Media24Media.com: #गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label #गिरफ्तार. Show all posts

रायपुर में पैसे के विवाद ने ली जान, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, 27 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली कि रावतपुरा फेस-02 स्थित सांई मंदिर के पास एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। घायल युवक की पहचान अजय अग्रवाल (34 वर्ष) के रूप में हुई, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि वारदात के पीछे डोमेश्वर देवांगन का हाथ है, जो कंस्ट्रक्शन का काम करता है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी डोमेश्वर देवांगन ने मृतक के लिए कंस्ट्रक्शन का काम किया था। इसी काम के भुगतान को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था, जिसे मृतक देने से इनकार कर रहा था।

घटना वाले दिन सुबह आरोपी पैसे लेने मृतक के घर पहुंचा, लेकिन रकम नहीं मिलने पर वह बाहर इंतजार करने लगा। जैसे ही अजय अग्रवाल घर से बाहर निकले, आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से उनके पेट में वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

आरोपी डोमेश्वर देवांगन (18 वर्ष, निवासी चांगोरभाठा, थाना डी.डी.नगर, रायपुर) को हिरासत में लेकर टिकरापारा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह बघेल, डी.डी.नगर थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र यादव, उपनिरीक्षक अतुलेश राय (एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट) सहित दोनों थानों के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक प्रक्रिया की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद को हिंसा में बदलने से पहले कानून का सहारा लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

गरियाबंद अश्लील डांस मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी भी निलंबित

No comments Document Thumbnail

 गरियाबंद। जिले में आयोजित एक कथित अश्लील कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40) और उमेश यादव (25) शामिल हैं। सभी आरोपियों को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मामले में पुलिस का कहना है कि, कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। लापरवाही बरतने के आरोप में अब तक तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

इसके अलावा मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ भी आज से जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गतिविधियों और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है और आगे और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

51 हजार की मदिरा एवं 4 लाख वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। दुर्ग जिले के आबकारी विभाग की वृत्त-भिलाई क्रमांक-03 की टीम ने आज प्रातः गश्त के दौरान प्राप्त सूचना पर ने त्वरित विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनदीप सिंह भाटिया, निवासी नेहरू नगर चौक, भिलाई के कब्जे से 51 हजार रूपए मूल्य की अवैध रूप से परिवहन की जा रही मदिरा और स्विफ्ट कार जब्त की। इस मामले में आरोपी मनदीप सिंह भाटिया को भी गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु अधिकृत 12 नग बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की तथा 48 नग बोतल मैक्डॉवेल नं. 1 व्हिस्की, कुल 45 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी बाजार कीमत 51,840 रूपए आँकी गई है, जब्त की गई। साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त एक लाल रंग की स्विफ्ट कार (सीजी 08 एफ 5491) भी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रूपए है। इस प्रकार कुल लगभग 4,51,840 रूपए मूल्य की मदिरा एवं वाहन जब्त किया गया।

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, भूपेन्द्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक डी.पी. पटेल, आरक्षक संदीप तिर्की, सुश्री चितेश्वरी धु्रव एवं दुर्गेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


धमतरी में चाकूबाजी से तीन युवकों की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मथुरा मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबे पर रायपुर के तीन पेटी कॉन्ट्रैक्टर – नितिन तांडी, सुरेश टांडी और आलोक सिंह – पर चाकुओं से हमला कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी गई।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक काम के सिलसिले में धमतरी आए हुए थे। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। बढ़ती चाकूबाजी की घटनाएं जिले में कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही हैं।

शराब के नशे में कार चालक ने 12 लोगों को कुचला, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 पुणे के सदाशिव पेठ इलाके में भावे स्कूल के पास एक पर्यटक टैक्सी ने राहगीरों को टक्कर मार दी, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। घायलों में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा की तैयारी कर रहे कई छात्र शामिल हैं। यह घटना इलाके में एक चाय की दुकान के पास शाम करीब 7 बजे हुई।


पुणे सिटी पुलिस के अनुसार, वाहन ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। जोन 1 के पुलिस उपायुक्त निखिल पिंगले ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बिबवेवाड़ी निवासी 27 वर्षीय चालक जयराम मुले ने घटना के समय शराब पी रखी थी। उस समय वाहन में एक सह-यात्री भी था।

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर और वाहन मालिक दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने कार चालक जयराम शिवाजी मुले (27) और कार में बैठे उसके दोस्त राहुल गोसावी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मेडिकल जांच के लिए ससून अस्पताल ले जाया गया है।

इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में मालशिरस सोलापुर निवासी अविनाश दादासाहेब फाल्के (30), प्रथमेश पांडुरंग पतंगे (26), संदीप सुनील खोपड़े (28), सोनाली सुधाकर घोलवे (30), मंगेश आत्माराम सुरवसे (33) के साथ ही अमित अशोक गांधी (45), समीर श्रीपद भाक्लिकर (45), सोमनाथ केशव मेरुकर (28) और प्रशांत ब्रह्मदेव बंडगर (30) शामिल हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.