Media24Media.com: Chhattisgarh : आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती होने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती होने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा स्थित एक बालिका आवासीय विद्यालय से गंभीर मामला सामने आया है। यहां 10वीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।


स्वास्थ्य जांच के दौरान चिकित्सकों द्वारा गर्भ की पुष्टि किए जाने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

मामले के सामने आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय स्तर पर पढ़ाई करने वाला युवक बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

इस संबंध में सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मामला सामने आने के बाद तत्काल जांच कराई गई और अपराध दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए संस्थानों में परामर्श कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या केवल परामर्श कार्यक्रम पर्याप्त होंगे, या फिर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की आवश्यकता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.