Media24Media.com: #भीषण सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भीषण सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label #भीषण सड़क हादसा. Show all posts

भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल

No comments Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के पाली क्षेत्र में आज बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 6 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।


मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेंदूपत्ता गोदाम के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे में घायल 6 यात्रियों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और बाधित यातायात को सामान्य कराया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

 CG Accident : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे National Highway 130 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार यह हादसा Simga थाना क्षेत्र के Darchura Village के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बस, 16 घायल, 11 की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्री पारा के पास बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है।


यह दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और कम दृश्यता को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही नेशनल हाइवे पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

CG NEWS : भीषण सड़क हादसा - PSC की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत, चार गंभीर

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। कोनी–सेंदरी रोड पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में PSC की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार में दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे फिसल गई और तीन बार पलटते हुए जंगल की झाड़ियों में जा धंसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई। यह दुर्घटना कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह चौक के पास हुई।


रतनपुर जाने के दौरान हुआ हादसा

मृत छात्रों की पहचान ईशु रत्नाकर (26), ग्राम खरकेना, डभरा ब्लॉक, सक्ती जिला और भास्कर राजपूत (22) जैतपुरी, बेमेतरा के रूप में हुई है। दोनों बिलासपुर में रहकर PSC की तैयारी कर रहे थे।

रविवार की रात ईशु अपने दोस्तों

अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत के साथ कार OD 15 M 4400 से भोजन करने रतनपुर रोड की ओर निकला था। कार ईशु चला रहा था।

तुर्काडीह चौक के पास कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलटते-पलटते झाड़ियों में जा लगी। हादसे के बाद कार का ढांचा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

  • दो की मौत, चार घायल
  • ईशु रत्नाकर और भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत
  • बाकी चार मित्र गंभीर घायल, इलाज जारी

सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे ने शहर को झकझोर दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.