Media24Media.com: CG NEWS : बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली गिरी; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली गिरी; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Document Thumbnail

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच दुर्ग जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर बोरी थाना क्षेत्र की लिटिया चौकी अंतर्गत ग्राम मोहंदी के पास हुआ।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे दो युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। कुछ देर बाद तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही लिटिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए दुर्ग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मानसून के दौरान आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से बारिश के समय सतर्क रहने और खुले स्थानों व पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.