Media24Media.com: CG NEWS : बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला ने की आत्महत्या, दीवार पर लिखा कथित सुसाइड नोट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला ने की आत्महत्या, दीवार पर लिखा कथित सुसाइड नोट

Document Thumbnail

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले महिला द्वारा अपनी बहनों को वीडियो भेजे जाने की बात सामने आई है। वहीं, घर की दीवार पर एक कथित सुसाइड नोट भी लिखा मिला है, जिसमें उसने अपनी बहू को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबंध बस्ती का है। मृतका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी (40) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले महिला का अपने पति, बेटे और बहू के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था। परिजनों के मुताबिक, वीडियो में महिला ने पारिवारिक विवाद से जुड़ी कुछ बातें कही थीं।

दीवार पर मिला कथित सुसाइड नोट

परिजनों के अनुसार, महिला ने घर की दीवार पर कथित तौर पर एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने अपनी बहू पूर्णिमा महंत को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस लिखावट और उसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से होगी जांच

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि दीवार पर मिली लिखावट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। इसके अलावा वीडियो और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी साक्ष्यों के आधार पर ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.