुकी हैं.









छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रविवार रात 11.30 बजे मीडिया बुलेटिन जारी कर बताया कि कुल नए 2100 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें जिला रायपुर से से 711, बिलासपुर से 203, राजनांदगांव से 182, रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125 दुर्ग से 109, बस्तर से 86, जांजगीर-चांपा से 84, बलौदाबाजार से 53, दंतेवाड़ा से 48, बालोद से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर से 28, सरगुजा व कोण्डागांव से 26-26, कोरबा से 25, बेमेतरा से 24, कबीरधाम व गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 06-06, अन्य राज्य से 07 मरीज मिलने की पुष्टि की गई हैं. मिले पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है.






बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 19 नये मरीज़ों की हुई पहचान, एक मरीज़ की मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के रविवार को 19 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये। जबकि इतने ही संख्या में 19 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। वही कोरोना महामारी से एक मरीज मौत हुई, भाटापारा निवासी लगभग 50 वर्षीय एक मरीज़ की आज मौत हो गई। वह कोरोना सहित कई और बीमारियों से पीड़ित था। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना से 1 हज़ार 175 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 729 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव मरीज की संख्या 438 हो गई हैं, जिनका जिला कोविड अस्पताल बलौदाबाजार सहित संकरी, कसडोल और बिलाईगढ़ के कोविड केअर सेण्टरों में सफल इलाज़ चल रहा है। मौत की संख्या भी अब 8 हो गई है। 





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज़ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 19 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 12 मरीज़ बलौदाबाजार से हैं। कसडोल और पलारी विकासखण्ड से 3-3 मरीज और 1 मरीज़ भटापारा शहर से है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी से 1, लश न्यू कॉलोनी से 2, वैष्णव कॉलोनी से 1, सिविल लाइन से 1 तथा अन्य वार्ड से 2 मरीज़, अम्बुजा कॉलोनी से 4 और मिशन परसा भदेर से 1 मरीज़ शामिल है।





कसडोल के हदहापारा वार्ड 7 से 1, तहसील ऑफिस से 1, पारसनगर सेक्टर 2 से 1, भाटापारा के आदर्श कॉलोनी खोखली रोड से 1, पलारी विकासखण्ड के बघेल कॉलोनी पलारी से 1, सिंघोरा से 1 तथा रोहांसी वार्ड 16 से 1 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।


बलौदाबाजार जिले में आज कोरोना के रिकार्ड 77 मरीज़ों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 77 मरीजों की पहचान रविवार को की गई है। एक दिन में मिले मरीज़ों की संख्या के लिहाज से अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।  वहीं आज 19 मरीज़ों को इलाज़ के बाद आज छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक कोरोना से 1 हज़ार 148 मरीज़ संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 713 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। जिले में अब 428 मरीज़ों का इलाज कोविड अस्पताल और केयर सेण्टरों में चल रहा है।       





यह भी पढ़ें : प्रदेश में कोरोना से आज 14 की मौत, 1172 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान https://media24media.com/1172-new-corona-patients-identified-including-14-deaths-in-the-state-today/





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज मिले 77 मामलों में सबसे ज्यादा 23 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से हैं। इसके बाद बलौदाबाजार विकासखण्ड से 19, सिमगा से 12, बिलाईगढ़ से 8, पलारी से 8 और भाटापारा से 7 मरीज़ों की पहचान की गई है।





बलौदाबाजार शहर के अन्तर्गत एसबीआई बलौदाबाजार से 4, कृष्णायन कॉलोनी से 1, भैंसा पसरा से 1, शांतिनगर से 1 तथा अन्य वार्डों से 5 मरीज़ शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अन्तर्गत खमरिया (मरदा) से 1, पनगाव वार्ड 10 से 2, रवान अम्बुजा कॉलोनी से 1, लटुआ से जिला अस्पताल का कर्मचारी 1, भरसेली से 1 और शुक्लाभांठा से 1 मरीज़ शामिल है। 





