Media24Media.com: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा डीईओ को सौंपा ज्ञापन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा डीईओ को सौंपा ज्ञापन

Document Thumbnail

डीईओ ने सर्विस बुक आडिट करवाने व शीघ्र पदोन्नति करने की बात कही

आरंग- छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन रायपुर द्वारा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला के नेतृत्व व प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान के विशेष उपस्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर सतीश नायर को जिले के शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा गया ।

जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला एवं हरीश दीवान ने बताया है कि डीईओ रायपुर को जिले के समस्त शिक्षकों का सर्विस बुक अद्यतन करते हुए स्थानीय संपरिक्षक एवं लेखा एवं कोष विभाग से आडिट करने के लिए समस्त बीईओ व डीडीओ को  निर्देश करने,सेवानिवृत्ति 

हो चुके शिक्षक एल बी संवर्ग के पुनर्नियुक्त काल का वेतन जारी करने, उच्च योग्यता के लिए अनुमति आदेश जारी करने, रिक्त पदों पर प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति करने  सहित विभिन्न विषयों  पर ज्ञापन सौपा गया ।

जिस पर डीईओ ने सर्विस बुक अद्यतन व आडिट 

करने के लिए समस्त बीईओ व डीडीओ को पत्र लिखकर निर्देश करने की बात कही तथा उच्च योग्यता अनुमति आदेश जारी करने व प्रधान पाठक पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने एवं सेवानिवृत्ति शिक्षक एलबी संवर्ग का पुनर्नियुक्ति काल का वेतन शीघ्र जारी करने सहित विभिन्न विषयों का शीघ्र निराकरण करने की बात कही। 

डीईओ को ज्ञापन सौंपने वालों में  प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान,प्रांतीय महामंत्री योगेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, प्रांतीय पदाधिकारी जितेंद्र मिश्रा व अंजुम शेख, ब्लॉक अध्यक्ष आरंग ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान,डा.सी.एल. साहू, अतुल शर्मा, रुद्र नारायण तिवारी, हेमलाल साहू सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.