Media24Media.com: CG NEWS : कमेंट को लेकर विवाद, किन्नर समाज और पिता-पुत्र में मारपीट-चाकूबाजी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : कमेंट को लेकर विवाद, किन्नर समाज और पिता-पुत्र में मारपीट-चाकूबाजी

Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के दीपका में कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। दीपका चौक पर किन्नर समाज के कुछ लोगों और पिता-पुत्र के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ चाकू और डंडे से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी है।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामने आया है।

बधाई मांगने के दौरान हुआ विवाद

मामला दीपका थाना क्षेत्र के दीपका चौक का है। जानकारी के अनुसार, किन्नर समाज के कुछ लोग ढोलक बजाते हुए दुकानों में बधाई मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान चौक स्थित संजय पान पैलेस के पास किसी कमेंट को लेकर वहां मौजूद लोगों से उनकी कहासुनी हो गई।

शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

मारपीट के दौरान चाकू और डंडे से हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसी दौरान चाकू और डंडे से हमला किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंकज सिंह पर चाकू और डंडे से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पिता से मारपीट की सूचना पर पहुंचा बेटा

बताया गया कि पिता पंकज सिंह के साथ मारपीट की जानकारी मिलने के बाद उनका बेटा प्रतीक सिंह मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसके साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। घटना के चलते दीपका चौक पर कुछ समय के लिए तनाव और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

घटना का वीडियो सामने आया

घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद दीपका पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, पहले हमला किस ओर से किया गया और चाकूबाजी में कितने लोग घायल हुए, पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ के साथ ही सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.