Media24Media.com: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान से टकराई बिजली, नोज क्षतिग्रस्त; 110 लोग सुरक्षित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान से टकराई बिजली, नोज क्षतिग्रस्त; 110 लोग सुरक्षित

Document Thumbnail

पटना से लखनऊ जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E925 बुधवार को खराब मौसम के बीच मुश्किल स्थिति में फंस गई। करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर विमान को आकाशीय बिजली/खराब मौसम का सामना करना पड़ा, जिसके बाद विमान के अगले हिस्से में लगे नोज रैडोम (Radome) को नुकसान पहुंचा। रैडोम विमान के आगे लगे मौसम रडार को सुरक्षा प्रदान करता है। 


विमान में उस समय 104 यात्री और 6 क्रू सदस्य, यानी कुल 110 लोग सवार थे। घटना के बावजूद पायलटों ने विमान को सुरक्षित तरीके से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतार लिया। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

रिपोर्टों के मुताबिक, विमान लखनऊ में अपने निर्धारित समय से करीब 8 मिनट पहले सुरक्षित उतर गया। लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर निरीक्षण के दौरान विमान के अगले हिस्से को हुए नुकसान का पता चला। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया और उसकी विस्तृत तकनीकी जांच शुरू की गई। 

IndiGo के अनुसार, विमान को आवश्यक रखरखाव और तकनीकी जांच के बाद ही दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। DGCA को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और विमान को नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद ही सेवा में वापस लाया जाएगा।

बड़ी बात: घटना के दौरान विमान को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन पायलटों की सतर्कता और सुरक्षित संचालन के चलते विमान में सवार सभी 110 लोग सुरक्षित रहे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.