Media24Media.com: चरौदा में हर्षोल्लास से मनाया गया संविधान दिवस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चरौदा में हर्षोल्लास से मनाया गया संविधान दिवस

Document Thumbnail

आरंग- गुरुवार को पूरे अंचल के विभिन्न स्कूलों में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी कड़ी में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में भी संविधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बच्चों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया।

शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। डॉ. अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा ने 2 साल 11 महीने 18 दिन की मेहनत से दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया था।

यह दिन संविधान निर्माताओं को याद करने, नागरिकों को उनके अधिकार और कर्तव्य समझाने तथा लोकतंत्र के प्रति निष्ठा जगाने के लिए मनाया जाता है। संविधान ही हमें बताता है कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं।

शिक्षकों ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए, तभी देश समृद्ध होगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.