Media24Media.com: श्मशान के पास कथित तंत्र-मंत्र की गतिविधि, 9 लोग गिरफ्तार; ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

श्मशान के पास कथित तंत्र-मंत्र की गतिविधि, 9 लोग गिरफ्तार; ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Document Thumbnail

 बालोद। जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में श्मशान के पास कथित तौर पर तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियां किए जाने का मामला सामने आया है। यहां संदिग्ध गतिविधि कर रहे 9 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


श्मशान के पास मुंडन से हुआ संदेह

ग्रामीणों के अनुसार, पितृ पक्ष से पहले श्मशान के पास कुछ लोगों द्वारा गतिविधियां की जा रही थीं। इस दौरान एक-दूसरे का मुंडन किए जाने और वहां मौजूद कुछ सामग्री को देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी तांत्रिक साधना के लिए यह गतिविधि की जा रही थी। हालांकि, इसका वास्तविक उद्देश्य क्या था, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मौके से नींबू समेत सामग्री बरामद

पुलिस के अनुसार, मौके से नींबू समेत कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर रनचिरई पुलिस मौके पर पहुंची और सभी 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रनचिरई थाने में मामला दर्ज किया गया।

न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर 9 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गुंडरदेही न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गतिविधि के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.