Media24Media.com: शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो साल तक देता रहा भरोसा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो साल तक देता रहा भरोसा

Document Thumbnail

 रायगढ़। शादी का वादा कर महिला से कथित तौर पर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में फरार आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दबिश देकर आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


2024 में हुई थी मुलाकात, शादी का दिया था भरोसा

पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय महिला ने 3 नवंबर 2026 को महिला थाना रायगढ़ में ग्राम भाठनपाली निवासी प्रवीण कुमार प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2012 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। इसके बाद वर्ष 2024 में उसकी पहचान आरोपी से हुई। बातचीत बढ़ने के साथ आरोपी का चक्रधरनगर स्थित उसके किराये के मकान में आना-जाना शुरू हो गया।

पीड़िता का आरोप है कि 4 दिसंबर 2024 को आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह अलग-अलग मौकों पर विवाह का वादा करता रहा और इसी भरोसे में महिला का कथित रूप से शारीरिक शोषण करता रहा।

शादी से मुकरा, विरोध करने पर धमकाने का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी 2026 को आरोपी उसके घर पहुंचा था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसे धमकी भी दी गई।

शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गांव में छिपे होने की मिली सूचना, पुलिस ने दी दबिश

पुलिस के मुताबिक, अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश में महिला थाना और जूटमिल पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई थीं। संभावित ठिकानों पर निगरानी रखने के साथ मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया था।

इसी बीच पुलिस को आरोपी के ग्राम भाठनपाली में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.