Media24Media.com: रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल-डिप्टी सीएम ने किया स्वागत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल-डिप्टी सीएम ने किया स्वागत

Document Thumbnail

 रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज बुधवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


राज्यपाल रमेन डेका और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

उपराष्ट्रपति के रायपुर प्रवास को लेकर प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की थीं। उनके निर्धारित कार्यक्रमों को देखते हुए एयरपोर्ट सहित कार्यक्रम स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.