Media24Media.com: नंदनवन जंगल सफारी में पसरा मातम, 25 साल की हिमालयन भालू ‘फफोरी’ ने तोड़ा दम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नंदनवन जंगल सफारी में पसरा मातम, 25 साल की हिमालयन भालू ‘फफोरी’ ने तोड़ा दम

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत हो गई। सफारी प्रबंधन के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में फफोरी ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत का कारण बढ़ती उम्र यानी वृद्धावस्था बताया गया है। फफोरी के निधन से उसकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों में शोक का माहौल है।


गुवाहाटी से रायपुर लाई गई थी फफोरी

जंगल सफारी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, फफोरी को वर्ष 2012 में वन्यप्राणी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत असम के गुवाहाटी स्थित चिड़ियाघर से रायपुर लाया गया था। उस समय उसकी उम्र करीब 12 वर्ष थी। इसके बाद से वह नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में रह रही थी।

पोस्टमार्टम के बाद विधिवत अंतिम संस्कार

फफोरी की मौत के बाद वन्यप्राणी चिकित्साधिकारी ने नियमानुसार पोस्टमार्टम किया। इसके बाद जंगल सफारी प्रबंधन और वन्यजीवों की देखभाल में लगे कर्मचारियों की मौजूदगी में उसे श्रद्धांजलि दी गई और विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान नंदनवन जू एवं जंगल सफारी के संचालक सह वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, सहायक संचालक, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पशुपालक और सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रबंधन ने जताया दुख

फफोरी के निधन पर जंगल सफारी प्रबंधन और उसकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रबंधन के अनुसार, वन्यजीवों की नियमित देखभाल, स्वास्थ्य की निगरानी और संरक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं।

25 वर्षीय फफोरी का निधन नंदनवन जू एवं जंगल सफारी के लिए दुखद घटना है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.