Media24Media.com: #आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #आरोपी गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label #आरोपी गिरफ्तार. Show all posts

शादी से मुकरा प्रेमी, युवती ने दी जान; आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 बलौदाबाजार। जिले के गिरौदपुरी क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ा एक दुखद मामला सामने आया है, जहां शादी का वादा कर संबंध बनाने के बाद मुकर जाने पर आहत युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी अजय टंडन (31) निवासी ग्राम बलौदा (हसुवा), थाना गिधौरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को प्रेम संबंध में रखकर शादी का भरोसा दिलाया था। 25 जनवरी 2026 को युवती ने उसे अपने घर बुलाकर विवाह की बात कही, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया और वहां से चला गया। इस घटना से मानसिक रूप से आहत युवती ने अपनी कलाई काट ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया।

परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को कसडोल होते हुए बलौदाबाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर गिरौदपुरी चौकी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह घटना प्रेम संबंधों में धोखे के गंभीर परिणामों की ओर संकेत करती है।

Chhattisgarh : आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती होने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा स्थित एक बालिका आवासीय विद्यालय से गंभीर मामला सामने आया है। यहां 10वीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।


स्वास्थ्य जांच के दौरान चिकित्सकों द्वारा गर्भ की पुष्टि किए जाने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

मामले के सामने आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय स्तर पर पढ़ाई करने वाला युवक बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

इस संबंध में सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मामला सामने आने के बाद तत्काल जांच कराई गई और अपराध दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए संस्थानों में परामर्श कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या केवल परामर्श कार्यक्रम पर्याप्त होंगे, या फिर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की आवश्यकता है।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर आज शुक्रवार को सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्लेटफॉर्म नंबर 7 से पकड़े गए आरोपियों के पास से 18 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 2 लाख 88 हजार रुपये आंकी गई है।


पुलिस के मुताबिक, गुढ़ियारी थाना पुलिस को रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजा किस राज्य से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।

सरकारी डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख हड़पे, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। सरकारी डॉक्टर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला दुर्ग जिले में सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी विकास चंद्राकर (39) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार, अंजोरा निवासी सचिन मालगी (43) ने 29 अगस्त 2025 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी विकास चंद्राकर ने सरकारी डॉक्टर के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग समय पर कुल 20 लाख रुपये ले लिए।

न नौकरी लगी, न पूरी रकम लौटी

शिकायतकर्ता के अनुसार, रकम लेने के बाद भी आरोपी न तो नौकरी दिला सका और न ही पूरी राशि वापस की। प्राथमिक जांच में मामला धोखाधड़ी का पाए जाने पर सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मई 2023 में उसने डॉक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए थे।

चेक दिए, लेकिन जानबूझकर कराए बाउंस

आरोपी ने बताया कि नौकरी नहीं लग पाने पर उसने 8 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में पीड़ित सचिन मालगी और उसकी पत्नी कीर्ति पटानी के खातों में वापस किए। शेष 13 लाख रुपये लौटाने के लिए आरोपी ने भारतीय स्टेट बैंक के अपने खाते से 5 लाख और 8 लाख रुपये के दो चेक दिए, लेकिन खाते में जानबूझकर पे-ऑप्शन सक्रिय नहीं कराया, जिससे दोनों चेक बाउंस हो गए।

महासमुंद निवासी आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के कृत्य को गंभीर मानते हुए विधिवत कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी विकास चंद्राकर महासमुंद जिले का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस का बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 भिलाई। दुर्ग पुलिस ने साइबर वित्तीय अपराधों को अंजाम देने वाले म्यूल अकाउंट गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 78 एटीएम और क्रेडिट कार्ड, 21 चेकबुक, 18 पासबुक और 16 कंपनियों के सिम कार्ड जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने बताया कि 30 दिसंबर को मोबाइल दुकानदार अविनाश दुबे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी लोकेश जाधव उर्फ लक्की (35), बोरसी दुर्ग निवासी, ने अपने भाई के नाम पर बाहर से रुपये आने का हवाला देकर शिकायतकर्ता को लालच दिया और 20 हजार रुपये की रकम के एवज में उसके दो बैंक खाते अपने कब्जे में ले लिए।

खातों के दुरुपयोग और एक खाता फ्रीज होने पर संदेह होने पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के कल्याण भागने की फिराक में दुर्ग बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और तलाशी में पुलिस को बड़ी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज एवं डिजिटल सबूत मिले। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरोह इन खातों का इस्तेमाल साइबर और वित्तीय अपराधों में कर रहा था। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और जांच जारी है।

रात में आगजनी की साजिश, व्यापारी की कार पेट्रोल डालकर जलाई, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

No comments Document Thumbnail

 कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात व्यापारी की कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना में शामिल तीन युवकों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।


पुलिस के अनुसार, दर्री मुख्य मार्ग पर आशीष अग्रवाल की थोक राशन की दुकान है। मंगलवार को दुकान बंद होने के कारण उन्होंने अपनी कार दुकान के बाहर खड़ी की थी। देर रात तीन युवक पैदल मौके पर पहुंचे। इनमें से एक युवक ने डिब्बे से कार पर पेट्रोल छिड़का और माचिस से आग लगा दी। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की नजर पड़ने पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कार मालिक भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि घटना को अंजाम देने वाले युवक दुकान में पूर्व में काम कर चुके थे और किसी विवाद के चलते उन्होंने यह वारदात की।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रामसागर पारा निवासी शिव बंजारे उर्फ दिल्ली (23 वर्ष) और चंदन गोड (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वहीं संतोष केवट उर्फ मोटू की तलाश जारी है। फुटेज में आरोपी दुकान संचालक को धमकाते और गाली-गलौज करते भी नजर आ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी चंदन गोड आदतन अपराधी है और पूर्व में भी कई वारदातों में शामिल रहा है। वह मुंबई में रह रहा था और कुछ माह पहले ही कोरबा लौटा था।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.