Media24Media.com: चरौदा में राज्योत्सव पर 'भुइँया के गोठ' कार्यक्रम ने जीता दर्शकों का दिल, एक क्लिक में चरौदा पोर्टल लॉन्च

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चरौदा में राज्योत्सव पर 'भुइँया के गोठ' कार्यक्रम ने जीता दर्शकों का दिल, एक क्लिक में चरौदा पोर्टल लॉन्च

Document Thumbnail

आरंग- रविवार को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर ग्राम चरौदा में आयोजित 'भुइँया के गोठ' सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने पर जोर दिया गया। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के अधिकारी राहुल कुमार और युधिष्ठिर तारक ने ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना और राजकीय गीत के साथ हुई। इस दौरान स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निर्मित 'एक क्लिक में चरौदा' पोर्टल का शुभारंभ ग्राम सरपंच देवशरण धीवर, फाउंडेशन के संरक्षक पारसनाथ साहू, संयोजक महेन्द्र पटेल और एसएमसी अध्यक्ष चेतन पैगंबर ने किया।

इस अवसर पर पारसनाथ साहू ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से गांव की समस्त जानकारी डिजिटल हो गई है, जो अन्य पंचायतों और ग्रामों के लिए प्रेरणादायक है। वहीं सरपंच देवशरण धीवर ने इस नवाचार को अनुकरणीय बताते हुए इसके निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले महेन्द्र पटेल और पीपला फाउंडेशन की मुक्तकंठ से सराहना की और इस आयोजन के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन का आभार जताया। साथ ही उन्होंने समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम को विकसित बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र पटेल और नरेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.