Media24Media.com: विलुप्त हो रही रामलीला की परंपरा को सहेज रहा है चरौदा, अंचल में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा दशहरा पर्व

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विलुप्त हो रही रामलीला की परंपरा को सहेज रहा है चरौदा, अंचल में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा दशहरा पर्व

Document Thumbnail

 आरंग। जब मोबाइल और टीवी की चकाचौंध ने गांव की चौपालों से लोक-संस्कृति को दूर कर दिया है, ऐसे में करीब 2900 की आबादी वाला एक छोटा सा गांव आज भी अपनी सांस्कृतिक विरासत को सीने से लगाए हुए है। मंगलवार को दशहरा पर्व अंचल भर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा और गांव-गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला का मंचन होगा।


इस कड़ी में ग्राम चरौदा एक मिसाल बनकर उभरा है। यहां के बाजार चौक में नव जागृति लीला मानस मंडली द्वारा वर्ष 1998 से पिछले 27 वर्षों से अनवरत रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यह सिर्फ नाटक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का प्रयास है।


मंडली के मैनेजर तुकाराम सेन बताते हैं कि दशहरा आते ही गांव में अलग ही उल्लास होता है, बच्चे बेसब्री से लीला मंचन का इंतजार करते हैं और कलाकारों में भी उत्सुकता रहती है।

मंडली अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू ने चिंता जताते हुए कहा कि टीवी-मोबाइल के युग में इस परंपरा से लोगों का जुड़ाव कम हो रहा है, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

गांव के शिक्षक और संस्कृति प्रेमी महेन्द्र पटेल का कहना है- "रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की पाठशाला है। इसमें त्याग, मर्यादा और सत्य की सीख है। यदि हम इसे नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों से कट जाएगी। जरूरत है कि युवा आगे आएं और इस परंपरा को थामें।"

परंपरा को जीवित रखने चंदू साहू,भारत साहू,मुंशी साहू, प्रेमचंद साहू, हेमंत साहू, बुगेश्वर साहू, ओम प्रकाश साहू, पितांबर साहू, देवलाल साहू, मोहर सेन, देवा साहू, घनश्याम साहू,विष्णु प्रसाद साहू, डिगेश्वर साहू,अमित साहू, फागुलाल, गोपाल यादव, चंद्रकांत मानिकपुरी,सौरभ साहू जैसे युवा कलाकार निस्वार्थ भाव से जुटे हैं। मंडली द्वारा सीता स्वयंवर, सीता हरण, अहिरावण वध, रावण-अंगद संवाद, रावण वध जैसे प्रसंगों के माध्यम से नई पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.