Media24Media.com: #Chhattisgarh Corona

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Chhattisgarh Corona. Show all posts
Showing posts with label #Chhattisgarh Corona. Show all posts

Chhattisgarh Update : कोरोना से निपटने तैयारी तेज

No comments Document Thumbnail
रायपुर : बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिलासपुर के सभी निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों को कोविड सेंटर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिलासपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बी.एस. उइके ने बताया कि पहले चरण में निजी अस्पतालों के करीब दो सौ अस्सी बिस्तरों को सर्व-सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, महासमुंद जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामलों की तत्काल जांच और बेहतर सेवा देने के लिए फीवर क्लीनिक तथा ट्रू नाॅट प्रणाली का उन्नयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डाॅक्टर एस.पी. वारे ने बताया कि आगामी दो दिनों के भीतर कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच की सुविधा को और बेहतर बनाया जाएगा।




अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने किया प्रदर्शन



इधर, नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में कोरोना संक्रमण से एक और कर्मचारी की मौत होने और अस्सी से अधिक कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारी और कर्मचारी फेडरेशन ने आज प्रदर्शन किया। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इंद्रावती भवन में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यहां पांच हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी करते हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर इंद्रावती भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित कर चैदह दिनों के लिए इसे बंद कर दिया जाना चाहिए।




कोरिया में 8 दिसम्बर तक गतिविधियों पर रोक


कोरिया जिले के कलेक्टर एस.एन. राठौर ने नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र में आज से लेकर आठ सितंबर तक सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

वहीं, जांजगीर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक कर्मचारी के कोरोना पाॅजीटिव पाए जाने पर इस कार्यालय को पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

इस बीच, बस्तर जिला कलेक्टर ने जगदलपुर में धरमपुरा स्थित कोविड सेंटर में अव्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी तथा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही कोविड सेंटर की जरूरी सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।




कोरोना महामारी से निपटने को लेकर गंभीर नहीं- कौशिक 


इस बीच, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार कोरोना महामारी से निपटने को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की आधी-अधूरी तैयारियों के कारण अस्पतालों में मरीजों को रखने के लिए बिस्तरों की कमी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पहले स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार ने इस संबंध में जरूरी कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री कौशिक ने प्रदेश में कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है।

Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 34 नए मरीज की हुई पहचान, अब ऐक्टिव केस की संख्या 128 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की रफ्तार थमती नजर नही आ रही हैं वही जिले में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिले में आज कुल 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। आज शुरू में केवल 9 मरीज़ थे। अभी देर रात 25 नए मरीज मिलने की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गई हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : कोरोना रुकने का नाम नही ले रहा, प्रदेश में आज 557 पॉजिटिव सहित 06 की मौत, जानिए आंकड़े

आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार से 09 मरीज, कसडोल से 07 मरीज, भाटापारा से 06 मरीज, बिलाईगढ़ से 06 मरीज, पलारी से 05 मरीज व सिमगा से 01 मरीज मिले हैं।

अब तक जिले में कुल 630 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें 500 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वही 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी हैं। जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 128 हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : Unlock News : छत्तीसगढ़ में भीतर और अंतरराज्यीय आवाजाही पर ई-पास की जरूरत नहीं, जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में आज 557 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं, जिसमें जिला रायपुर से 215, रायगढ़ से 64, जांजगीर-चांपा से 48, राजनांदगांव से 41, बिलासपुर से 35, दुर्ग से 28, बस्तर से 17, महासमुंद से 15, कोरिया से 13, जशपुर व कांकेर से 10-10, बालोद से 08, कोरबा व कोण्डागांव से 07-07, बलौदाबाजार, सरगुजा व सूरजपुर से 06-06, नारायणपुर से 05, गरियाबंद व सुकमा से 04-04, मुंगेली व दन्तेवाड़ा से 02-02, धमतरी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बीजापुर व अन्य राज्य से 01-01 मरीज शामिल है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं 504 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,677 है।

Balodabazar News : जिले में आज 24 कोरोना मरीज़ों की हुई पहचान, अब तक संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

