Media24Media.com: रायपुर में प्रेमिका से बात करने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; आरोपी फरार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर में प्रेमिका से बात करने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; आरोपी फरार

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी के दतरेंगा इलाके में प्रेमिका से बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आरोप है कि सागर साहू ने लीलाराम साहू पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना में लीलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


पेट पर वार की कोशिश, पैर और हाथ में लगी चोट

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने लीलाराम पर चाकू से हमला किया। लीलाराम ने बचने की कोशिश की, इसी दौरान चाकू का वार कमर-कूल्हे के नीचे पैर में लगा। उसके हाथ की एक उंगली में भी चोट आई है। घायल लीलाराम को 112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।

बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोगों पर भी हमला

घटना के दौरान राकेश साहू और परमानंद साहू विवाद शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने दोनों पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं।

वारदात के बाद आरोपी फरार

घटना के बाद सागर साहू मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस विवाद की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.