कसडोल शहर में तहसील कार्यालय से 3, जीएडी कॉलोनी से 1, यूको बैंक के पीछे 1, सिरपुर रोड वार्ड 4 से 5, सेक्टर 2 से 4 मरीज़, वार्ड 2 से 1, वार्ड 9 डाकपारा से 2 तथा वार्ड 4 गुलाबबिहार पेट्रोल पम्प से 1 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कसडोल ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम छेछर में 1, सर्वा में 1, ठाकुरदिया में 1, चरोदा में 1 और दर्रा में 1 मरीज़ पॉजिटिव मरीज मिले है। बिलाईगढ़ के बांस उरकुली में 3, देवीरबोड में 4 और पवनी वार्ड 6 जे 1 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। 





भाटापारा शहर के सदर बाजार से 1, स्टेशन के पास से 1,  संजय वार्ड से 1, लक्ष्मी अपार्टमेंट खोलवा रोड से 1, ग्रामीण क्षेत्र के फरहदा से 2 और पथरिया से 1 मरीज़ पॉजिटिव मिले हैं। सिमगा के शहर के वार्ड 2 से 1, अल्ट्राटेक स्कूल हिरमी से 6, नयापारा हथबन्द से 3, सुहेला शासकीय स्कूल के पीछे 1, खंडवा से 1 मरीज़ प्राप्त हुए हैं। पलारी शहर के वार्ड 9 से 1 और 1 अन्य वार्ड से है। ग्रामीण क्षेत्र के अन्तर्गत लकड़िया से 2, गबोद से 2, कोसमन्दी से 1 और तेलासी से 1 मरीज़ के पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। सभी मरीज़ों के भर्ती की प्रक्रिया जारी है।


पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई एडिशनल SP के हुए तबादले, दुर्ग के एडिशनल एसपी लखन पाटले को मिला रायपुर, देखिये लिस्ट

No comments Document Thumbnail
रायपुर । छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए बड़े पैमाने पर एडिशनल एसपी का तबादला किया है। लखन पाटले को रायपुर की कमान मिली तो वहीं ओपी शर्मा को बस्तर भेजा गया है। कविलाश टंडन राजनांदगांव जाएंगे तो वहीं प्रज्ञा मेश्राम दुर्ग जाएंगी।

यह भी पढ़ें : –रायपुर में शिक्षक ने सहकर्मी महिला शिक्षिका के घर में घुसकर दुष्कर्म किया , शिक्षक गिरफ्तार

ये रही पूरी सूची-




यह भी पढ़ें : –लोगों को लुभा रहे तुंबा शिल्प के मनमोहक लैम्प : बस्तर अंचल में हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण

वाय.पी. सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वि.आ.शा. पुलिस मुख्यालय रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर, ओपी शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर, नेहा पांडेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. दुर्ग, कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा,

यह भी पढ़ें : –सुशांत के हाउस कीपर ने किया ये चौकाने वाला खुलासा, बताया 8 जून की रात रिया चक्रवर्ती ने…

दीपमाला कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर, उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यमंत्री छ.ग. रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर, गोरखनाथ बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, लखन पाटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर, रमा पटेल पुलिस अधीक्षक जोनल रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर, जयप्रकाश बढई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पुलिस मुख्यालय से डोंगरगढ़,

Balodabazar News : जिले में आज 24 कोरोना मरीज़ों की हुई पहचान, अब तक संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

कोरोना महामारी छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। कल मंगलवार को प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट हुआ था, कोरोना पॉजिटिव के 808 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। पाये गए मरीजों के संपर्क में आये लोंगो की जानकारी जुटाई जा रही हैं। शासन-प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी से बचाव के दिए जा रहे सुझावों को अपनाने की अपील लगातार की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Corona Vaccine : देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तीसरे चरण का परीक्षण आखिरी ह्यूमन ट्रायल आज से शुरू होगा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज रिकार्ड 24 नये कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीँ 7 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर वापस गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 तक पहुंच गई है। इनमें से 461 का इलाज हो चुका है। फिलहाल 109 मरीज़ों का उपचार जिला कोविड अस्पताल में चल रहा है। नये मरीज़ों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती का दावा- सुशांत की बहन प्रियंका ने नशे में मुझे गलत तरीके से छूआ, इसलिए सुशांत ने…

