Media24Media.com: CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बस, 16 घायल, 11 की हालत गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बस, 16 घायल, 11 की हालत गंभीर

Document Thumbnail

 बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्री पारा के पास बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है।


यह दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और कम दृश्यता को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही नेशनल हाइवे पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.