कोरोना महामारी छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। कल मंगलवार को प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट हुआ था, कोरोना पॉजिटिव के 808 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। पाये गए मरीजों के संपर्क में आये लोंगो की जानकारी जुटाई जा रही हैं। शासन-प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी से बचाव के दिए जा रहे सुझावों को अपनाने की अपील लगातार की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Corona Vaccine : देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तीसरे चरण का परीक्षण आखिरी ह्यूमन ट्रायल आज से शुरू होगा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज रिकार्ड 24 नये कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीँ 7 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर वापस गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 तक पहुंच गई है। इनमें से 461 का इलाज हो चुका है। फिलहाल 109 मरीज़ों का उपचार जिला कोविड अस्पताल में चल रहा है। नये मरीज़ों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती का दावा- सुशांत की बहन प्रियंका ने नशे में मुझे गलत तरीके से छूआ, इसलिए सुशांत ने…

डॉ सोनवानी ने बताया की आज पॉजिटिव पाये गये मरीज़ों में भाटापारा शहर से 04, बलौदाबाजार शहर से 04, बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम सोनपुरी से 02, लवन नगर पंचायत के वार्ड 4 से पांच, कोनारी से 01, हिरमी सीमेंट से 1, बिलाईगढ़ विकासखण्ड के पवनी से 04, खैरा से 02 तथा टीपावन से 01 मरीज़ शामिल हैं।

भाटापारा शहर के 4 मरीजों में विधायक निवास से 01, धुरंधर वार्ड से 01, महावीर वार्ड से 01 व अन्य वार्ड से 01 मरीज मिले हैं। बलौदाबाजार शहर के 4 प्रकरणों में  सिटी कोतवाली से 01, इंदिरा कॉलोनी से 01 तथा 02 अन्य वार्डों से हैं।

Chhattisgarh Corona News Update : छत्तीसगढ़ में आज कुल 285 नए पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई, प्रदेश में अब ऐक्टिव केस की संख्या 3243 हुई

No comments Document Thumbnail
रायपुर । छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 285 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. जिसमें जिला रायपुर से 101 मरीज, जिला दुर्ग से 37 मरीज, बिलासपुर से 30 मरीज, कांकेर से 24 मरीज, बलौदाबाजार से 18 मरीज, बलरामपुर से 11 मरीज, रायगढ़ व बस्तर से 09-09 मरीज, सरगुजा से 07 मरीज, राजनांदगांव व कोरबा से 06-06 मरीज, कोंडागांव से 05 मरीज, जांजगीर-चांपा, मुंगेली व सुकमा से 03-03 मरीज, बालोद, गरियाबंद, कोरिया, जशपुर व बीजापुर से 02-02 मरीज, बेमेतरा, दंतेवाड़ा व अन्य राज्य से 01-01 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।





यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 473 हुई

प्रदेश में आज कुल 285 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव के कुल 12148 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 8809 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। वही आज 227 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 3243 हो गई हैं। वही आज कोरोना महामारी से कुल 06 मरीजों की मौत हुई हैं. अब तक प्रदेश में कुल 96 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें : दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस की खुली पोल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ में कल देर रात कुल 61 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी, उसके साथ ही कल शनिवार को कुल 385 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी. देर रात मिले 61 नए कोरोना मरीजों में जिला रायपुर से 36 मरीज, जिला दुर्ग से 19 मरीज, बिलासपुर से 09 मरीज, बेमेतरा से 05 मरीज, दुर्ग से 04 मरीज, राजनांदगांव व बलौदाबाजार से 02-02 मरीज, कोरबा, जांजगीर-चांपा व कोरिया से 01-01 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Mahasamund Road Accident: सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल

कल शाम तक मिले मरीजों में 324 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. जिसमें रायपुर से 109, राजनांदगांव से 56, रायगढ़ से 19, बलौदाबाजार व सुकमा से 18, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 15, बस्तर से 14, बिलासपुर से 9, गरियाबंद व कांकेर 7, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 04-04, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 02-02, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर व अन्य राज्य से 01-01 मिले थे.

Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 473 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

जिले में आज शाम 8 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें भाटापारा शहर से कुल 07 मरीज मिले हैं, जिसमें भाटापारा शहर के सदर बाजार में 02, स्टेशन वार्ड में 01 मरीज, नयागंज वार्ड में 01 मरीज, गांधी वार्ड में 02 मरीज, और मुंशी इस्माइल वार्ड से 01 मरीज शामिल हैं।

सिमगा विकासखण्ड के ग्राम बछेरा से 06 मरीज, बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम परसपाली से 02 मरीज व ग्राम करमंदी से 01 मरीज, बलौदाबाजार शहर सदर बाजार से 01 मरीज, कसडोल शहर से 01 मरीज व पलारी विकासखण्ड के ग्राम भवानीपुर से 01 मरीज मिले हैं। आज पाये गए मरीजों को उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। शासन प्रशासन की ओर से लगातार कोरोना महामारी से बचाव हेतु उपायों को बताया जा रहा हैं। दिए जा रहे निर्देशों को कड़ाई से पालन करने को कहा जा रहा हैं।

कल देर रात को बलौदाबाजार के कोकड़ी ग्राम से 02 मरीज और भाटापारा शहर से 01 मरीज मिला था।

यह भी पढ़ें : दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस की खुली पोल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

आज मिले सभी मरीज़ों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 473 तक पहुंच गई है। इनमें से इलाज़ के बाद 385 मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या अब 86 हो गई हैं। जिले में कोरोना महामारी से अभी तक 02 मरीजों की मौत से हुई हैं।

यह भी पढ़े : Mahasamund Road Accident: सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल

जिले में कल शनिवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मरीज़ों की पहचान की गई थी। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम चिरचिदा से 03 मरीज, अम्बुजा कॉलोनी से 01 मरीज, पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी से 06 मरीज व कसडोल विकासखंड के ग्राम खपराडीह से 01 मरीज मिले थे। पाये गए मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं।

Chhattisgarh Corona News Update : छत्तीसगढ़ में अभी-अभी कुल 61 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, आज कुल 385 नए मरीज मिले

No comments Document Thumbnail
रायपुर। छत्तीसगढ़

प्रदेश में अभी-अभी कुल 61 नए कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें जिला रायपुर से 36 मरीज, जिला दुर्ग से 19 मरीज, बिलासपुर से 09 मरीज, बेमेतरा से 05 मरीज, दुर्ग से 04 मरीज, राजनांदगांव व बलौदाबाजार से 02-02 मरीज, कोरबा, जांजगीर-चांपा व कोरिया से 01-01 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट मेडिकल बुलेटिन रात्रि 10 बजे करके नए मरीज मिलने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें : Crime : छात्रा के साथ साथी छात्रों ने किया गैंगरेप, बनाया वीडियो

प्रदेश में आज कुल 385 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव के कुल 11855 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 8382 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। वही आज 263 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 3183 हो गई हैं।

 



यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : कोरोना का कहर जारी, छत्तीसगढ़ में आज 324 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि 8:30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 324 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमें रायपुर से 109 मरीज, राजनांदगांव से 56 मरीज, रायगढ़ से 19 मरीज, बलौदाबाजार व सुकमा से 18 मरीज, दुर्ग से 17 मरीज, कबीरधाम से 15 मरीज, बस्तर से 14 मरीज, बिलासपुर से 09 मरीज, गरियाबंद व कांकेर 07 मरीज, नारायणपुर से 05 मरीज मिले हैं. वहीं 263 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है.

यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल मरीजों की संख्या 452 हुई

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए 366957 सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 11743 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 8582 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 3072 मरीज सक्रिय हैं. प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 89 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल मरीजों की संख्या 452 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

जिले में आज शाम 7:30 बजे तक कोरोना  पॉजिटिव के 11 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम चिरचिदा से 03 मरीज, अम्बुजा कॉलोनी से 01 मरीज हैं। पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी से 06 मरीज व कसडोल विकासखंड के ग्राम खपराडीह से 01 मरीज मिले हैं। आज पाये गए मरीजों को उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Amazing : गोबर चोरीकर ले गए चोर, गौठान समिति में दर्ज हुई शिकायत

आज मिले सभी मरीज़ों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 452 तक पहुंच गई है।इनमें से इलाज़ के बाद 385 मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या अब 65 हो गई हैं। जिले में कोरोना महामारी से अभी तक 02 मरीजों की मौत से हुई हैं। वही आज जिला कोविड हॉस्पिटल से 12 मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौटे है।

यह भी पढ़ें : गधी के दूध की डेयरी, 7000 रुपए लीटरमिल रहा भाव

बलौदाबाजार जिले में कल कोरोना पॉजिटिव के 06 मरीज़ों की पहचान की गई थी। जिसमें से 4 मरीज बलौदाबाजार नगर से थे। इसमें से एक मरीज कृष्णा कॉलोनी, दूसरा मरीज कान्हा विहार, तीसरा मरीज न्यू बस स्टैंड के पास एवं चौथा मरीज लोहिया नगर में मिले थे एवं पाँचवा मरीज सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रावन से थे। साथ ही कल जिला कोविड हॉस्पिटल में एक संक्रमित मरीज की मृत्यु हुई थी। जिसकी पुष्टि जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने किया था।

