Media24Media.com: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी काल! पेड़ से टकराकर 50 मीटर दूर पलटी कार, 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी काल! पेड़ से टकराकर 50 मीटर दूर पलटी कार, 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Document Thumbnail

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कटघोरा-बांकी मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। पेड़ से टकराने के बाद स्कॉर्पियो करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गई।


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के स्कॉर्पियो में सवार होकर दो युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कटघोरा-बांकी मार्ग पर वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर के बाद वाहन उछलकर कुछ दूरी पर पलट गया।

हादसे में रूपेश पटेल की मौत, आर्यन गोंड गंभीर

दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार 18 वर्षीय रूपेश पटेल की मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन की हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों युवकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

स्कॉर्पियो कैसे हुई अनियंत्रित, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है, हालांकि वाहन अनियंत्रित किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.