Media24Media.com: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में लगाई आग, ढाका में देसी बम धमाकों से दहशत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में लगाई आग, ढाका में देसी बम धमाकों से दहशत

Document Thumbnail

 ढाका। बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा की चपेट में है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की ओर से 19 नवंबर को देशव्यापी लॉकडाउन के आह्वान के बीच राजधानी ढाका समेत कई शहरों में बम धमाकों और आगजनी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ी घटना चटगांव में सामने आई, जहां अज्ञात लोगों ने पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इन घटनाओं में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं।


पिछले कुछ दिनों से जारी हिंसा में राजनीतिक दलों के कार्यालयों, नेताओं के घरों, वाहनों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। हालात को देखते हुए सरकार ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवानों की तैनाती भी की गई है।

यूनुस के पुश्तैनी घर और ग्रामीण बैंक की शाखाओं में आगजनी

चटगांव के पंचलैश इलाके में अज्ञात हमलावरों ने मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं और कार्यालयों को भी निशाना बनाया गया है। पिछले दिनों से ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं पर हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं।

वहीं, ढाका में राजनीतिक नेताओं के घरों और कार्यालयों पर हमले की खबरें भी सामने आई हैं। राजधानी में कई स्थानों पर देसी बम फोड़े गए और वाहनों में आग लगाने की घटनाएं हुईं। इन हमलों के बाद शहर में दहशत का माहौल है।

ढाका में सुरक्षा सख्त, फ्लाईओवर और प्रमुख रास्तों पर पुलिस तैनात

लगातार हो रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए ढाका में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रमुख फ्लाईओवर और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

मोटरसाइकिल सवारों और संदिग्ध वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने संभावित हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

शेख हसीना की वापसी की चर्चा से बढ़ा राजनीतिक तनाव

बांग्लादेश में मौजूदा हिंसा के पीछे राजनीतिक टकराव को बड़ी वजह माना जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से बेदखल होने के पश्चात भारत में रह रही हैं। हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है।

इसी बीच अवामी लीग ने 19 नवंबर को देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया। यह तारीख उस फैसले की बरसी भी है, जब पिछले साल विशेष अदालत ने शेख हसीना को उनकी अनुपस्थिति में मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में मौत की सजा सुनाई थी।

अवामी लीग की राजनीतिक गतिविधियों पर फिलहाल प्रतिबंध है। सरकार ने लॉकडाउन के मद्देनजर राजधानी ढाका में विशेष अभियान चलाया, जिसमें 24 घंटे के दौरान 565 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। इनमें पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल बताए गए हैं।

28 जिलों में बम धमाके और आगजनी, कई लोगों की मौत

बांग्लादेश के 64 जिलों में से कम से कम 28 जिलों में पिछले दिनों दर्जनों देसी बम धमाकों और आगजनी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। कई वाहनों को आग के हवाले किया गया है। राजनीतिक हिंसा में BNP से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाए जाने की खबरें हैं।

नरैल में BNP के मार्च पर हुए हमले में दो स्थानीय नेताओं की मौत हुई। इसके अलावा फरिदपुर में एक BNP नेता और पिरोजपुर में बस कर्मचारी की जान जाने की खबर सामने आई है। पिछले दो दिनों में BNP और अवामी लीग से जुड़े कार्यालयों तथा नेताओं की संपत्तियों पर भी हमले हुए हैं।

सरकार ने तैनात किए BGB के जवान, दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी

लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने संवेदनशील इलाकों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवानों की तैनाती बढ़ाई है। गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान ऑडियो और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी और बम धमाकों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अवामी लीग की राजनीतिक वापसी को रोकने के लिए सभी लोकतांत्रिक दलों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल बांग्लादेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। 19 नवंबर के

Advertisement Sushasan Divas Advertisement
Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.