Chhattisgarh Corona News Update : छत्तीसगढ़ में एक दिन में सर्वाधिक 10 कोरोना संक्रमित की मौत, कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने से बढ़ी चिंता

No comments Document Thumbnail
रायपुर। छत्तीसगढ़

प्रदेश में आज कोरोना महामारी से सर्वाधिक 10 मरीजों की मौत हो गई, वही अब तक कुल 87 लोगो की जान कोरोना महामारी से जा चुकी हैं। अभी-अभी कुल नए 80 कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें जिला रायपुर से 36 मरीज, जिला दुर्ग से 19 मरीज, बस्तर से 10 मरीज, राजनांदगांव, मुंगेली व सरगुजा से 03-03 मरीज, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बिलासपुर व रायगढ़ से 01-01 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट मेडिकल बुलेटिन जारी करके नए मरीज मिलने की पुष्टि की है।


यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : राज्य में कोरोना का कहर जारी, 298 नए पॉजिटिव मरीज मिले

प्रदेश में आज कुल 378 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव के कुल 11408 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 8319 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। वही आज 231 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 3002 हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : बलौदाबाजार में कोरोना ने ली मासूम बच्चे की जान, परिवार के 6 सदस्य पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शुक्रवार को रात्रि 9 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। जिसमें जिला रायपुर से 118, दुर्ग से 30, बिलासपुर से 28, कांकेर से 26, रायगढ़ से 17, राजनांदगांव से 16, बलौदाबाजार व नारायणपुर से 9, महसमुँद से 6, सूरजपुर-जशपुर-सुकमा से 5, जांजगीर व बस्तर से 4, कोरिया व गरियाबंद से 3, बालोद-बेमेतरा व दंतेवाड़ा से 2 और कोरबा -मुंगेली-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1-1 मरीज शामिल है.

रात्रि 9 बजे जारी बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए 359857 सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 11328 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 8309 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 2935 मरीज सक्रिय हैं. प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 84 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

Chhattisgarh Corona News Update : हुआ कोरोना विस्फोट, अभी-अभी कोरोना पॉजिटिव के 88 नए मरीजों की हुई पहचान, छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को कुल 483 नए मरीज मिले

No comments Document Thumbnail
रायपुर । छत्तीसगढ़

अभी-अभी कुल नए 88 कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिसमें जिला बिलासपुर से 28 मरीज, बस्तर से 22 मरीज, रायपुर से 19 मरीज, कोंडागांव से 09 मरीज, कांकेर से 08 मरीज व सुकमा से 02 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट मेडिकल बुलेटिन जारी करके नए मरीज मिलने की पुष्टि की है।

[caption id="attachment_3409" align="alignnone" width="300"] छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन[/caption]

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : फिर फूटा कोरोना बम, आज छत्तीसगढ़ में 395 नए कोरोना मरीजों की पहचान, 6 मरीजों की हुई मौत

प्रदेश में आज कुल 483 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव के कुल 11020 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 8088 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। वही आज 217 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 2855 हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarhi Teej Parv : तीज त्योहार पर रोका-छेका, गांव-गांव में करा रहे मुनादी – Video

कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि 8:30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. प्रदेश में 395 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वहीं 217 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. और 6 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई है. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2767 है.

यह भी पढ़ें : Lockdown Over : कल से खुलेगी राजधानी में सभी दुकानें ,कुछ शर्तों पर देना होगा ध्यान,कलेक्टर का आदेश जारी

राजधानी रायपुर में आज 174 नये केस अभी तक सामने आये हैं। इसमें से 41 तो सिर्फ रायपुर सेंट्रल जेल से मिले हैं, जहां 39 कैदी और 2 सहायक जेलर कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। दुर्ग से 53, बिलासपुर से 37, राजनांदगांव से 31, रायगढ़ से 19, नारायणपुर से 12, जांजगीर से 09, कोरबा व बलरामपुर से 8, गरियाबंद से 7, बालोद महासमुंद से 3, धमतरी, बलौदाबाजार से 2, बेमेतरा-सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल है. और 6 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई है.
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.