Media24Media.com: लोक संस्कृति का अनूठा संगम: बीकेबाहरा में धूमधाम से निकली ईशर-गौरा की भव्य बारात

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लोक संस्कृति का अनूठा संगम: बीकेबाहरा में धूमधाम से निकली ईशर-गौरा की भव्य बारात

Document Thumbnail

 खल्लारी-बागबाहरा । ग्राम बीकेबाहरा में लोक आस्था और पारंपरिक संस्कृति के प्रतीक ईशर-गौरा विवाह उत्सव को अत्यंत धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। नरक चतुर्दशी से शुरू हुए इस पावन तिहार में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मिट्टी से भगवान गौरा-गौरी, नंदी और भीमसेन की आकर्षक प्रतिमाएं बनाई गईं। भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें ग्रामीण छत्तीसगढ़ी लोक वाद्यों की मधुर धुन पर रातभर थिरके। अगले दिन सुबह तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।


आयोजन के संबंध में संयुक्त रूप से सामाजिक संदेश देते हुए गोंड़ समाज युवा प्रभाग के अध्यक्ष हेमंत छैदैहा, भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख द्रोण पटेल और मनोहर नेताम ने कहा कि......

"गौरी-गौरा के ए पावन तिहार ह हमर समाज ला एक सूत्र मा पिरोथे। आओ जम्मो सामाजिक जन मिलके अपन संस्कृति ला आगू बढ़ावन। 'गौरी-गौरा...' की यह पावन और ऐतिहासिक लोक-परंपरा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति के साथ हमारे समाज की सामूहिक चेतना, समरसता और अटूट एकता का जीवंत प्रमाण है। मिट्टी के गौरा-गौरी का यह पूजन हमें अपनी मिट्टी, अपनी जड़ों और लोक-विरासत से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। गौरी-गौरा की भक्ति साहस, खुशहाली और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करती है। युवाओं के कुशल नेतृत्व और ग्रामीणों के अनुकरणीय सहयोग से यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा।"


इस भव्य महाउत्सव में जनपद सदस्य बलराम ध्रुव, सरपंच खेमराज साहू, मनोहर ध्रुव, हरिश पक्षीराज, पंचूराम मरई, हनुमान सिंह नेताम, थानेश्वर मरई , कुमार सिंह , संतोष, गंगाराम छैदैहा, योगेश (शिवा) लेखराम ,नीलू, पुष्कर पटेल, हेमंत ठाकुर,नंदनी,कलाबाई,जानकी,बिरझा सोनबाई इंद्रोतीन परमीला दुकलहीन बाई ध्रुव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.