Media24Media.com: रायपुर-दुर्ग में ED की दबिश, रवि नगर के सुशील विला में जांच; दो गाड़ियों में पहुंची टीम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर-दुर्ग में ED की दबिश, रवि नगर के सुशील विला में जांच; दो गाड़ियों में पहुंची टीम

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है। राजधानी रायपुर के पंडरी और रवि नगर इलाके में ED की टीम जांच में जुटी हुई है। वहीं, दुर्ग में भी ED की दबिश की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अब तक कार्रवाई के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।


रवि नगर के सुशील विला में चल रही जांच

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के रवि नगर स्थित सुशील विला में ED की टीम जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान दो गाड़ियों में अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिसर के भीतर सुरक्षा टीम के सदस्य भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि टीम सुबह से ही मौके पर मौजूद है और जांच की प्रक्रिया जारी है।

किस मामले में पहुंची ED की टीम?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले से संबंधित है। जांच के दायरे में कौन-कौन लोग हैं और अधिकारियों को तलाशी के दौरान क्या मिला है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है।

ED की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल रायपुर और दुर्ग में हुई इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.