Media24Media.com: रायपुर में पैसे के विवाद ने ली जान, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर में पैसे के विवाद ने ली जान, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, 27 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली कि रावतपुरा फेस-02 स्थित सांई मंदिर के पास एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। घायल युवक की पहचान अजय अग्रवाल (34 वर्ष) के रूप में हुई, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि वारदात के पीछे डोमेश्वर देवांगन का हाथ है, जो कंस्ट्रक्शन का काम करता है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी डोमेश्वर देवांगन ने मृतक के लिए कंस्ट्रक्शन का काम किया था। इसी काम के भुगतान को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था, जिसे मृतक देने से इनकार कर रहा था।

घटना वाले दिन सुबह आरोपी पैसे लेने मृतक के घर पहुंचा, लेकिन रकम नहीं मिलने पर वह बाहर इंतजार करने लगा। जैसे ही अजय अग्रवाल घर से बाहर निकले, आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से उनके पेट में वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

आरोपी डोमेश्वर देवांगन (18 वर्ष, निवासी चांगोरभाठा, थाना डी.डी.नगर, रायपुर) को हिरासत में लेकर टिकरापारा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह बघेल, डी.डी.नगर थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र यादव, उपनिरीक्षक अतुलेश राय (एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट) सहित दोनों थानों के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक प्रक्रिया की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद को हिंसा में बदलने से पहले कानून का सहारा लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.