Media24Media.com: #कस्टम मिलिंग घोटाले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कस्टम मिलिंग घोटाले. Show all posts
Showing posts with label #कस्टम मिलिंग घोटाले. Show all posts

शराब घोटाला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड पूरी, अदालत में पेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि पूरी हो गई। उन्हें सोमवार को एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया। इसी दौरान कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी दीपेन चावड़ा को भी अदालत में पेश किया गया।


ईओडब्ल्यू ने चैतन्य बघेल को 13 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इससे पहले ईडी ने उन्हें 18 जुलाई को भिलाई स्थित उनके आवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया था।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि इस घोटाले से राज्य को करीब 2,500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और चैतन्य बघेल को इसमें से 16.70 करोड़ रुपए का फायदा मिला। उन्होंने यह रकम अपनी रियल एस्टेट कंपनियों और प्रोजेक्ट्स में लगाई, जिसमें नकद भुगतान और बैंक प्रविष्टियों के जरिए लेन-देन शामिल था।

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ मिलकर विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदने के नाम पर अप्रत्यक्ष रूप से 5 करोड़ रुपए भी प्राप्त किए।

इससे पहले ईडी कई बड़े अधिकारियों और नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, आईटीएस अरुणपति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री एवं विधायक कवासी लखमा शामिल हैं। फिलहाल जांच जारी है।

कस्टम मिलिंग स्कैम: ईडी की बड़ी कार्रवाई, नेताओं–अधिकारियों तक पहुँच सकती जांच

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। ₹140 करोड़ से अधिक के कस्टम मिलिंग घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की छह सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में सवार होकर हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर पहुँची और दबिश दी। टीम रावटे से पूछताछ कर रही है तथा घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।


10 जिलों में एक साथ रेड

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में प्रदेश के 10 जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। इससे पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और ईडी ने मुख्य आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था।

कैसे हुआ घोटाला?

आरोप है कि कस्टम मिलिंग के भुगतान में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया। बिल पास कराने के लिए मिलर्स से ₹20 प्रति क्विंटल वसूला जाता था और केवल पैसा देने वालों को ही भुगतान मिलता था।

ईडी की चार्जशीट

इस मामले में ईडी पहले ही 3500 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश कर चुकी है, जिसमें 35 पन्नों की समरी भी शामिल है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: टुटेजा-ढेबर जेल से फिर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा और व्यवसायी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। विशेष अदालत ने दोनों को 14 जुलाई तक EOW की रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।


EOW के अनुसार, इस घोटाले में टुटेजा और ढेबर की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद बुधवार को दोनों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दोनों पहले से ही छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में जेल में बंद हैं।

ईओडब्ल्यू अब रिमांड के दौरान कस्टम मिलिंग घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी। इस घोटाले में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है।

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: राजशेखर पुराणिक गिरफ्तार

इधर, तेंदूपत्ता बोनस गबन मामले में भी EOW ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए राजशेखर पुराणिक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिए जाने वाले बोनस की राशि में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की थीं। उनसे भी पूछताछ जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.