Media24Media.com: ऋषि-मुनियों पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, शिक्षक जेल भेजा गया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ऋषि-मुनियों पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, शिक्षक जेल भेजा गया

Document Thumbnail

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित पोस्ट के मामले में पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं, ऋषि-मुनियों और धार्मिक ग्रंथों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां साझा की थीं। विश्व हिंदू परिषद (VHP) की शिकायत पर कुनकुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 199 और 299 के तहत अपराध दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 52 वर्षीय हेमंत कुमार बेदी के रूप में हुई है। वह बगीचा विकासखंड के कूदमुरा स्थित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने में इस्तेमाल किया गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और उसमें लगा जियो सिम कार्ड भी जब्त किया है।

VHP जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने कुनकुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि फेसबुक पर हेमंत बेदी नाम के खाते से एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें हिंदू धर्म, देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने पोस्ट में लिखे कथित वाक्यांशों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और लोगों में नाराजगी पैदा हुई। धार्मिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताते हुए परिषद ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

नोटिस देने पहुंची पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

शिकायत मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस देने के लिए पुलिस टीम पहुंची।

पुलिस के अनुसार, टीम को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपने फेसबुक खाते से पोस्ट साझा करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने पोस्ट से संबंधित डिजिटल साक्ष्य जुटाने के लिए मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया।

BNS की धाराओं में मामला दर्ज, जेल भेजा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर हेमंत कुमार बेदी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले में सोशल मीडिया पर साझा की गई सामग्री और उससे जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कि

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.