Media24Media.com: कपड़े की दुकान में भीषण आग, 7 लाख से ज्यादा का नुकसान; मेहनत से खड़ा कारोबार जलकर खाक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कपड़े की दुकान में भीषण आग, 7 लाख से ज्यादा का नुकसान; मेहनत से खड़ा कारोबार जलकर खाक

Document Thumbnail

 खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के घोटिया गांव में कपड़े और फैंसी सामान की दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। झरना फैशन नाम की दुकान में लगी आग से वहां रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आगजनी में 7 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से आग बुझाने में मदद मिली और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


आग की खबर फैलते ही जुटे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, घोटिया गांव स्थित झरना फैशन कपड़ा एवं फैंसी दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। डायल 112 की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था।

दुकान संचालक को लाखों का नुकसान

इस घटना से दुकान संचालक झरना भोंडेकर और उनके पति जयकिशन भोंडेकर को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। शुरुआती आकलन में नुकसान 7 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। आग से दुकान में रखे कपड़े और फैंसी सामान के नष्ट होने से उनका कारोबार प्रभावित हुआ है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग या कोई दूसरी वजह?

दुकान में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की आशंका पर जांच की जा रही है। दुकान संचालक की शिकायत के बाद खैरागढ़ पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

आग लगने की वास्तविक वजह और नुकसान की अंतिम राशि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.