डॉ सोनवानी ने बताया की आज पॉजिटिव पाये गये मरीज़ों में भाटापारा शहर से 04, बलौदाबाजार शहर से 04, बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम सोनपुरी से 02, लवन नगर पंचायत के वार्ड 4 से पांच, कोनारी से 01, हिरमी सीमेंट से 1, बिलाईगढ़ विकासखण्ड के पवनी से 04, खैरा से 02 तथा टीपावन से 01 मरीज़ शामिल हैं।

भाटापारा शहर के 4 मरीजों में विधायक निवास से 01, धुरंधर वार्ड से 01, महावीर वार्ड से 01 व अन्य वार्ड से 01 मरीज मिले हैं। बलौदाबाजार शहर के 4 प्रकरणों में  सिटी कोतवाली से 01, इंदिरा कॉलोनी से 01 तथा 02 अन्य वार्डों से हैं।

Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 473 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

जिले में आज शाम 8 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें भाटापारा शहर से कुल 07 मरीज मिले हैं, जिसमें भाटापारा शहर के सदर बाजार में 02, स्टेशन वार्ड में 01 मरीज, नयागंज वार्ड में 01 मरीज, गांधी वार्ड में 02 मरीज, और मुंशी इस्माइल वार्ड से 01 मरीज शामिल हैं।

सिमगा विकासखण्ड के ग्राम बछेरा से 06 मरीज, बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम परसपाली से 02 मरीज व ग्राम करमंदी से 01 मरीज, बलौदाबाजार शहर सदर बाजार से 01 मरीज, कसडोल शहर से 01 मरीज व पलारी विकासखण्ड के ग्राम भवानीपुर से 01 मरीज मिले हैं। आज पाये गए मरीजों को उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। शासन प्रशासन की ओर से लगातार कोरोना महामारी से बचाव हेतु उपायों को बताया जा रहा हैं। दिए जा रहे निर्देशों को कड़ाई से पालन करने को कहा जा रहा हैं।

कल देर रात को बलौदाबाजार के कोकड़ी ग्राम से 02 मरीज और भाटापारा शहर से 01 मरीज मिला था।

यह भी पढ़ें : दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस की खुली पोल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

आज मिले सभी मरीज़ों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 473 तक पहुंच गई है। इनमें से इलाज़ के बाद 385 मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या अब 86 हो गई हैं। जिले में कोरोना महामारी से अभी तक 02 मरीजों की मौत से हुई हैं।

यह भी पढ़े : Mahasamund Road Accident: सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल

जिले में कल शनिवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मरीज़ों की पहचान की गई थी। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम चिरचिदा से 03 मरीज, अम्बुजा कॉलोनी से 01 मरीज, पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी से 06 मरीज व कसडोल विकासखंड के ग्राम खपराडीह से 01 मरीज मिले थे। पाये गए मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं।

Chhattisgarh Corona News Update : छत्तीसगढ़ में एक दिन में सर्वाधिक 10 कोरोना संक्रमित की मौत, कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने से बढ़ी चिंता

No comments Document Thumbnail
रायपुर। छत्तीसगढ़

प्रदेश में आज कोरोना महामारी से सर्वाधिक 10 मरीजों की मौत हो गई, वही अब तक कुल 87 लोगो की जान कोरोना महामारी से जा चुकी हैं। अभी-अभी कुल नए 80 कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें जिला रायपुर से 36 मरीज, जिला दुर्ग से 19 मरीज, बस्तर से 10 मरीज, राजनांदगांव, मुंगेली व सरगुजा से 03-03 मरीज, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बिलासपुर व रायगढ़ से 01-01 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट मेडिकल बुलेटिन जारी करके नए मरीज मिलने की पुष्टि की है।


यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : राज्य में कोरोना का कहर जारी, 298 नए पॉजिटिव मरीज मिले

प्रदेश में आज कुल 378 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव के कुल 11408 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 8319 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। वही आज 231 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 3002 हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : बलौदाबाजार में कोरोना ने ली मासूम बच्चे की जान, परिवार के 6 सदस्य पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शुक्रवार को रात्रि 9 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। जिसमें जिला रायपुर से 118, दुर्ग से 30, बिलासपुर से 28, कांकेर से 26, रायगढ़ से 17, राजनांदगांव से 16, बलौदाबाजार व नारायणपुर से 9, महसमुँद से 6, सूरजपुर-जशपुर-सुकमा से 5, जांजगीर व बस्तर से 4, कोरिया व गरियाबंद से 3, बालोद-बेमेतरा व दंतेवाड़ा से 2 और कोरबा -मुंगेली-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1-1 मरीज शामिल है.

रात्रि 9 बजे जारी बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए 359857 सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 11328 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 8309 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 2935 मरीज सक्रिय हैं. प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 84 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

Balodabazar News : जिले में अब लॉकडाऊन नहीं होगी, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में जारी लॉकडाऊन की मियाद 6 अगस्त के बाद आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान कल 7 अगस्त से कोरोना की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुये संचालित हो सकेंगी। दुकानें सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुली रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : प्रदेश में देर रात कोरोना के मिले 90 नए मरीज

जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बताया कि कोरोना महामारी का संकट अभी टला नहीं है। रोजाना बड़ी संख्या में प्रकरण सामने आ रहे हैं। इसलिये हम सभी को पहले से और ज्यादा सजग और सावधान रहने की जरूरत है। संक्रमण की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी की अहम भूमिका है। सभी को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें : सामने आई दिशा सालियान की मौत की वजह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा…

कोरोना महामारी से बचाव का यही एक प्रभावी उपाय है। लोगों में कोरोना के बचाव से सम्बंधित तमाम उपायों के बारे में पर्याप्त जागरूकता हो चुकी है। बावजूद इसके पालन नहीं किये जाने पर जान बुझकर कानून की उल्लंघन किये जाने के आरोप में कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने व्यापारियों को भी बगैर मास्क पहने सामान लेने आये ग्राहकों को सामग्री नहीं बेचने के निर्देश दिए हैं।

Godhan Nyay Yojna : किसान ने 15 दिन में गोबर बेच कर कमाया 44000 रूपये

No comments Document Thumbnail
महासमुंद । छत्तीसगढ़

खेती किसानी और पशुपालन करने वाले लिंगराज आज खुशी से झूम रहा है। यह खुशी उसे गोधन न्याय योजना के जरिए मिली है। महासंमुद जिले के दूरस्थ गांव छिबर्रा के रहने वाले और खेती किसानी के साथ पशुपालन का काम करने वाले लिंगराज ने गोधन न्याय योजना के शुभारंभ 20 जुलाई से 4 अगस्त तक 15 दिनों में 221 क्विंटल गोबर बेचा। आज किसान के खाते में 44200 रूपए आने की सूचना उसे मोबाइल पर  एसएमएस (अलर्ट टोन्स) से मिली। तो खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। लिंगराज ने सपने में भी नहीं सोचा था कि गोबर बेचने से 15 दिन में इतने पैसे मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh News : राजधानी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में राज्य शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

