Media24Media.com: स्कूल जाने निकली दूसरी कक्षा की छात्रा को बस ने कुचला, मौके पर मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्कूल जाने निकली दूसरी कक्षा की छात्रा को बस ने कुचला, मौके पर मौत

Document Thumbnail

 कोरिया। सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर बस्ती में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दूसरी कक्षा की सात वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। बच्ची स्कूल जाने के लिए बस में सवार होने निकली थी, इसी दौरान वह स्कूल बस की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार धनपुर बस्ती निवासी प्रिंसि सोनहत स्थित भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा थी। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे वह स्कूल जाने के लिए बस में बैठने निकली थी। इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल बस स्कूल संस्था की ही थी। घटना के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के दौरान संभावित लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सूचना मिलते ही सोनहत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही घटना के दौरान बरती गई संभावित लापरवाही की भी जांच कर रही है।

मासूम की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। वहीं धनपुर बस्ती में भी शोक का माहौल है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.