Media24Media.com: महादेवघाट पुल के ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बाधित; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महादेवघाट पुल के ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बाधित; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Document Thumbnail

 दुर्ग। लगातार हो रही बारिश के चलते दुर्ग जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। महादेवघाट पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण अमलेश्वर से रायपुर जाने वाला मार्ग प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने 26 सितंबर को एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।


पुलिस के मुताबिक, अमलेश्वर से रायपुर जाने वाले महादेवघाट मार्ग पर जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि महादेवघाट मार्ग का फिलहाल उपयोग न करें और आवागमन के लिए मुख्य मार्ग अथवा तरीघाट मार्ग का इस्तेमाल करें।


शिवनाथ नदी में तेज बहाव, गणेश विसर्जन पर भी रोक

दुर्ग के पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी के पुल के पास भी पानी का बहाव तेज है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां गणेश विसर्जन नहीं किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों से नदी और पुल के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है।

बारिश के बीच नदी-नालों से दूर रहने की अपील

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। महादेवघाट क्षेत्र में खारुन नदी का जलस्तर बढ़ने और पुल के ऊपर पानी बहने से खतरा बढ़ गया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले रास्तों, नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें। साथ ही प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से नदी या पुल के आसपास जाने से बचें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.