Media24Media.com: 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी और विधानसभा सत्र की तैयारियों पर रहेगा फोकस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी और विधानसभा सत्र की तैयारियों पर रहेगा फोकस

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगी। इसमें आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों के साथ प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों और विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है।


शीतकालीन सत्र की तारीखों के ऐलान के बाद होने जा रही इस कैबिनेट बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में सदन के भीतर सरकार की रणनीति, सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले संभावित विधायी विषयों और विभागीय कार्ययोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श होगा।

इसके अलावा प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था, किसानों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा भी चर्चा का हिस्सा बन सकती है। विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल विचार कर सकता है। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन विषयों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य शामिल होंगे। बैठक के फैसलों पर प्रदेश के किसानों, कर्मचारियों और आम लोगों की नजरें रहेंगी। अब देखना होगा कि कैबिनेट किन प्रस्तावों को मंजूरी देती है और प्रदेश के हित में कौन से नए फैसले सामने आते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.