Media24Media.com: महासमुंद में धान खरीदी के दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन, पहले दिन 2116 मीट्रिक टन धान की खरीदी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में धान खरीदी के दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन, पहले दिन 2116 मीट्रिक टन धान की खरीदी

Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरे प्रदेश सहित महासमुंद जिले में प्रारंभ हो गया है। जिले में धान खरीदी के पहले दिन किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसान अपनी सुविधा के अनुसार उपार्जन केंद्रों में समितियों के माध्यम से तथा मोबाइल ऐप टोकन तुहर हाथ के जरिए धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। जिले में धान खरीदी के पहले दिन कुल 573 किसानों से कुल 2116.56 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।


इसी क्रम में धान खरीदी के दूसरे दिन भी किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। दूसरे दिन कुल 960 किसानों ने धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया। इन किसानों द्वारा 170 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 3887.10 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जारी टोकन में से 222 किसानों ने समिति के माध्यम से तथा 738 किसानों ने टोकन तुहर हाथ मोबाइल ऐप के जरिए टोकन कटाया गया।

शासन के मंशानुरूप कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन व्यवस्था को सरल बनाया गया है, जिससे किसान समिति में जाकर अथवा घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक भीड़ से बचाव के साथ ही किसानों को समय की बचत और सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, धान की गुणवत्ता का परीक्षण, तौल एवं अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.