लेकिन यह सब मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की इस महात्वाकांक्षी योजना ने उसके और उसके जैसे हजारों पशुपालकों के सपने को साकार कर दिया। राज्य सरकार दो रूपये प्रतिकिलो की दर से गौठानों में पशुपालकों से गोबर खरीद रही है और वायदे के मुताबित 15 दिन के भीतर उसका भुगतान भी कर दिया। किसान गोपालक लिंगराज के पास खेती के अलावा 25 गाय है। जिसका दूध वह  आसपास के बाजार में बेचता है। लेकिन लाॅकडाउन के चलते उसका दूध ज्यादा नहीं बिक रहा था।  अब गोबर बेचने से उसकी दूध नहीं बिकने की भरपायी जरूर हो गयी है। इससे वह राहत महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Dhamtari News : अवैध प्लॉटिंग और रेत उत्खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार की ‘‘गोधन न्याय योजना‘‘ का हरेली पर्व 20 जुलाई को शुरूआत हुई थी। जिले में इस योजना के शुरू होने से अब तक  15 दिन के भीतर जिले के 84 गौठानों में 1635 किसान, पशुपालकों ने 45551क्विंटल गोबर बेचा (विक्रय) किया है । इक्यासी (81) गौठान समिति द्वारा इसके एवज में 911186 रूपए का भुगतान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा पब्लिक फायनेंसीयल मेनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) से सभी 1635 किसान, पशुपालक को किया गया है ।

पीएफएमएस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके द्वारा ई-पेमेन्ट सब्सिडी का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर (डीबीटी) से होता है। आपको बतादें कि जिले में 84 गौठानों में 78 ग्रामीण क्षेत्र के तथा 6 नगरीय निकाय क्षेत्र के है। इनमें अब तक  4 अगस्त कुल 1935 किसान, पशुपालक हितग्राहियों ने गोबर बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

रियलिटी चेक:- जनसंपर्क अधिकारी जिला महासमुन्द की ओर से जारी इस खबर के तथ्यों की पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि किसान लिंगराज ने पन्द्रह दिनों में 221 क्विंटल गोबर बेचा है।  जिसके एवज में उसे 2 रुपये प्रतिकिलो की दर से ऑनलाइन भुगतान किया गया है। चूंकि किसान के पास 25 मवेशी होने का खबर में उल्लेख है। जिसके अनुसार एक मवेशी प्रतिदिन करीब उनसठ किलो गोबर कैसे दे सकता है। जो आश्चर्यजनक और अविश्वसनीय है। इस संबंध में पूछने पर जनसंपर्क विभाग के महासमुन्द सहायक संचालक शशिरत्न पराशर का कहना हैं कि कृषि विभाग के उपसंचालक के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार खबर प्रसारित किया गया हैं। संभवतः किसान ने महीनेभर का गोबर एकत्र करके अथवा पड़ोसियों का भी गोबर को  मिलाकर बेचा होगा। 

Chhattisgarh News : राजधानी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में राज्य शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

No comments Document Thumbnail
रायपुर । छत्तीसगढ़

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतते हुए आयोजन किए जाएंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है। जिसके तहत भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जारी सभी निर्देशों का पालन एवं उपाय सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir Bhumipujan : राम हमारे मन में बसे हुए हैं : पीएम मोदी

जारी निर्देश के तहत स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह राजधानी रायपुर में स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा जहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहरण उपरांत पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जायेगी। मुख्यमंत्री के द्वारा जनता के नाम संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वछता कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी आदि का पालन करना अनिवार्य होगा।

इसी तरह जिला स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। इसके उपरांत पुलिस एवं नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वछता कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी आदि का पालन करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : रायपुर सेंट्रल जेल में फूटा कोरोना बम एक साथ मिले 16 पॉजिटिव, मंगलवार देर रात 93 नए कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील एवं जनपद स्तर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं होंगे। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में नगरीय निकाय के महापौर या अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य, जिला, ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में किसी भी स्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं को एकत्र नहीं किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। गणमान्य अतिथियों को भी सीमित संख्या में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक व्यवस्था में सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Dhamtari News : अवैध प्लॉटिंग और रेत उत्खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रदेश की राजधानी रायपुर एवं अन्य जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से शुरू होंगे। इसे देखते हुए रायपुर एवं अन्य जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय कार्यालयों को ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। सभी विभाग के कार्यालय प्रमुखों द्वारा उनके कार्यालय में ध्वजारोहरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात् राष्ट्रीय गान जन-गण-मन गाया जाएगा। सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.